Responsive Scrollable Menu

मायावती ने कांशीराम को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक परिवर्तन में योगदान को किया यादट

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कांशीराम के संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए कहा कि उनके मिशन ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई.

वोट की ताकत से सत्ता में भागीदारी पर जोर

मायावती ने अपने संदेश में कहा कि देश में जातिगत भेदभाव के कारण लंबे समय तक दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य कमजोर वर्गों को शोषण का सामना करना पड़ा. इन वर्गों को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने और सत्ता में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित करने का काम किया. उन्होंने कहा कि कांशीराम का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के विचारों को आगे बढ़ाना तथा समाज के बिखरे हुए वर्गों को एकजुट करना था.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: बंगाल की 6 सीटों पर उपचुनाव के रुझान जारी, नंदीग्राम और रेजीनगर में BJP ने बनाई बढ़त

यूपी में चार बार बनी बीएसपी की सरकार

मायावती ने कहा कि कांशीराम के मिशन का महत्वपूर्ण परिणाम उत्तर प्रदेश में देखने को मिला, जहां बीएसपी ने उनके नेतृत्व में शुरू हुए राजनीतिक आंदोलन के आधार पर चार बार सरकार बनाई. उनके मुताबिक, इन सरकारों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए. उन्होंने यह भी कहा कि बहुजन समाज को जागरूक करने में महात्मा ज्योतिबा फुले, नारायण गुरु, छत्रपति शाहूजी महाराज और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों के विचारों और संघर्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को बताया अहम

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने का प्रयास किया गया. उन्होंने संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान को जरूरी बताया.

कानून-व्यवस्था और जनकल्याण का भी किया जिक्र

मायावती ने अपने संदेश में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा, कानून का शासन स्थापित करने और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतर शासन व्यवस्था महत्वपूर्ण है. अपने संदेश के अंत में मायावती ने कांशीराम के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों तथा सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

Continue reading on the app

'वैभव सूर्यवंशी ही हर समस्या का समाधान हैं...', प्लेइंग-11 में जगह को लेकर दिनेश कार्तिक का बयान वायरल

Dinesh Karthik On Sanju Samson and Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाने वाला है, जिसमें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के बेंच पर बैठने की उम्मीद जताई जा रही है. चूंकि, टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी को प्राथमिकता दे रहा है, जो टीम को राइट एंड लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन भी देते हैं. मगर, इस मैच से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संजू और वैभव को लेकर बयान दिया है. उनका मानना है कि संजू और वैभव को मौके दिए जाते हैं, फिर बाहर भी कर दिया जाता है.

दिनेश कार्तिक ने क्या कहा?

संजू सैमसन के बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि मैन ऑफ द सीरीज जीतने के 2 मैच बाद ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. वैभव सूर्यवंशी को खिलाया गया और फिर उन्हें भी बाहर कर दिया गया. ऐसा लगने लगा कि वैभव ही हर समस्या का समाधान हैं.

दिनेश कार्तिक ने कहा, "यह देखना वाकई दिलचस्प है, ऐसा सिर्फ भारत में ही होता है. वह T20 वर्ल्ड कप में 'मैन ऑफ द सीरीज' थे और फिर 2 मैचों के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. फिर वैभव सूर्यवंशी को लाया गया और दो मैचों के बाद उन्हें भी बाहर कर दिया गया. इसके बाद संजू को फिर से टीम में शामिल किया गया और उन पर दबाव भी था, हालांकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दो अच्छी पारियां खेली थीं. फिर, दो खराब पिचों पर वे नाकाम रहे और ऐसा लगने लगा जैसे वैभव सूर्यवंशी ही हर समस्या का समाधान हैं. इस समय संजू सैमसन के लिए हालात मुश्किल हैं."

संजू सैमसन को लगातार मिल रहे हैं मौके

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भी पूरी उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करने के लिए आएंगे. देखा जाए, तो अफगानिस्तान सीरीज से उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं. मगर, वह कंसिस्टेंट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. कभी उनका बल्ला चलता है और कभी खामोश रहता है. कैरेबियाई टीम के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में संजू ने 9 गेंद पर 11 रन की पारी खेली.

 अगर संजू सैमसन के पिछले 5 मैचों पर गौर करें, तो उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं. इस तरह संजू ने पिछली 5 पारियों में 127 रन बनाए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी की बात करें, उन्होंने पिछली 5 टी-20 पारियों में 2 फिफ्टी लगाई हैं. पिछली 5 पारियों में मिलाकर 204 रन बनाए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर 

साल 2011 में पैदा होने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 2026 में डेब्यू किया. उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. तब से अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 246 रन बनाए हैं. उनके नाम 22 चौके और 18 छक्के दर्ज हैं. वैभव का हाईएस्ट स्कोर 81 रन है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. अब तक करियर में वैभव का औसत 30.75 का रहा है, जबकि उनका इस्ट्राक रेट 183.36 का रहा है, जो अपने आप में उनकी काबिलियत और तूफानी अंदाज को बयान करता है. 

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: फैंस की लगी लॉटरी! आज पूरे दिन देखने को मिलेगा 5 क्रिकेट मैचों का रोमांच, जानिए कब-किससे भिड़ेगी कौन सी टीम

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

INDIA Bloc Protest LIVE: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन I Rahul Gandhi I Mamata Banerjee I SIR Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:37+00:00

Mahabahas LIVE: कांग्रेस ने सख्ती दिखाई, हरदा को जिम्मेदारी याद आई! | Congress | Harish Rawat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers