Responsive Scrollable Menu

Maharashtra | गढ़चिरौली मुठभेड़! 24 घंटे से जारी जंग में एक नक्सली ढेर, सी-60 कमांडो घायल, AK-47 बरामद

महाराष्ट्र के घने और दुर्गम जंगलों में देश की सुरक्षा के लिए तैनात सी-60 कमांडो और सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और बेजोड़ रणनीति का लोहा मनवाया है। अपनी जान हथेली पर रखकर नक्सलियों के गढ़ में घुसने वाले इन जांबाज जवानों ने न केवल माओवादियों की साज़िशों को नाकाम किया, बल्कि भीषण गोलीबारी के बीच नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों को भी नेस्तनाबूद कर दिया। जवानों के इस अटूट हौसले का ही परिणाम है कि भारी चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Badminton Asia Championship: जापान-थाईलैंड से हारी Team India, फिर भी Quarter-Final में, अब असली चुनौती

 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पिछले 24 घंटे से जारी मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया, जबकि एक सी-60 कमांडो घायल हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भामराग के एसडीपीओ के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों के साथगढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास यह अभियान शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें: पैतृक गांव के दौरे के दौरान भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, सिमिलिपाल जंगल में बिताएंगी रात

 

परिणामस्वरूप दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान नक्सलियों का सामान बरामद हुआ, हालांकि दुर्गम इलाके और घने जंगल के कारण नक्सलियों का पता नहीं लगाया जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह मौजूदा घेराबंदी के तहत अतिरिक्त चार सी-60 यूनिट और सीआरपीएफ की क्यूएटी की एक यूनिट को तैनात किया गया।’’ अधिकारी ने कहा कि आज सुबह से मुठभेड़ जारी है और अब तक एक नक्सली का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल भी बरामद की गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अन्य माओवादियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना का पता लगाया जा रहा है। आज शाम सी-60 के एक जवान को गोली लग गई जिसे निकालने की प्रक्रिया जारी है। मुठभेड़ और तलाशी अभियान समाप्त होने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।

Continue reading on the app

पैतृक गांव के दौरे के दौरान भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, सिमिलिपाल जंगल में बिताएंगी रात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के अपने पैतृक गांव में दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय भावुक हो गईं। ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति ने अपने गांव पहाड़पुर का दौरा किया और दिवंगत पति तथा दोनों पुत्रों लक्ष्मण व सिपुन की स्मृति में बने एसएलएस मेमोरियल पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्तिगत जीवन में कई त्रासदियों का सामना किया है। वर्ष 2009 में उनके बेटे लक्ष्मण, 2012 में बेटे सिपुन और 2014 मेंपति की मृत्यु हो गई।

इसी अवधि में उनकी मां और एक भाई का भी निधन हो गया था। एसएलएस मेमोरियल में एक आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है, जहां आदिवासी, वंचित और अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। पिछले कुछ दिन में राष्ट्रपति ने अपने दिवंगत परिजन की आत्मा की शांति के लिए जाजपुर और पुरी में पिंडदान की रस्में भी निभाईं। बृहस्पतिवार को उन्होंने रायरंगपुर के एक जगन्नाथ मंदिर में हिंदू परंपराओं के अनुसार ब्राह्मण भोज का आयोजन किया।

राष्ट्रपति ने जंगली क्षेत्र में स्थित संथाल समुदाय के उपासना स्थल ‘जाहिरा’ का भी दौरा किया और संथाली देवता मारंग बुरु की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मौजूद कमांडो ‘जाहिरा’ में प्रवेश से पहले पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर अपराह्न करीब 3:30 बजे जशिपुर के पास अनुकूलपुर मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा।

यहांवन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया, सांसद नबा चरण माझी तथा वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं खड़ी रहीं, जबकि कई आदिवासी कलाकारों ने चांगू और डांथा जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर स्वागत को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर ‘माटी की बेटी’ का स्वागत किया।

राष्ट्रपति रात को सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में स्थित गुरुगुडिया फॉरेस्ट बंगले में विश्राम करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में स्थानीय आदिवासी महिलाओं और युवा समूहों से संवाद करेंगी। इसके साथ ही वह गरीब और वंचित वनवासियों को कंबल वितरित करेंगी और फिर भुवनेश्वर लौट जाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

U19 World Cup 2026: मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का तूफान, अंडर-19 विश्व कप की जीत के साथ अपने नाम किए दो खास अवॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: शुक्रवार, 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले को भारत ने 100 रन से जीत लिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार 175 रन की पारी खेली। Fri, 06 Feb 2026 23:26:23 +0530

  Videos
See all

How are the King and the prime minister responding to the Epstein files? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T19:00:06+00:00

Iran America War: परमाणु डील पर ईरान का बड़ा फैसला! | Ali Khamenei | Donald Trump | Iran US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T19:00:53+00:00

भव सूर्यवंशी के घर से वायरल हुआ जीत का वीडियो | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T19:00:50+00:00

No Homework on Phone till Class 5: पांचवीं कक्षा तक फोन पर होमवर्क बंद? Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T19:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers