Responsive Scrollable Menu

चिली में पानी-कीचड़ के सैलाब में बही बस, देखते रह गए लोग! #chile #flood #heavyrain #viral

चिली की राजधानी सैंटियागो के पास 8 अक्टूबर को भारी बारिश के बाद पानी और कीचड़ के तेज बहाव में एक बस बह गई। सामने आए वीडियो में बस की छत पर कुछ लोग दिखाई देने का दावा किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों में यात्रियों के घायल होने की जानकारी नहीं थी। #chile #flood #heavyrain #busincident #flashflood ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

कानपुर में हाथों में मशाल लेकर दौड़े दंगाई:‘गांधी एंड माय मदर’ फिल्म की शूटिंग, लखनऊ से मॉरिस माइनर कार भी पहुंची

कानपुर की सड़कों पर गुरुवार रात जलती मशाल और हंसिया लेकर भीड़ दौड़ रही थी। लोग चिल्ला रहे थे- ‘मार दो’। चारों तरफ सन्नाटा पसरा था और लोग घरों में छिपे थे। यह कोई हकीकत नहीं, बल्कि धनकुट्टी में फिल्म ‘गांधी एंड माय मदर’ की शूटिंग का दृश्य था। फिल्म 1940 के दशक में बंगाल में हुई हिंसा पर आधारित है। उस दौर को पर्दे पर जीवंत दिखाने के लिए दंगे के बाद उजड़े घर का सेट तैयार किया गया। दुकानों के बोर्ड और बैनर बांग्ला भाषा में बदल दिए गए। शूटिंग में 1940 के दौर की मिलिट्री जीप के साथ ब्रिटिश ब्रांड की मॉरिस माइनर कार का भी इस्तेमाल किया जाएगा। गुरुवार शाम 6 बजे शुरू हुई शूटिंग शुक्रवार सुबह 5 बजे तक अलग-अलग लोकेशन पर चली। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। इसमें मनोज बाजपेयी गांधी जी की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता सौरभ शुक्ला और अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं। शुक्रवार को शूटिंग का आखिरी दिन होगा। देखिए 3 तस्वीरें… पांच शव देखकर घबराया नौजवान फिल्म के एक दृश्य में दंगे के बाद एक नौजवान घर के भीतर दाखिल होता है। आंगन में सामान बिखरा है, मटका टूटा पड़ा है और चारपाई पलटी हुई है। आसपास घर के पांच सदस्यों के शव पड़े हैं। इस दृश्य को फिल्माने के लिए टीम को पांच बार रीटेक लेना पड़ा। दो बार असिस्टेंट डायरेक्टर के निर्देशन में शॉट फिल्माए गए, लेकिन बीच में सुधीर मिश्रा को कलाकारों को दृश्य समझाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। इस एक सीन को पूरा करने में करीब एक घंटे का समय लगा। 50 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट ने निभाए अलग-अलग किरदार दंगे के दृश्यों के लिए 50 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट पहुंचे। इनमें स्थानीय और आसपास के इलाकों के कलाकारों के साथ दिल्ली और मुंबई से आए कलाकार भी शामिल थे। एक दृश्य में सफेद वर्दी पहने पुलिसकर्मी 1940 के दौर की मिलिट्री जीप में बैठकर दंगे वाली सड़क से गुजरते नजर आए। जीप से एनाउंसमेंट किया गया कि गांधी जी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लखनऊ से मंगाई गई मॉरिस माइनर कार ब्रिटिश ब्रांड मॉरिस मोटर्स की मॉरिस माइनर कार धनकुट्टी पहुंची है। यह मॉडल 1948 से 1971 के बीच बनाया जाता था। इसे लखनऊ से मंगाया गया है और शुक्रवार को शूटिंग में इस्तेमाल किया जाएगा। उस दिन मनोज बाजपेयी भी फिल्मांकन के लिए पहुंचेंगे। कत्था वाले धर्मशाला में दूसरी बार हुई फिल्म की शूटिंग धनकुट्टी स्थित कत्था वाले धर्मशाला में इसी साल फरवरी में एक वेब सीरीज की शूटिंग हुई थी। धर्मशाला के मैनेजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि उस समय यहां तीन दिन तक शूटिंग चली थी। पुरानी इमारत और उसके माहौल को देखकर फिल्म निर्माताओं ने इस बार भी इसे चुना है। मौजूदा फिल्म की शूटिंग यहां दो दिन तक की जा रही है। धर्मशाला से जुड़ा है आंदोलन का इतिहास करीब 100 साल पुराने कत्था वाले धर्मशाला का संबंध स्थानीय आंदोलन के इतिहास से भी बताया जाता है। स्थानीय निवासी नागेंद्र अवस्थी के मुताबिक, 1959 के सांतिया कांड में एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए शुरू हुआ विरोध पुलिस और लोगों के बीच टकराव में बदल गया था। उन्होंने बताया कि उस समय धर्मशाला के मैनेजर अंबिका शुक्ला उर्फ अंबिका जालिम ने महिला को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। इसके बाद तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष श्याम मिश्रा ने महिला के समर्थन में पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू किया। स्थानीय विवरण के अनुसार, कई दिनों तक हिंसा हुई और कर्फ्यू लगाना पड़ा था। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं निर्देशक सुधीर मिश्रा सुधीर मिश्रा हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशकों में शामिल हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘ये वो मंजिल तो नहीं’ 1987 में आई थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्होंने ‘मैं जिंदा हूं’, ‘धारावी’, ‘इस रात की सुबह नहीं’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘कलकत्ता मेल’, ‘चमेली’, ‘खोया खोया चांद’, ‘ये साली जिंदगी’, ‘इंकार’, ‘दास देव’, ‘सीरियस मेन’ और ‘अफवाह’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी वेब सीरीज में ‘होस्टेजेस’, ‘तनाव’ और ‘जहानाबाद – ऑफ लव एंड वॉर’ शामिल हैं। ------------- ये भी पढ़ें- बसपा में वापसी के बाद पहली-बार मायावती संग दिखे आकाश: कांशीराम की तस्वीर पर फूल चढ़ाए; बुआ ने फोन कर दिल्ली से बुलाया बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को BSP के संस्थापक कांशीराम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। भतीजे आकाश आनंद भी उनके साथ नजर आए। मायावती की तरफ से माफ किए जाने और पार्टी में वापसी के बाद यह पहला मौका है, जब आकाश बुआ मायावती के साथ दिखाई दिए। पढ़िए पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav ने 170 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन, टीम ने 26 गेंद पहले जीता T20 मुकाबला

सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद मुंबई के एक लोकल T20 टूर्नामेंट में खेलते दिखे, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को बड़ी जीत दिलाई. Sun, 11 Oct 2026 15:00:19 +0530

  Videos
See all

CJP Protest News LIVE: कनॉट प्लेस में दिल्ली पुलिस का एक्शन | Jantar Mantar | Delhi Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T10:45:38+00:00

Delhi Protest News : CJP प्रोटेस्ट पर दिलीप घोष क्या बोले ? #dilipghosh #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T10:46:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers