IIT बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक, भीषण आग लगने से 5 लोग घायल
आईआईटी बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक होने के बाद आग लगने की घटना सामने आई है. इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां पर उनका इलाज जारी है. सभी की हालत स्थिर बताई गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीक की वजह से आग लग गई. आग हॉस्टल नंबर 6 में लग गई.
रिसाव होने के बाद अचानक आग लग गई
ऐसा बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने के बाद अचानक आग लग गई. इसमें 5 छात्र घायल हो गए. यह रात के 10 बजकर 24 मिनट पर लगी. घटना के तुरंत बाद पुलिस और बीएमसी वार्ड के कर्मियों को मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान 4 लोगों को आगे रिफर किया गया. इलाज के लिए उन्हें कस्तूरबा अस्पताल लाया गया. वहीं एक घायल का राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में अंश अहिरवार (12 साल), तहजीब आलम (9 साल), ईश्वर सिंह (37 साल), शिवकुमार सिंह (34 साल) और अनिल कुमार (23 साल) घायल हुए हैं. डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
विकसित गुजरात की रफ्तार को मिलेगी नई ताकत, CM भूपेंद्र पटेल ने शुरू किया पहला चिंतन शिविर
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सड़क एवं भवन विभाग के पहले दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का उद्घाटन किया. इस चिंतन शिविर की थीम ‘गति-गुणवत्ता-गौरव’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित गुजरात के लिए तेज, गुणवत्तापूर्ण और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के विकास में सड़क एवं भवन विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. विभाग राज्य में सड़कों, पुलों और कनेक्टिविटी से जुड़े बुनियादी ढांचे के निर्माण और रखरखाव का काम करता है. उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया.
18 हजार से अधिक गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
गुजरात सरकार के मुताबिक, सड़क एवं भवन विभाग करीब 1.29 लाख किलोमीटर के सड़क नेटवर्क, 11 हजार से अधिक पुलों और विभिन्न सरकारी भवनों के रखरखाव एवं मरम्मत की जिम्मेदारी संभाल रहा है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 18 हजार से अधिक गांवों और 14 हजार से ज्यादा बसाहटों को भी कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है.
परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, SOP के पालन और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया. चिंतन शिविर की शुरुआत में बिल्डिंग हेल्थ मॉनिटरिंग और ब्रिज असेसमेंट मैनेजमेंट से संबंधित प्रकाशन भी जारी किए गए. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंजीनियरों और अधिकारियों को गवर्नेंस परफोर्मेंस इंडेक्स के आधार पर सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के संकल्प के साथ सतत विकास और सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










