Responsive Scrollable Menu

दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 174 पर ऑलआउट:तन्मय बालोदा ने पहली पारी में 6 विकेट लिए, पहले दिन भारत का स्कोर 38/2

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम दूसरे यूथ टेस्ट की पहली पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। कुशाग्र ओझा 13 और कप्तान यशबर्धन चौहान 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। लक्ष्य रायचंदानी ने 1 और सागर विर्क ने 16 रन बनाए। भारत ने पहला यूथ टेस्ट पारी और 48 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी दहाई तक नहीं पहुंच सके चार्ली हेंडरसन ने सबसे ज्यादा 37 रन की पारी खेली, जबकि नील पटेल ने 31 और जैकब पिट्ज ने 26 रन बनाए। भारत के लिए तनमय बालोदा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 25 ओवर में 32 रन देकर 6 विकेट लिए। बालोदा ने हेंडरसन, पिट्ज, थॉमस वासेओ, पैट्रिक सुलिवन समेत 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सिर्फ 4 बल्लेबाज ही 20+ रन बना सके अयान अकरम ने 2 विकेट लिए। मोहित उल्वा और प्रियांशु सिंह को 1-1 सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया की पारी में सिर्फ 4 बल्लेबाज ही 20+ रन बना सके, जबकि टीम का रनरेट 2.38 रहा। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब, 65/6 ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की शुरुआत खराब रही। टीम ने 65 रन तक 6 विकेट गंवा दिए। इसके बाद जैकब पिट्ज (26) और चार्ली हेंडरसन (37) ने पारी संभाली और टीम को 135 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 174 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तन्मय बालोदा ने 6 विकेट लिए। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी में लौटेंगे:मुंबई के लिए 11 अक्टूबर से खेल सकते हैं पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वे मुंबई के पहले एलीट ग्रुप D मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ खेल सकते हैं। मुंबई और चंडीगढ़ के बीच यह मुकाबला 11 अक्टूबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। सूर्यकुमार ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच IPL 2026 में खेला था। पूरी खबर…

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर राजपाल से कहा-आपकी जगह जेल में:घमंड को सही जगह दिखानी होगी, पता होना चाहिए कब मुंह खोलना है

चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ नहीं जमा करने पर सोमवार को जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए। उन्होंने कहा, "इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।" सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए मंगलवार (6 अक्टूबर) तक पैसे जमा करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने इससे पहले 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। साथ ही उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। कोर्ट में 50 लाख के डिमांड ड्राफ्ट की फोटो कॉपी दिखाई राजपाल यादव के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 50 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी कोर्ट के सामने रखी गई है। यह डिमांड ड्राफ्ट अगले दिन तक दिल्ली पहुंच जाएगा। इस पर CJI सूर्यकांत ने पूछा, “50 लाख रुपये? क्या यह असली भी है?” कोर्ट ने यह भी कहा कि राजपाल यादव को 5 अक्टूबर तक 5 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया। शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने राजपाल यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिनेता कोर्ट में भी 'एक्टिंग' कर रहे हैं। उन्हें कोर्ट का भी सम्मान नहीं है। इसके बाद जब राजपाल यादव के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं, तो जस्टिस बागची ने जवाब दिया कि वे भले ही ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस रकम से उन्हें नुकसान हुआ है, उस हद तक वे गरीब हैं। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें दो हफ्ते का समय दिया गया था और अब वह समय खत्म हो चुका है। वकील ने सफाई दी कि बैंक 3-4 दिनों तक बंद थे। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर समय बढ़ाने की जरूरत थी तो इसके लिए अंतरिम आवेदन दाखिल किया जा सकता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुल रकम करीब 7.5 करोड़ रुपये है और राजपाल यादव को अवमानना का दोषी ठहराया जाना चाहिए। कोर्ट ने निर्देश दिया कि भुगतान अगले दिन तक हो जाना चाहिए। 2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इसके लिए भुगतान की शर्त रखी थी। 15 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। अब भुगतान की शर्त पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका दिया है। ******************** यह खबर भी पढ़िए:- भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना:पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक और गुजारा भत्ता से जुड़ा है। दरअसल, यूपी के बलिया की पारिवारिक अदालत में गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा

वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के दूसरे T20I मैच में भारतीय टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल कॉम्प्लेक्स में दोनों टीमें आमने-सामने थीं और इस मुक़ाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज़ की टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही। ध्यान देने वाली बात यह है कि मैच की शुरुआत भारत की बल्लेबाज़ी से हुई। संजू सैमसन के 82 रन और मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत, भारतीय टीम ने मैच की पहली पारी में कुल 249 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will O'Rourke, New Zealand को लगा झटका

लक्ष्य का पीछा करते हुए शाई होप ने मोर्चा संभाला। शतक जड़कर होप ने विंडीज़ को बड़े लक्ष्य का पीछा करने और सीरीज़ बराबर करने में मदद की। मैच के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि भारतीय टीम से कहाँ चूक हुई। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अय्यर ने कहा कि सच कहूँ तो, आप इसके लिए कोई निश्चित स्कोर नहीं बता सकते, क्योंकि जब ओस (dew) का असर होता है, तो यह बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। और 249 रन का लक्ष्य भी दो ओवर बाकी रहते ही हासिल कर लिया गया। इसलिए आप कोई नंबर नहीं बता सकते, या पहले से यह अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि हमें इतने रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

इसके अलावा, अय्यर ने संजू सैमसन और मयंक यादव के प्रदर्शन के बारे में बात की। मयंक यादव ने तीन ओवर में 36 रन दिए और तीन विकेट भी लिए, जबकि सैमसन ने पहली पारी में 82 रन बनाए। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया। अय्यर ने कहा कि दोनों ने अपने-अपने रोल में कमाल का प्रदर्शन किया, और हम संजू और अभिषेक से अक्सर यही उम्मीद करते हैं। जिस तरह से वे लगातार अच्छा खेल रहे हैं, जिम्मेदारी उठा रहे हैं और हमारे लिए मैच की रफ्तार तय कर रहे हैं - उनका प्रदर्शन शानदार रहा, और मयंक का भी। उन तीन अहम विकेटों ने हमारे लिए आगे का रास्ता आसान बना दिया था, लेकिन फिर एक पार्टनरशिप हुई और मैच का रुख उनकी तरफ मुड़ गया।

Sat, 10 Oct 2026 12:08:00 +0530

  Videos
See all

CM Mohan Yadav ने निरंजना नदी में किया तर्पण I MP I Bihar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T08:16:30+00:00

हकीमी के बहाने हिंदुओं की हत्या, बर्बादी से बचाएगा हेल्थवादी | Healthvadi | Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T08:17:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers