गुजरात में अवैध दवा कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक! वडोदरा और सूरत में 4 कंपनियों पर गाज, 2 के लाइसेंस परमानेंट रद्द
गुजरात के वडोदरा और सूरत जिलों में दवाओं के कथित अवैध भंडारण और बिक्री के मामले में चार कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा करजन में दो कंपनियों के लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिए गए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया के निर्देश और खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) के मार्गदर्शन में शुरू किए गए अभियान के तहत की गई। इसमें कहा गया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की महाराष्ट्र इकाई से मिली जानकारी के आधार पर वडोदरा जिले के करजन स्थित चामुंडा फार्मा में संयुक्त छापेमारी की गई।
इसके अनुसार, ‘‘जांच के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के दायरे में आने वाली खांसी की दवा एनरेक्स (कोडीन) की 13,938 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 27.8 लाख रुपये है। इसके अलावा, करीब 50,000 रुपये मूल्य की ट्रामाडोल की 12,240 गोलियां भी बरामद की गईं।’’ कानून के गंभीर उल्लंघन के कारण चामुंडा फार्मा को तत्काल सील कर दिया गया और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत इसका बिक्री लाइसेंस एक अक्टूबर से स्थायी रूप से रद्द कर दिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, करजन स्थित मजीसा मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण के दौरान, एलओमोटिल गोलियों का भंडार पाया गया। इन गोलियों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत आने वाला एक घटक मौजूद था।
दुकान में पंजीकृत फार्मासिस्ट के उपस्थित न होने और फ्रिज बंद पाए जाने सहित कई अन्य गंभीर कमियां मिलीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इन उल्लंघनों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और दवाओं की खुदरा बिक्री के लिए फर्म के लाइसेंस पांच अक्टूबर से स्थायी रूप से रद्द कर दिए गए।’’ इसके अनुसार, एक अक्टूबर को सूरत के वराछा स्थित डर्मेटिक्स इंडिया में भी छापेमारी की गई। जांच के मुताबिक, यह बिना किसी वैध लाइसेंस के अपनी वेबसाइट के जरिये दवाएं बेच रही थी।
इसके परिसर से सिल्डेनाफिल , मिनोक्सिडिल और केटोकोनाजोल समेत 11.26 लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाओं का भंडार जब्त किया गया। वहीं, तीन अक्टूबर को सूरत के मोटा वराछा स्थित क्यारा इंटरनेशनल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मीशो जैसे ऑनलाइन मंचों के जरिये केवल एक महीने में 3.60 लाख रुपये मूल्य की दवाओं की अवैध बिक्री के डिजिटल साक्ष्य मिले। ये दवाएं ‘सिल्डेनाफिल आयुर्वेदिक’ के फर्जी नाम से बेची जा रही थीं।
'जो परिणाम 'जर्सी' में लाए, 'वर्दी' में भी वैसी ही उम्मीद', 470 खिलाड़ियों को पुलिस नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बोले CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘जर्सी’ में आपने जो परिणाम लाए हैं, ‘वर्दी’ में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे सरकार को रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लोकभवन में 470 कुशल खिलाडि़यों को पुलिस सेवा में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जर्सी (खिलाड़ियों का परिधान) में जो कार्य आप करते थे और जो परिणाम आप लाए हैं, सरकार ‘वर्दी’ (पुलिस की वर्दी) में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे करती है।
योगी ने कहा, ‘‘आप जर्सी में अपने क्षेत्र में कुशल खिलाड़ी इसलिए हुए, क्योंकि आपने अपने जीवन को अनुशासन में ढाला, टीम भावना के महत्व को समझा, अपनी शक्ति और उसके सामर्थ्य को एक सही दिशा दी। समय की कीमत को पहचाना।
खेल और सुरक्षा व्यवस्था का अनूठा मेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में सीखा गया अनुशासन और टीम वर्क पुलिस सेवा की रीढ़ है। जब एक खिलाड़ी अनुशासित होकर मैदान में उतरता है तो वह विपरीत परिस्थितियों में भी जीत दर्ज करता है। यही जज़्बा अब पुलिस सेवा के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की सुरक्षा में काम आएगा।
सरकार के इस कदम से राज्य के उभरते हुए एथलीटों और खिलाड़ियों को न केवल रोजगार का अवसर मिला है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल को भी अनुशासित और शारीरिक रूप से दक्ष जवान मिले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







