Responsive Scrollable Menu

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। रिलीज के महज 7 दिनों में फिल्म ने भारत में 245.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही 'दृश्यम 3' ने अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' (205.69 करोड़) और 'दृश्यम 2' (239.67 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब घरेलू नेट कलेक्शन के मामले में यह केवल साल 2020 की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (279.59 करोड़) से पीछे है। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 7 दिनों में 383 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, देश फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 89 करोड़ रुपए जुटाए हैं। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपए की कमाई हुई। हालांकि, वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को कलेक्शन घटकर 21 करोड़ रुपए पर आ गया, लेकिन फिल्म की पकड़ बनी हुई है। 'दृश्यम 2' को पछाड़ा, फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म 245.50 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन के साथ 'दृश्यम 3' अब इस फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले साल 2022 में आई 'दृश्यम 2' ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था। वहीं, साल 2015 में रिलीज हुई इस सीरीज की पहली फिल्म 'दृश्यम' ने महज 67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 7वें दिन गुरुवार को फिल्म ने भारत में 13 करोड़ रुपए और ओवरसीज में 4 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़े हैं। अजय देवगन की टॉप फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंची लीड एक्टर के तौर पर अजय देवगन के करियर में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'तान्हाजी' (279.59 करोड़) है। 'दृश्यम 3' अब 245.50 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। फिल्म ने 'गोलमाल अगेन' (205.69 करोड़), 'टोटल धमाल' (155.67 करोड़), 'शैतान' (145.64 करोड़) और 'सिंघम रिटर्न्स' (140.60 करोड़) को पछाड़ दिया है। हालांकि, फिल्म 'आरआरआर' ने 782.20 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन उसमें अजय देवगन का एक्सटेंडेड रोल था। 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 'दृश्यम 3' को करीब 34 करोड़ रुपए की और जरूरत है। सोलो रिलीज का मिलेगा फायदा, 'उडता तीर' की टली रिलीज 'दृश्यम 3' के लिए दूसरा हफ्ता भी कमाई के लिहाज से काफी मजबूत रहने की उम्मीद है, क्योंकि सिनेमाघरों में इसके सामने कोई नई हिंदी फिल्म नहीं है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'उडता तीर' 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'दृश्यम 3' के कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी है। इससे 'दृश्यम 3' को सोलो रन का पूरा फायदा मिलेगा। फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? 2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है। अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है? पूरा रिव्यू पढ़िए…

Continue reading on the app

Does Green leader Zack Polanski face a leadership crisis after by-election defeat? | BBC Newscast

The Labour Party has won the Holborn and St Pancras by-election, with Sagal Abdi-Wali claiming the seat ahead of Green Party leader Zack Polanski. But what does the result mean for Polanski’s tenure as leader of the Greens? Adam Fleming and Chris Mason are joined by the pollster Luke Tryl from More In Common to reflect on events in north London; the first by-election Andy Burnham has faced as UK prime minister and Labour leader. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #UKPolitics #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा वनडे मैचों में अंपायरिंग करने वाले 5 अंपायर, विश्व कीर्तिमान 3 साल बाद भी बरकरार

Most matches as an 5 umpire in ODI: क्रिकेट में मैच जिताने में खिलाड़ियों के साथ मैदान पर खड़े अंपायरों की भूमिका भी अहम होती है.इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टीव बकनर, डेरिल हार्पर, बिली बाउंडन और रूडी कोर्ट्जेन जैसे कई दिग्गज अंपायरों ने अपनी शानदार अंपायरिंग से इतिहास रचा है. इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के अलीम डार सबसे आगे हैं, जिन्होंने साल 2000 से 2023 के बीच अपने लंबे करियर में सबसे अधिक वनडे इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग कर एक अनूठा और स्वर्णिम रिकॉर्ड अपने नाम किया है. Fri, 9 Oct 2026 19:17:26 +0530

  Videos
See all

INDIA bloc Leaders To Meet President News LIVE: संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:13:46+00:00

INDIA Bloc Protest LIVE: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन I Rahul Gandhi I Mamata Banerjee I SIR Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers