GST में टैक्स रेट नहीं बदले, फिर भी आए 10 बड़े बदलाव, जानें किसे फायदा
TCS Q2 Results: IT कंपनी को 3 महीने में हुआ ₹13,884 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर मुफ्त मिलेंगे 12 रुपए
Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की घोषणा कर दी गई है. 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली इस रेस में 22 मेंस और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे. मेंस वर्ग में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के विजेता हरमनजोत सिंह, किरण मात्रे और डॉ. कार्तिक करकेरा प्रमुख दावेदार हैं. महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन लिली दास और कविता यादव के साथ अंकिता ध्यानी चुनौती पेश करेंगी. रेस का सीधा प्रसारण प्रोकेम इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगा. Sat, 10 Oct 2026 16:53:29 +0530