Responsive Scrollable Menu

अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार मनोज मुंतशिर ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अभिजीत दीपके पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। मनोज मुंतशिर ने अपने करीब 8 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत युवाओं को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि युवा बिना तथ्यों को समझे वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को यह जानना चाहिए कि उन्हें कौन नेतृत्व दे रहा है और उनके आंदोलन का उद्देश्य क्या है। अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप मनोज ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े हैं। मनोज के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की चुनावी हार के बाद सत्ता में वापसी के लिए युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग उन राज्यों की समस्याओं पर बात नहीं करते, जहां कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा अपने समर्थकों और फंडर्स को नाराज नहीं करने के लिए किया जाता है। ध्रुव राठी पर भी साधा निशाना मनोज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राठी भारत की उपलब्धियों और सफलताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते। मनोज ने कहा कि मंगलयान से लेकर सैन्य उपलब्धियों तक, देश की तारीफ के मौकों पर उनकी टाइमलाइन पर उत्साह नहीं दिखता। युवाओं से बोले- अपनी समझ से फैसला लें मनोज मुंतशिर ने युवाओं से कहा कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि कोई व्यक्ति किस पार्टी को वोट देता है या किस नेता का समर्थन करता है। उन्होंने युवाओं की सोच और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके इस विद्रोह का नेतृत्व जयप्रकाश नारायण या अन्ना हजारे जैसे लोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ बेहद बेहद झूठे, चालबाज और अवसरवादी लोग कर रहे हैं। यह तुम्हारे दम पर इस देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। क्या आप भी ऐसा ही बनना चाहते हैं? क्या आप उनके जैसे बनना चाहते हैं? उन्होंने यह भी साफ किया कि वह बीजेपी के सदस्य नहीं हैं और न ही सरकार से उनका कोई संबंध है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सत्य, सेना और सनातन में विश्वास के कारण उनकी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी से मेल खाती है। चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों पर सवाल वीडियो में मनोज मुंतशिर ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने तर्क दिया कि अगर चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के प्रभाव में काम करता है, तो फिर कई राज्यों में बीजेपी सत्ता से बाहर क्यों है? उन्होंने तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन जगहों पर बीजेपी सत्ता में नहीं है। उनका तर्क था कि अगर चुनाव आयोग पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में होता, तो बीजेपी इन सभी राज्यों में चुनाव जीतती। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 2024 लोकसभा चुनाव का उदाहरण भी दिया। मनोज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 80 में से 36 सीटें मिलीं, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर 43 सीटें जीतीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर चुनाव आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा था, तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी और उसके सहयोगियों को नुकसान कैसे हुआ। बंगाल का उदाहरण देकर कही अपनी बात मनोज मुंतशिर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2016 में राज्य में केवल तीन विधानसभा सीटें जीती थीं और इसके बाद पार्टी का प्रदर्शन लगातार बढ़ा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उदाहरण बताते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल को चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना पड़ता है, लोगों से संपर्क करना पड़ता है और उन्हें अपनी नीतियों के बारे में समझाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता कभी किसी पार्टी को सत्ता देती है और कभी उससे सत्ता छीन लेती है। उनके मुताबिक, इसे लोकतंत्र की सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखना चाहिए। वीडियो के अंत में देशभक्ति का संदेश वीडियो के अंत में मनोज मुंतशिर ने युवाओं से देशहित को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी व्यक्ति या विचार को आंख बंद करके स्वीकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह युवाओं को देशविरोधी नहीं मानते, बल्कि उन्हें देश के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाला मानते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और विरोध का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। मुंतशिर ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को देशद्रोही बताया था इससे पहले मनोज मुंतशिर ने जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को 'देशद्रोही' करार देते हुए कहा था कि वे वहां नहीं जाएंगे। इसके साथ ही, उन्होंने व्यवस्था की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए पीड़ित छात्रों और युवाओं का समर्थन भी किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें… .............. यह खबर भी पढ़ें... CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने पर चिंता जताई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि रोकथाम के लिए उतनी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जितनी जरूरी हो। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने की बात कही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। रिलीज के महज 7 दिनों में फिल्म ने भारत में 245.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही 'दृश्यम 3' ने अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' (205.69 करोड़) और 'दृश्यम 2' (239.67 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब घरेलू नेट कलेक्शन के मामले में यह केवल साल 2020 की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (279.59 करोड़) से पीछे है। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 7 दिनों में 383 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, देश फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 89 करोड़ रुपए जुटाए हैं। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपए की कमाई हुई। हालांकि, वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को कलेक्शन घटकर 21 करोड़ रुपए पर आ गया, लेकिन फिल्म की पकड़ बनी हुई है। 'दृश्यम 2' को पछाड़ा, फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म 245.50 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन के साथ 'दृश्यम 3' अब इस फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले साल 2022 में आई 'दृश्यम 2' ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था। वहीं, साल 2015 में रिलीज हुई इस सीरीज की पहली फिल्म 'दृश्यम' ने महज 67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 7वें दिन गुरुवार को फिल्म ने भारत में 13 करोड़ रुपए और ओवरसीज में 4 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़े हैं। अजय देवगन की टॉप फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंची लीड एक्टर के तौर पर अजय देवगन के करियर में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'तान्हाजी' (279.59 करोड़) है। 'दृश्यम 3' अब 245.50 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। फिल्म ने 'गोलमाल अगेन' (205.69 करोड़), 'टोटल धमाल' (155.67 करोड़), 'शैतान' (145.64 करोड़) और 'सिंघम रिटर्न्स' (140.60 करोड़) को पछाड़ दिया है। हालांकि, फिल्म 'आरआरआर' ने 782.20 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन उसमें अजय देवगन का एक्सटेंडेड रोल था। 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 'दृश्यम 3' को करीब 34 करोड़ रुपए की और जरूरत है। सोलो रिलीज का मिलेगा फायदा, 'उडता तीर' की टली रिलीज 'दृश्यम 3' के लिए दूसरा हफ्ता भी कमाई के लिहाज से काफी मजबूत रहने की उम्मीद है, क्योंकि सिनेमाघरों में इसके सामने कोई नई हिंदी फिल्म नहीं है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'उडता तीर' 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'दृश्यम 3' के कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी है। इससे 'दृश्यम 3' को सोलो रन का पूरा फायदा मिलेगा। फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? 2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है। अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है? पूरा रिव्यू पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: CJP Protest से Delhi Police डर गई? | Rahul Gandhi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:39:16+00:00

INDIA Alliance Meeting LIVE: दिल्ली के सेंट्रल हॉल में चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की बैठक | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers