Responsive Scrollable Menu

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जीत उन्हीं को मिलती है जो युद्ध की प्रकृति में होने वाले बदलावों को भांप कर उसके अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं। यहां ‘बदलते युद्धक्षेत्र में हवाई शक्ति की केंद्रीय भूमिका’ विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने दोहराया कि दुनिया में जारी दो बड़े संघर्षों और पिछले साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के अपने अनुभव ने वायु शक्ति की सर्वोच्च भूमिका को रेखांकित किया है। यहां सुब्रतो पार्क में एक रक्षा थिंक टैंक की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम राजस्थान के जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर जारी बड़े बहुपक्षीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के इतर दिल्ली में आयोजित एक समानांतर कार्यक्रम है।

भारतीय वायुसेना की मेजबानी में हो रहे इस अभ्यास के दूसरे संस्करण में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया सहित सात विदेशी देश अपने हवाई संसाधनों के साथ हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका का बहुउद्देशीय स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-35 पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा ले रहा है। वायुसेना सभागार में आयोजित संगोष्ठी में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि जीत उन्हीं को मिलती है जो युद्ध की प्रकृति में होने वाले बदलावों का पहले से अनुमान लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई बदलावों का अनुमान नहीं लगाता और उनके होने का इंतजार करने के बाद खुद को उनके अनुरूप ढालता है, तो तेजी से विकसित होती प्रौद्योगिकी और युद्ध की बदलती प्रकृति के इस दौर में शायद तब तक काफी देर हो चुकी होगी। बृहस्पतिवार को एयर चीफ मार्शल सिंह ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना अड्डे पर भव्य समारोह के साथ वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के आयोजन का नेतृत्व किया। इससे पहले, वायुसेना दिवस पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा था कि दुनिया के कई हिस्सों में जारी संघर्षों ने दिखाया है कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वायु शक्ति प्रमुख साधन है।

Continue reading on the app

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी रद्द FIR को चुनौती, SC ने खारिज की याचिका; जानें अदालत का तर्क

सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर की जांच कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि इस याचिका के जरिए उसके पुराने फैसले को चुनौती देने की कोशिश की गई है. उस फैसले में कोर्ट ने प्रदर्शन से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर रद्द कर दी थीं.

The post जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी रद्द FIR को चुनौती, SC ने खारिज की याचिका; जानें अदालत का तर्क appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

भारत पसंद नहीं तो दूसरे देश में कमेंट्री करो… जंतर-मंतर प्रदर्शन के सपोर्ट में आए संजय मांजरेकर को लोगों ने धो डाला

Sanjay Manjrekar trolls: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 7000 लोगों को हिरासत में लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन पर पुलिस ने रोक लगाते हुए लोगों को हिरासत में लिया. इस बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. Sat, 10 Oct 2026 20:46:29 +0530

  Videos
See all

Navratri 2026: नवरात्रि पर बन रहा महासंयोग, ये राशि वाले हो जाएं खुश! Shardiya Navratra 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:10:00+00:00

Sarva Pitru Amavasya 2026: शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या, क्यों है यह संयोग खास? | Pitru Paksha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:09:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers