Responsive Scrollable Menu

पूर्व UN मानवाधिकार प्रमुख Navanethem Navi Pillay को 2026 के Nobel Peace Prize का ऐलान

ओस्लो, नौ अक्टूबर भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवनेथम ‘नवी’ पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की गई। संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख पिल्लई ने शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए शुक्रवार को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनके काम ने नरसंहार और यौन हिंसा से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून को आकार देने में मदद की।

वह अंतरराष्ट्रीय अदालत में एक ऐसे मामले में न्यायाधीश के रूप में भी कार्यरत हैं, जिसमें गाम्बिया ने म्यांमा पर नरसंहार रोधी संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया है। तेईस सितंबर, 1941 को डरबन में तमिल मूल के भारतीय माता-पिता के घर जन्मीं पिल्लई का बचपन रंगभेद के दौर में बीता। उन्होंने आगे चलकर रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं का बचाव करने तथा मानवाधिकारों और समानता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

इंस्टीट्यूट फॉर अफ्रीकन वुमेन इन लॉ द्वारा प्रकाशित परिचय के अनुसार, पिल्लई के पिता बस चालक थे और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कई काम करते थे, जबकि उनकी मां अपने आठ बच्चों की देखभाल करती थीं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद, उनके माता-पिता शिक्षा को बहुत महत्व देते थे और इस बात पर जोर देते थे कि उनके बेटों की तरह बेटियों को भी शिक्षा मिलनी चाहिए। पिल्लई ने नेटाल विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और बाद में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की।

इंस्टीट्यूट फॉर अफ्रीकन वुमेन इन लॉ के अनुसार, 1967 में पिल्लई दक्षिण अफ्रीका के नेटाल प्रांत में वकालत शुरू करने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं। उन्होंने कई दशकों तक रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं का बचाव किया और राजनीतिक बंदियों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को उजागर किया। साउथ अफ्रीकन हिस्ट्री ऑनलाइन के अनुसार, 1973 में उन्होंने राजनीतिक कैदियों को कानूनी सलाहकार की सेवाएं प्राप्त करने का अधिकार दिलाने में मदद की।

उन्होंने रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व भी किया और बंदियों के साथ यातना तथा एकांत कारावास के इस्तेमाल की ओर ध्यान आकर्षित किया। पिल्लई दक्षिण अफ्रीका के संविधान में समानता के अधिकार को शामिल कराने के प्रयासों में भी शामिल रहीं। वूमेन्स नेशनल कोएलिशन की सदस्य के रूप में उन्होंने उस अभियान में योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप संविधान में भेदभाव पर रोक लगाने वाला समानता संबंधी प्रावधान शामिल किया गया।

साउथ अफ्रीकन हिस्ट्री ऑनलाइन के साथ एक साक्षात्कार में पिल्लई ने बताया कि किस तरह अलग-अलग राजनीतिक, नस्ली और धार्मिक पृष्ठभूमि की महिलाओं ने समानता को बढ़ावा देने और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम किया। बाद में उनका करियर दक्षिण अफ्रीका के उच्च न्यायालय, रवांडा के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत तक पहुंचा। उन्होंने रवांडा न्यायाधिकरण में न्यायाधीश और अध्यक्ष के रूप में काम किया तथा 2008 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार उच्चायुक्त रहीं।

अगस्त 2013 में श्रीलंका की यात्रा के दौरान पिल्लई ने चेतावनी दी थी कि देश में तेजी से निरंकुश शासन की प्रवृत्ति बढ़ती दिखाई दे रही है और गृहयुद्ध समाप्त होने के चार साल बाद भी वहां कानून का शासन कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा था कि यात्रा के दौरान उनसे मिलने वाले लोगों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उन्होंने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भी चिंता जताई थी।

उत्तरी शहर जाफना में उन्होंने तमिल परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने अपने लापता परिजनों, सेना द्वारा जमीन अधिग्रहण और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बारे में बताया। पिल्लई ने कहा था कि वह उन लोगों के साथ हो रहे व्यवहार पर ध्यान देती रहेंगी, जिनसे उन्होंने मुलाकात की थी। श्रीलंका सरकार ने उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि पिल्लई को अपनी इच्छा से किसी से भी मिलने की अनुमति दी गई थी।

उनके न्यायिक करियर के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक रवांडा के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में उनका काम रहा। वहां वह जीन-पॉल अकायेसू के खिलाफ ऐतिहासिक मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीशों में शामिल थीं। पूर्व महापौर अकायेसू को 1994 के रवांडा नरसंहार के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के लिए प्रत्यक्ष एवं सार्वजनिक रूप से उकसाने का दोषी ठहराया गया था।

न्यायाधिकरण के फैसले ने स्थापित किया कि यदि आवश्यक मंशा मौजूद हो, तो बलात्कार और यौन हिंसा को नरसंहार के कृत्यों के रूप में माना जा सकता है। इन्हें मानवता के खिलाफ अपराध भी माना जा सकता है। नॉर्वे की नोबेल समिति ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पिल्लई की सराहना की।

समिति ने नरसंहार के लिए उकसाने के मामले में न्यायाधिकरण के काम को भी रेखांकित किया। अकायेसू मामले में न्यायाधिकरण ने उन्हें नरसंहार के लिए प्रत्यक्ष और सार्वजनिक रूप से उकसाने का दोषी ठहराया, जिससे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कानून में एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम हुई। संगठन के आधिकारिक इतिहास के अनुसार, पिल्लई ने 1992 में जेसिका न्युविर्थ और फेरियल घराही के साथ मिलकर ‘इक्वैलिटी नाउ’ की स्थापना की थी।

यह अंतरराष्ट्रीय महिला अधिकार संगठन महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने और भेदभावपूर्ण कानूनों एवं प्रथाओं को चुनौती देने के लिए काम करता है। सितंबर 2025 में, पिल्लई की अध्यक्षता वाले स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग ने निष्कर्ष निकाला कि इजराइली अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने गाजा में फलस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार किया था। हालांकि इजराइल ने रिपोर्ट के निष्कर्षों को खारिज कर दिया था।

नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते हुए नॉर्वे की नोबेल समिति ने सार्वभौमिक कानूनी सिद्धांतों के प्रति पिल्लई की प्रतिबद्धता की सराहना की। समिति ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रों और राष्ट्रीय नेताओं को जवाबदेह ठहराया तथा हिंसा और संघर्ष के पीड़ितों में आशा जगाई। समिति ने उन्हें अपने समय की सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय विधिवेत्ताओं में से एक बताया और इस बात पर जोर दिया कि शांति बनाए रखने तथा हिंसा के बिना संघर्षों का समाधान करने के लिए कानून का शासन आवश्यक है।

समिति ने कहा, “शांति के लिए न्याय जरूरी है।” उसने दलील दी कि स्थायी शांति की नींव कानूनी सिद्धांतों पर होनी चाहिए, न कि शक्तिशाली देशों की इच्छा या शक्ति के नाजुक संतुलन पर। नोबेल शांति पुरस्कार पहली बार 1901 में दिया गया था। इस तरह 2026 में इस पुरस्कार की 125वीं वर्षगांठ है।

Continue reading on the app

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने काम करने के तरीके को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर बड़े सितारों के साथ चलने वाली लंबी-चौड़ी टीम और उसके खर्च को लेकर सवाल उठते हैं। लेकिन राजकुमार राव का कहना है कि उनके साथ सिर्फ चार लोग रहते हैं और वह अपनी टीम का खर्च निर्माताओं पर डालना पसंद नहीं करते। उनका मानना है कि कलाकार को निर्माता का भी ध्यान रखना चाहिए।

राजकुमार राव के साथ रहते हैं सिर्फ चार लोग

राजकुमार राव ने बताया कि उन्हें कभी अपनी टीम छोटी करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि उनके साथ पहले से ही सिर्फ चार लोग रहते हैं। इनमें मेकअप और बालों की देखभाल करने वाले दो लोग, एक सहायक और एक सुरक्षा कर्मचारी शामिल हैं। पिछले पांच साल से उनकी टीम ऐसी ही है।

राजकुमार ने कहा, "मुझे कभी अपनी टीम छोटी करनी ही नहीं पड़ी। मेरे साथ चार लोग ही रहते हैं, जिनमें मेकअप और हेयर के लिए दो लोग, एक असिस्टेंट और एक सिक्योरिटी से होते हैं। पांच साल से यही है। मुझे लगता है कि कलाकार को निर्माता का एक्टर होना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

कॉफी और खाने का खर्च भी खुद उठा सकते हैं कलाकार

राजकुमार राव का मानना है कि कलाकारों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए निर्माताओं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर किसी को कॉफी पीनी है या अपनी पसंद का खाना मंगवाना है, तो वह इसका इंतजाम खुद भी कर सकता है।

उन्होंने कहा, "किसी चीज को लेकर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। अगर आप सेट पर हैं तो इतना तो कर ही सकते हैं कि अपनी या अपनी टीम की कॉफी खुद मंगा लो या कहीं का खाना पसंद है तो खुद ऑर्डर कर लो। इसका भार निर्माता पर क्यों डालना?"

सौरव गांगुली की जिंदगी पर्दे पर दिखाएंगे राजकुमार

राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'प्रहार' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म की तैयारी के दौरान राजकुमार ने सौरव गांगुली के साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सौरव के घर और ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भी हुई है।

राजकुमार ने कहा, "हमने बहुत सारी बातें की हैं, उनके घर पर फिल्म शूट भी की है, ईडन गार्डन स्टेडियम में भी शूटिंग हुई है। मैंने कोलकाता में उनके साथ बहुत समय बिताया है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेरे सामने खोलकर रख दी। वह लीजेंड है।"

इसे भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

अगले साल शुरू हो सकती है 'स्त्री 3' की शूटिंग

राजकुमार राव की चर्चित फिल्म 'स्त्री' के अगले भाग का भी फैंस को इंतजार है। अभिनेता ने बताया कि 'स्त्री 3' जरूर आएगी और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। उनका मानना है कि सिर्फ फिल्म बनाने के लिए फिल्म नहीं बनानी चाहिए, बल्कि कहानी पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है।

Continue reading on the app

  Sports

6 टीमें 86 रेसलर्स... प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन 9 जनवरी से, 34 ओलंपियन भी दिखाएंगे दमखम

Pro Wrestling league starts on 9th January 2027: प्रो कुश्ती लीग का छठा एडिशन अगले साल 9 से 26 जनवरी तक नई दिल्ली के केडी सिंह जाधव कुश्ती एरिना में खेला जाएगा. भारतीय कुश्ती महासंघ के तहत होने वाली इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में 34 ओलंपियन सहित 86 शीर्ष पहलवान मैट पर उतरेंगे. रोमांच बढ़ाने के लिए मैचों का फॉर्मेट 2x3 मिनट का होगा और 'पावर मिनट' नियम लागू रहेगा. Fri, 9 Oct 2026 20:10:49 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi समेत 10 विपक्षी नेता राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मिलने जा रहे | INDIA Alliance | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:44:07+00:00

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन #indiabloc #congress #gyaneshkumar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:40:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers