जीएसटी में गिरफ्तारी का प्रावधान हटाने से कारोबार को मिलेगा बढ़ावा: रेखा गुप्ता
जीएसटी में गिरफ्तारी का प्रावधान हटाने से कारोबार को मिलेगा बढ़ावा: रेखा गुप्ता
Nana Patekar Antim Sanskar: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार
Nana Patekar Antim Sanskar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार रात अंतिम संस्कार हो गया. पुणे में उन्हें मुखाग्नि दी गई और वे पंचतत्व में विलीन हो गए. पूरे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक डोंजे गांव में नाना का अंतिम संस्कार हुआ. उन्हें तिरंगे में लपेटा गया था. उनके अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए.
#WATCH | Maharashtra: Last rites of veteran actor Nana Patekar performed with state honours at his native village, Donje village in Pune Rural. He passed away in Goa today. pic.twitter.com/7UerrCudAt
— ANI (@ANI) October 8, 2026
गुरुवार सुबह आर्डियेक अरेस्ट से हुआ निधन
बता दें, गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में गोवा में नाना पाटेकर का निधन हो गया था. उन्हें घर में ही कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद करीब 45 मिनट उनको सीपीआर दिया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. इसके बाद उनके शव को पुणे लाया गया. पुणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनको श्रद्धांजलि दी.
मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, सुबह 5.20 मिनट पर नाना ने अंतिम सांसें लीं. निधन के वक्त उनके साथ घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. उनके साथ उनके दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे.
Maharashtra : Mortal remains of actor Nana Patekar brought to his farmhouse in Donje village in Pune. pic.twitter.com/k5nDl0CEIj
— News Arena India (@NewsArenaIndia) October 8, 2026
तुकाराम मुंढे ने किया याद
नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र एफडीए कमिशनर तुकाराम मुंढे ने उनको याद किया. उन्होंने नाना को अपना करीबी दोस्ता बताया. उन्होंने कहा कि वे दोनों अकसर फोन पर बातचीत करते थे. करीब एक सप्ताह पहले, नाना से उनकी बात हुई थी. उस वक्त दोनों ने एकदम प्यार से बात की.
तुकाराम ने कहा कि नाना ने आखिरी बातचीत में नाना ने उनसे उनकी पत्नी और बच्चों का हालचाल पूछा. उन्होंने नाना से कहा था कि लव यू बाला. मुझे ने कहा कि नाना का अंदाज था कि वह हर किसी से प्यार से बात करते थे. नाना हमेशा उनके और सभी के यादों में रहेंगे.
नाना पाटेकर का अंतिम वीडियो वायरल
नाना पाटेकर का 4 दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे ड्रम बजाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे फुल मस्ती कर रहे हैं. इस दौरान, उन्होंने कहा था कि हम सबको एक दिन जाना ही जाना है. पता नहीं मैं कल रहूंगा या फिर नहीं.
#WATCH: Nana Patekar’s Last Appearance at an Event in Panaji
— upuknews (@upuknews1) October 8, 2026
The last time veteran actor Nana Patekar participated in an event in Panaji, Goa.#RIPNanaPatekar #NanaPatekar #NanaPatekarDeath #NanaPatekarNoMore #Bollywood #IndianCinema #RIP pic.twitter.com/5OUOdFrrxd
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








