Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- आगे बढ़ने का यही सही समय
भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अपने शांत स्वभाव, तकनीकी बल्लेबाजी और दबाव में शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले रहाणे ने कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है।
कहा- अब नए सफर की शुरुआत का समय
संन्यास की घोषणा करते हुए रहाणे ने कहा कि उनके करियर का यह एक नया अध्याय है और उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर में साथ देने वाले साथियों, कोच, परिवार और प्रशंसकों का आभार भी जताया।
टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने कई वर्षों तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदेशी परिस्थितियों में उनकी बल्लेबाजी को हमेशा सराहा गया। कई मुश्किल मौकों पर उन्होंने अपनी जिम्मेदार पारियों से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
बल्लेबाजी के साथ कप्तानी में भी छोड़ी छाप
रहाणे ने केवल बल्लेबाज के रूप में ही नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके शांत नेतृत्व और संयमित फैसलों ने भारतीय क्रिकेट में उन्हें खास स्थान दिलाया। उनके संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक यादगार अध्याय का अंत हो गया।
अगली पीढ़ी की मदद करेंगे रहाणे
संन्यास के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए रहाणे ने स्पष्ट किया कि खेल के साथ उनका सफर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरा अध्याय भले ही समाप्त हो रहा हो, लेकिन इस खेल के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी। मैं अगली पीढ़ी की मदद करने, इस खेल से सीखे मूल्यों को साझा करने और उस खेल को वापस लौटाने के लिए तत्पर हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है।
रहाणे के करियर की बड़ी उपलब्धियां
- 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
- एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम की शानदार वापसी कराई।
- मेलबर्न टेस्ट में कप्तानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा।
- विदेशी सरजमीं पर भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार रहे।
- 85 टेस्ट में 5,077 रन और 12 शतक बनाए।
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8,000 से ज्यादा रन बनाकर करियर का समापन किया।
Neeraj Chopra: 8 साल बाद CWG में वापसी करेंगे नीरज चोपड़ा! क्वालिफाइंग राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगी सीधी भिड़ंत
ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 के आठवें दिन भारतीय दल के लिए बेहद बड़ा और रोमांचक दिन है। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 8 साल के लंबे लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी कर रहे हैं। जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में उतरेंगे, जहा उनका मुख्य मुकाबला पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से होगा।
नीरज के अलावा आज भारत के पास एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग में कई मेडल जीतने के सुनहरे मौके हैं। तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट फाइनल में, पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर रेस में और लवप्रीत सिंह वेटलिफ्टिंग में भारत का मान बढ़ाने उतरेंगे।
8 साल बाद CWG में उतरे नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम से तगड़ी चुनौती
नीरज चोपड़ा ने आखिरी बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था और 86.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, चोट के कारण वे 2022 बर्मिंघम खेलों से बाहर रहे थे। अब ग्लासगो में नीरज का मुख्य लक्ष्य एक बार फिर से कॉमनवेल्थ गोल्ड पर कब्जा जमाना है।
जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग राउंड में उनके साथ भारत के दो अन्य भाला फेंक एथलीट- रोहित यादव और यशवीर सिंह भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। नीरज और अरशद नदीम के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी है, जहाँ 11 आमने-सामने के मुकाबलों में नीरज ने 10 बार जीत हासिल की है। हालांकि, पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंककर गोल्ड जीता था, जिसके बाद ग्लासगो में यह राइवलरी और दिलचस्प हो गई है।
तजिंदरपाल, पारुल चौधरी और सीमा कलीरमाना से मेडल की उम्मीदें
देर रात भारत के कई दिग्गज एथलीट सीधे मेडल इवेंट्स में उतरेंगे:
- शॉट पुट (पुरुष): रात 11:30 बजे तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट के फाइनल में मेडल के लिए दावेदारी ठोकेंगे।
- डिसकस थ्रो (महिला): रात 1:10 बजे (31 जुलाई की तड़के) सीमा कलीरमाना और निधि रानी महिला डिसकस थ्रो के फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।
- 5000 मीटर रेस (महिला): रात 1:48 बजे स्टार रनर पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर रेस के फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
वेटलिफ्टिंग, डेकाथलॉन और लॉन बॉल्स में ऐसा रहेगा शेड्यूल
एथलेटिक्स के अलावा वेटलिफ्टिंग और अन्य खेलों में भी आज भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले होने हैं:
- डेकाथलॉन: दोपहर 2:40 बजे तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन की 100 मीटर रेस, लॉन्ग जंप (3:20 PM), शॉट पुट (5:10 PM) और हाई जंप (11:38 PM) में हिस्सा लेंगे।
- वेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट्स): शाम 6:30 बजे मार्टिना देवी मैबाम (महिला 86+ kg) और रात 11:00 बजे लवप्रीत सिंह (पुरुष 110+ kg) फाइनल में गोल्ड के लिए उतरेंगे।
- ट्रैक साइकिलिंग व लॉन बॉल्स: दोपहर 3:26 बजे भारतीय साइकिलिंग टीम 4000 मीटर टीम पर्स्यूट क्वालिफाइंग खेलेगी। शाम को लॉन बॉल्स में दिनेश कुमार, नवनीत सिंह (पुरुष पेयर्स) और नयनमोनी सैकिया (महिला सिंगल्स) अपने-अपने मैच खेलेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





