Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: लव गिल शर्ट के अंदर स्काउट ने डाला हाथ, भड़कीं आम्रुपाली दुबे, बोलीं- 'मसाज कर रहा...'

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है. खासतौर पर इस वक्त दर्शकों की नजरें गेमर स्काउट, लव गिल और  यंग डीएसए पर टिकी हुई हैं. हाल ही में स्काउट ने यंग के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि उनके मन में लव गिल को लेकर फिलिंग्स बढ़ रही है. वहीं, दोनों का एक-दूसरे के करीब रहना, छूना और गले मिलना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसके बाद अब  आम्रपाली दुबे ने लव और स्काउट की नजदिकियों पर रिएक्ट किया है.

लव और यंग को देख चिड़े स्काउट

दरअसल, बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल (Love Gill), स्काउट (Scout Op) और यंग (Yung DSA) एक साथ होते है. तीनों बात करके हुए एक दूसरे को छेड़ते हैं और इस मौके पर स्काउट, लव और यंग को क्लोज होता देखकर बोल देते हैं कि ऐसे मत करो अच्छा नहीं लगता है. स्काउट की ये लाइन यंग और लव को बुरी लगती है. लव क्लियर करती हैं कि स्काउट उसका भाई हैं और यंग दोस्त हैं.जिस वजह से स्काउट परेशान होते हैं और यंग को बोलते हैं कि उनकी बाहर गर्लप्रेंड हैं ऐसा सही नहीं लगता. 

आम्रपाली दुबे ने किया रिएक्ट

इन सबके बीच आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) लव को समझाती हैं कि जिस तरह वो तीनों बैठते हैं, बाहर बैठे उनके पार्टनर को अजीब लग सकता है. इतना ही नहीं आम्रपाली ने वो मुद्दा भी उठाया जब स्काउट लव को मसाज दे रहे होते हैं. आम्रपाली लव से कहती हैं-  'वो जब तुझे मसाज कर रहा था, शर्ट के अंदर हाथ डालकर, स्काउट, तब भी मैंने उसे बाहर से कहा था कि भाई, बाहर से कर. कुछ चीजें हैं जो बाहर अच्छी नहीं दिखतीं. तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा, स्काउट को फर्क नहीं पड़ता होगा, लेकिन जिनके पार्टनर बाहर हैं, उन्हें खराब फील होता है. ये क्या रॉकेट साइंस है, समझना मुश्किल है क्या ये? मैं उस सेंस से बोल रही हूं.'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कनिका मान और लव गिल के बीच हुई भयंकर लड़ाई, घर के राशन को लेकर फूटा गुस्सा

लव ने स्काउट से क्लियेर की फिलिंग्स

वहीं, शो में लव घर का सारा राशन लौटाकर टास्क जीतती हैं तो हर कोई उन पर गुस्सा करते हैं. वहीं, गुल्लू भी लव के बारे में बोलता है तो स्काउट चीड़ जाते हैं. वो लव से कहते हैं कि वो गुल्लू से अच्छे से बात करती हैं और वो ही उनके खिलाफ हैं. ऐसे में लव स्काउट को जवाब देती हैं- 'वो मेरे सामने बोलेगा तो में उससे लडूंगी. तुम लोग भी गुल्लू भाई करके बात करते हो, मैं क्यों न करूं. देख तुने मुझे अपनी बहन बोला है तो उस बात को रख. मैं तुझे अपना भाई मानती हूं. अगर तेरे में कुछ भी है तो उसे खत्म कर क्योंकि मुझे इसे नहीं बढ़ाना है.' अब लव की बात से ये तो साफ हो गया कि वो स्काउट को एक भाई की नजर से ही देखती हैं.

आसिफ खान बनेंगे घर के कप्तान

वहीं, शो का जो प्रोमो सामने आया है उसमें टास्क को जीतने के बाद लव को पॉवर दी जाएगी कि वो घर का कप्तान चुन सकें. हालांकि, कैप्टेंसी के सभी दावेदारों के साथ घर में अलग-अलग प्रतिशत राशन आना भी जुड़ा था. ऐसे में अगर लव, कनिका का नाम लेतीं तो वो कप्तान बन जातीं और घर में 35 प्रतिशत राशन आता और अगर वो आसिफ का नाम लेतीं तो घर में 25 प्रतिशन राशन आता और वो कप्तान बन जाते. फिल्म विंडों की रिपोर्ट के मुताबिक, लव ने आसिफ का नाम लिया और वो कप्तान बन गए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कुमार सानू की बेटी Shannon K की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें क्या करती हैं?

Continue reading on the app

मायावती ने कांशीराम को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक परिवर्तन में योगदान को किया यादट

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कांशीराम के संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए कहा कि उनके मिशन ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई.

वोट की ताकत से सत्ता में भागीदारी पर जोर

मायावती ने अपने संदेश में कहा कि देश में जातिगत भेदभाव के कारण लंबे समय तक दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों को शोषण का सामना करना पड़ा. इन वर्गों को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने और सत्ता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित करने का काम किया. उन्होंने कहा कि कांशीराम का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के विचारों को आगे बढ़ाना तथा समाज के बिखरे हुए वर्गों को एकजुट करना था.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: बंगाल की 6 सीटों पर उपचुनाव के रुझान जारी, नंदीग्राम और रेजीनगर में BJP ने बनाई बढ़त

यूपी में चार बार बनी बीएसपी की सरकार

मायावती ने कहा कि कांशीराम के मिशन का महत्वपूर्ण परिणाम उत्तर प्रदेश में देखने को मिला, जहां बीएसपी ने उनके नेतृत्व में शुरू हुए राजनीतिक आंदोलन के आधार पर चार बार सरकार बनाई. उनके मुताबिक, इन सरकारों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए. उन्होंने यह भी कहा कि बहुजन समाज को जागरूक करने में महात्मा ज्योतिबा फुले, नारायण गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों के विचारों और संघर्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को बताया अहम

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने का प्रयास किया गया. उन्होंने संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान को जरूरी बताया.

कानून-व्यवस्था और जनकल्याण का भी किया जिक्र

मायावती ने अपने संदेश में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा, कानून का शासन स्थापित करने और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतर शासन व्यवस्था महत्वपूर्ण है. अपने संदेश के अंत में मायावती ने कांशीराम के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों तथा सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | SAUDI ARABIA VS HOUTHIS | लगातार AIRPORT पर हमले, भारतीयों के लिए बड़ी ADVISORY | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:40:20+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: CJP Protest से Delhi Police डर गई? | Rahul Gandhi | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers