Responsive Scrollable Menu

Nana Patekar Antim Sanskar: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार

Nana Patekar Antim Sanskar: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार रात अंतिम संस्कार हो गया. पुणे में उन्हें मुखाग्नि दी गई और वे पंचतत्व में विलीन हो गए. पूरे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक डोंजे गांव में नाना का अंतिम संस्कार हुआ. उन्हें तिरंगे में लपेटा गया था. उनके अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए.

गुरुवार सुबह आर्डियेक अरेस्ट से हुआ निधन

बता दें, गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में गोवा में नाना पाटेकर का निधन हो गया था. उन्हें घर में ही कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद करीब 45 मिनट उनको सीपीआर दिया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. इसके बाद उनके शव को पुणे लाया गया. पुणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनको श्रद्धांजलि दी. 

मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, सुबह 5.20 मिनट पर नाना ने अंतिम सांसें लीं. निधन के वक्त उनके साथ घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. उनके साथ उनके दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे.

तुकाराम मुंढे ने किया याद

नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र एफडीए कमिशनर तुकाराम मुंढे ने उनको याद किया. उन्होंने नाना को अपना करीबी दोस्ता बताया. उन्होंने कहा कि वे दोनों अकसर फोन पर बातचीत करते थे. करीब एक सप्ताह पहले, नाना से उनकी बात हुई थी. उस वक्त दोनों ने एकदम प्यार से बात की. 

तुकाराम ने कहा कि नाना ने आखिरी बातचीत में नाना ने उनसे उनकी पत्नी और बच्चों का हालचाल पूछा. उन्होंने नाना से कहा था कि लव यू बाला. मुझे ने कहा कि नाना का अंदाज था कि वह हर किसी से प्यार से बात करते थे. नाना हमेशा उनके और सभी के यादों में रहेंगे. 

नाना पाटेकर का अंतिम वीडियो वायरल

नाना पाटेकर का 4 दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे ड्रम बजाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे फुल मस्ती कर रहे हैं. इस दौरान, उन्होंने कहा था कि हम सबको एक दिन जाना ही जाना है. पता नहीं मैं कल रहूंगा या फिर नहीं. 

 

 

Continue reading on the app

महाराष्ट्र ः बारिश की कमी से फसल बर्बाद होने पर भंडारा के किसान ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र ः बारिश की कमी से फसल बर्बाद होने पर भंडारा के किसान ने की आत्महत्या

Continue reading on the app

  Sports

वनडे के 5 कप्तान...जिन्होंने एक मैच में लिए सबसे ज्यादा विकेट, 25 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 captain took most wicket in an a ODI match: वनडे क्रिकेट में जब कप्तान खुद गेंद संभालकर मैच का रुख बदलता है, तो वह पल ऐतिहासिक बन जाता है. वकार यूनिस के नाम बतौर कप्तान एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. विवियन रिचर्ड्स, ड्वेन ब्रावो और गुलबदिन नैब जैसे कप्तानों ने भी साबित किया कि दबाव में नेतृत्व कैसे किया जाता है. 5 वनडे कप्तानों के बारे में जानते हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए. Sat, 10 Oct 2026 21:33:10 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Attack On Akhilesh: "मैं ऑफर करता हूँ आप अयोध्या से भरो पर्चा" योगी का अखिलेश को सीधा चैलेंज #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T17:06:11+00:00

CJP Protest: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों को राहत | Jantar Mantar | Delhi Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T17:04:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers