Responsive Scrollable Menu

जून में भारत के क्रेडिट बाजार में एयूएम 18 प्रतिशत बढ़कर 142 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचाः रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का क्रेडिट बाजार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वृद्धि के साथ आगे बढ़ता रहा। एक्सपीरियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 142 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में कुल लोन सोर्सिंग वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपए रही, जिसमें सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह वृद्धि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) की तुलना में कुछ धीमी रही।

क्रेडिट बाजार की वृद्धि में असुरक्षित ऋण (अनसेक्योर्ड लेंडिंग) महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनकर उभरे। इस श्रेणी में नए ऋण वितरण की मात्रा 26 प्रतिशत बढ़ी। विशेष रूप से पर्सनल लोन और कंज्यूमर लोन ने इस वृद्धि को गति दी, जबकि क्रेडिट कार्ड श्रेणी में भी फिर से तेजी के संकेत देखने को मिले।

रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा ऋण पोर्टफोलियो के मूल्य के लिहाज से सुरक्षित ऋण (सेक्योर्ड लेंडिंग) की हिस्सेदारी अभी भी प्रमुख बनी हुई है।

क्रेडिट गुणवत्ता के मोर्चे पर भी स्थिति बेहतर रही। जून 2026 में नेट 30+ डिलिंक्वेंसी का स्तर 3 प्रतिशत रहा, जो जून 2025 के 4.1 प्रतिशत की तुलना में बेहतर है। इससे संकेत मिलता है कि ऋण चूक का दबाव नियंत्रित बना हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) उपभोग आधारित ऋण उत्पादों में अपनी स्थिति और मजबूत कर रही हैं। खासकर पर्सनल लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन और दोपहिया वाहन ऋण क्षेत्रों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ रही है।

वहीं, बैंक अभी भी होम लोन और ऑटो लोन जैसे बड़े टिकट आकार वाले सुरक्षित ऋण उत्पादों में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं।

एक्सपीरियन इंडिया के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जैन ने कहा कि भारत का क्रेडिट बाजार लगातार मजबूती दिखा रहा है और अच्छा एसेट क्वालिटी प्रदर्शन आगे के विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित ऋणों की तेजी उपभोक्ताओं की बदलती वित्तीय जरूरतों को दर्शाती है, जबकि सुरक्षित ऋणों की मजबूती बाजार के संतुलित विकास का संकेत है।

उत्पाद-आधारित आंकड़ों पर नजर डालें तो, पर्सनल लोन एयूएम बढ़कर 16.2 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक है। नए पर्सनल लोन वितरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

वहीं, क्रेडिट कार्ड एयूएम 3.15 लाख करोड़ रुपए रहा, जिसमें मामूली 0.1 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन नए कार्ड और उपयोग में फिर से सुधार के संकेत मिले हैं।

इसके अतिरिक्त, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन एयूएम 37 प्रतिशत बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि टू-व्हीलर लोन एयूएम बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

होम लोन एयूएम 13 प्रतिशत बढ़कर 43.6 लाख करोड़ रुपए रहा। इस दौरान औसत होम लोन टिकट साइज बढ़कर 34.8 लाख रुपए हो गया, जो एक वर्ष पहले 32.2 लाख रुपए था।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस कारण छोड़ दी कैप्टेंसी

Kusal Mendis: श्रीलंका क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. धनंजय के अचानक पद छोड़ने के ठीक बाद श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. यह बदलाव पाकिस्तान के आगामी महत्वपूर्ण टेस्ट दौरे से ठीक पहले हुआ है, जहां मेंडिस पूर्ण रूप से अब तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे. 

श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान बने कुसल मेंडिस

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने धनंजय डी सिल्वा के हटने के बाद कुसल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बना दिया है. 31 साल के मेंडिस पहले से ही वनडे और टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, इसलिए अब वह श्रीलंका की तीनों टीमों (टेस्ट, वनडे और टी20) के मेन कप्तान बन गए हैं. मेंडिस के पास 75 टेस्ट मैचों का बड़ा अनुभव है, जिसमें उन्होंने करीब 36 की औसत से 4,836 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 10 शतक और 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं. भले ही उन्होंने पहले कभी टेस्ट मैच में कप्तानी न की हो, लेकिन 22 वनडे और 3 टी20 मैचों में कप्तानी करने का उनका अनुभव इस नई जिम्मेदारी में काफी काम आएगा.

धनंजय डी सिल्वा के इस्तीफे की वजह

35 वर्षीय धनंजय डी सिल्वा ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति को भेजे अपने आधिकारिक पत्र में धनंजय ने लिखा, "मेरी यह ईमानदार राय है कि अब कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप दी जानी चाहिए." हालांकि, धनंजय ने यह साफ कर दिया है कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट टीम में चयन के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे.

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए कहा, "श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी बचे करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को लीड करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता है."

पाकिस्तान दौरा होगी कुसल मेंडिस की नई परीक्षा

कुसल मेंडिस की नए कप्तान के रूप में पहली और सबसे बड़ी परीक्षा पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में होगी. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले इस दौरे का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में 9 से 13 नवंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट लाहौर में 17 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा. 

इस बार WTC फाइनल की रेस में पहुंचने की श्रीलंका की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. लेकिन कुसल मेंडिस के पास निराश होने के बजाय अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने और युवाओं को निखारने का शानदार मौका है. वह इस विदेशी दौरे पर एक आक्रामक रणनीति के साथ उतरकर नई और मजबूत टीम तैयार कर सकते हैं, जो भविष्य में श्रीलंका क्रिकेट की किस्मत बदल सके. अब देखने वाली बात होगी कि बतौर कप्तान वो क्या कमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें:  कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

नाना पाटेकर का हो गया अंतिम संस्कार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T20:34:42+00:00

In a tragic accident in Morbi, 25 animals were crushed by a truck | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T20:33:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers