पैतृक गांव के दौरे के दौरान भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, सिमिलिपाल जंगल में बिताएंगी रात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के अपने पैतृक गांव में दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समय भावुक हो गईं। ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति ने अपने गांव पहाड़पुर का दौरा किया और दिवंगत पति तथा दोनों पुत्रों लक्ष्मण व सिपुन की स्मृति में बने एसएलएस मेमोरियल पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्तिगत जीवन में कई त्रासदियों का सामना किया है। वर्ष 2009 में उनके बेटे लक्ष्मण, 2012 में बेटे सिपुन और 2014 मेंपति की मृत्यु हो गई।
इसी अवधि में उनकी मां और एक भाई का भी निधन हो गया था। एसएलएस मेमोरियल में एक आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है, जहां आदिवासी, वंचित और अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। पिछले कुछ दिन में राष्ट्रपति ने अपने दिवंगत परिजन की आत्मा की शांति के लिए जाजपुर और पुरी में पिंडदान की रस्में भी निभाईं। बृहस्पतिवार को उन्होंने रायरंगपुर के एक जगन्नाथ मंदिर में हिंदू परंपराओं के अनुसार ब्राह्मण भोज का आयोजन किया।
राष्ट्रपति ने जंगली क्षेत्र में स्थित संथाल समुदाय के उपासना स्थल ‘जाहिरा’ का भी दौरा किया और संथाली देवता मारंग बुरु की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मौजूद कमांडो ‘जाहिरा’ में प्रवेश से पहले पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर अपराह्न करीब 3:30 बजे जशिपुर के पास अनुकूलपुर मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरा।
यहांवन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया, सांसद नबा चरण माझी तथा वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं खड़ी रहीं, जबकि कई आदिवासी कलाकारों ने चांगू और डांथा जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर स्वागत को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर ‘माटी की बेटी’ का स्वागत किया।
राष्ट्रपति रात को सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में स्थित गुरुगुडिया फॉरेस्ट बंगले में विश्राम करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में स्थानीय आदिवासी महिलाओं और युवा समूहों से संवाद करेंगी। इसके साथ ही वह गरीब और वंचित वनवासियों को कंबल वितरित करेंगी और फिर भुवनेश्वर लौट जाएंगी।
नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले में तथ्यों को छिपा रही बिहार सरकार: राबड़ी देवी
बिहार में विधानपरिषद की सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक अभ्यर्थी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस पर तथ्यों को ‘‘छिपाने’’ का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बजट सत्र के तीसरे दिन विधानपरिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम में शर्मसार हुई मानवता: 8वीं की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर खुली पोल, गर्भवती हुई बच्ची
जहानाबाद निवासी नीट अभ्यर्थी पिछले महीने छह जनवरी को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक छात्रावास में अचेत अवस्था में पाई गई थी। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अधिकारियों पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। बिहार सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा था।
राबड़ी देवी ने पत्रकारों से कहा, “बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां अपराध नहीं हो रहे हैं। इस (नीट अभ्यर्थी मौत मामले) पर सरकार और गृह मंत्री चुप हैं। उन्होंने सभी तथ्यों को छिपाने के बाद मामले को सीबीआई को सौंप दिया।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘दोषियों को बचाने’’ की कोशिश कर रही है क्योंकि अपराध में शामिल लोग ‘‘सरकार का हिस्सा’’ हैं।
इसे भी पढ़ें: WPL 2026 Final: कप्तान Smriti Mandhana का तूफान, Delhi को हराकर RCB दूसरी बार बनी चैंपियन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने (सरकार ने) मामला सीबीआई को सौंप दिया लेकिन सीबीआई क्या करेगी? यह एजेंसी भी केंद्र सरकार के नियंत्रण में है।” राबड़ी देवी ने विधानसभा में मंगलवार को पेश बजट पर कहा, “इस बजट में बिहार के लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। वे केवल लोगों को गुमराह कर उनके वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।”
नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले पर जनता दल यूनाइटेड के विधानपरिषद सदस्य नीरज कुमार ने दावा किया कि राबड़ी देवी ‘‘मीडिया में सुर्खियां बटोरने’’ के लिए इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं। कुमार ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को कानूनी कार्रवाई से नहीं बचाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















