Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने लिया संन्यास:10 हजार से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाए; पार्थिव पटेल के स्कूल फ्रेंड थे

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के रावल ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले यह फैसला किया। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 2016 से 2020 के बीच 24 टेस्ट खेले। वे 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा भी रहे। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में काम जारी रखेंगे। वे पहले से एक ऑडिटिंग फर्म में CA हैं। पिता का सपना पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड शिफ्ट हुआ परिवार नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में रावल ने कहा कि न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना उनका और उनके पिता का बचपन का सपना था। इसे पूरा करने का मौका देने के लिए उनके पिता पूरे परिवार को न्यूजीलैंड ले गए थे। रावल ने कहा, "यह फैसला लेते हुए मुझे गर्व और संतुष्टि महसूस हो रही है। ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरा और मेरे पिता का सपना था। मुझे यह मौका देने के लिए उन्होंने पूरे परिवार को न्यूजीलैंड शिफ्ट करने का बड़ा कदम उठाया।" रावल का जन्म अहमदाबाद में हुआ था। स्कूली दिनों में वे भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ विद्यानगर स्कूल में क्रिकेट खेलते थे। दोनों ओपनिंग करते थे। किशोरावस्था में रावल का परिवार गुजरात से ऑकलैंड शिफ्ट हो गया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,432 रन और 24 शतक रावल ने दिसंबर 2008 में ऑकलैंड की ओर से वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मैच से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 164 मैचों में 10,432 रन बनाए। उनका औसत 37.66 रहा। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 50 अर्धशतक लगाए। ओपनिंग में रिकॉर्ड: फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 292 पारियों में से 285 में ओपनिंग की। ओपनर के तौर पर 10,127 रन और 23 शतक लगाए। प्लंकेट शील्ड: न्यूजीलैंड के प्रमुख घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में 8,662 रन बनाए। वे इसके इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे माइकल पैप्स (11,463), मैथ्यू सिंक्लेयर (8,842) और पीटर फुल्टन (8,719) हैं। 10 हजार रन का रिकॉर्ड: दिसंबर 2025 में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की कप्तानी करते हुए रावल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के 30वें खिलाड़ी बने। रावल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच मार्च 2026 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से था। 2016 में टेस्ट डेब्यू, 28 पारियों बाद लगाया पहला शतक रावल ने नवंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट से न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 24 टेस्ट में 1,143 रन बनाए। उनका औसत 30.07 रहा। टेस्ट करियर में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए। पहला शतक लगाने के लिए उन्हें 28 पारियों का इंतजार करना पड़ा। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 132 रन रहा। 2019 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फॉर्म के कारण उन्हें न्यूजीलैंड की टीम से बाहर कर दिया गया था। रावल ने बाद में कहा कि वे कुछ मैचों में टीम की जरूरत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि केन विलियमसन, रॉस टेलर और अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने शतक नहीं लगा पाने के बावजूद उनका समर्थन किया था। रावल 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा रहे। जून 2021 में खिताब जीतने के बाद वे WTC ट्रॉफी के साथ देशभर में हुए विक्ट्री टूर में भी शामिल हुए। कप्तानी में 13 साल बाद प्लंकेट शील्ड का खिताब जिताया नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के कप्तान के रूप में रावल ने 2024-25 सीजन में टीम को 13 साल बाद प्लंकेट शील्ड का खिताब दिलाया। इस जीत में उन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया। रावल ने पार्ट-टाइम लेग स्पिन से 14 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 11.14 रहा। इस दौरान उन्होंने पहली बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया। नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के क्रिकेट जनरल मैनेजर इयान सैंडब्रुक ने कहा कि रावल टीम के लिए अनुभवी खिलाड़ी और शानदार लीडर रहे हैं। उनके रन, विकेट और शांत नेतृत्व की कमी खलेगी। उन्होंने रावल को बेहतरीन टीममेट और भरोसेमंद खिलाड़ी भी बताया। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंडर-19 एशिया कप में भारत Vs पाकिस्तान 8 नवंबर को:8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार 8 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी और सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे। पूरी खबर

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी को क्या आज दूसरे टी20 में मिलेगा खेलने का मौका, या आज भी सिर्फ बेंच पर बैठकर पिलाएंगे पानी

Vaibhav Sooryavanshi : क्या वैभव सूर्यवंशी को भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिलेगा, या फिर आज भी वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठकर सिर्फ अपने साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते रहेंगे. ये सवाल तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में आ रहा होगा. वहीं 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव के फैंस भी इस सवाल का जवाब जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक होंगे. वैभव को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था, नतीजन उन्हें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मैच की प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ा था. 

वैभव सूर्यवंशी ने अपना पिछला मैच टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स 2026 में खेला था, जहां वो पाकिस्तान के सामने फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में नजर आए थे. उस समय उनके कोच वीवीएस लक्ष्मण थे. अब जब गौतम गंभीर टीम इंडिया का कोचिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं तो, पहले टी20 मैच की प्लेइंग-11 से वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा गया लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिलेगा? तो आइए इसके बारे में जानते हैं. 

क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा खेलने का मौका?

भारत के बॉस बेवी के नाम से मशहूर हो चुके वैभव सूर्यवंशी को रांची में होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले नेट्स में जमकर बैटिंग करते हुए देखा गया. वो इस मैच से पहले अभ्यास करते हुए नेट्स में बड़े-बड़े शॉट्स खेलते हुए नजर आए. उन्होंने नेट्स में जमकर छक्के चौके लगाए और हर बॉलर को आड़े हाथों लिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद से वैभव सूर्यवंशी के फैंस उनके प्लेइंग-11 में खेलने की दुआ कर रहे हैं.

लेकिन हम आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी का भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया के पास बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं, जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वहीं संजू सैमसन उनका साथ दे रहे हैं, टीम को ओपनिंग में राइड हैंड लेफ्ट हैंड कॉम्बिनेशन भी प्रदान कर रहे हैं. संजू को लेकर गौतम गंभीर कह चुके हैं कि, वो पहले से टीम में हैं, इस लिए उन्हें मौका पहले दिया जाएगा. वैभव सूर्यवंशी अभी आए हैं और उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर 

साल 2011 में पैदा होने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 2026 में डेब्यू किया. उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. तब से अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 246 रन बनाए हैं. उनके नाम 22 चौके और 18 छक्के दर्ज हैं. वैभव का हाईएस्ट स्कोर 81 रन है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था. अब तक करियर में वैभव का औसत 30.75 का रहा है, जबकि उनका इस्ट्राक रेट 183.36 का रहा है, जो अपने आप में उनकी काबिलियत और तूफानी अंदाज को बयान करता है. 

कितने बजे होगा भारत-वेस्टइंडीज का मैच 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज (9 अक्टूबर) को खेला जाएगा. रांची स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी और टॉस 6:30 बजे होगा. पूरी तरह से साफ तभी होगा कि, क्या वैभव सूर्यवंशी ये मैच खेलेंगे या नहीं?

ये भी पढ़ें : IND vs WI: दूसरे टी20 में बल्लेबाज मारेंगे बाजी या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें कैसी होगी रांची की पिच रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

US immigration officials defend ICE agents who shot man in same car as child. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T22:00:06+00:00

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत को लेकर बड़ा खुलासा! | CCTV Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T22:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers