कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस कारण छोड़ दी कैप्टेंसी
Kusal Mendis: श्रीलंका क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. धनंजय के अचानक पद छोड़ने के ठीक बाद श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है. यह बदलाव पाकिस्तान के आगामी महत्वपूर्ण टेस्ट दौरे से ठीक पहले हुआ है, जहां मेंडिस पूर्ण रूप से अब तीनों फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे.
श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान बने कुसल मेंडिस
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने धनंजय डी सिल्वा के हटने के बाद कुसल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बना दिया है. 31 साल के मेंडिस पहले से ही वनडे और टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, इसलिए अब वह श्रीलंका की तीनों टीमों (टेस्ट, वनडे और टी20) के मेन कप्तान बन गए हैं. मेंडिस के पास 75 टेस्ट मैचों का बड़ा अनुभव है, जिसमें उन्होंने करीब 36 की औसत से 4,836 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 10 शतक और 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं. भले ही उन्होंने पहले कभी टेस्ट मैच में कप्तानी न की हो, लेकिन 22 वनडे और 3 टी20 मैचों में कप्तानी करने का उनका अनुभव इस नई जिम्मेदारी में काफी काम आएगा.
JUST IN: Kusal Mendis has been appointed Sri Lanka Test captain after Dhananjaya de Silva stepped down from the role
— Cricinfo (@cricinfo) October 8, 2026
His first assignment in charge will be the two-match series against Pakistan in November pic.twitter.com/CgumENmZh0
धनंजय डी सिल्वा के इस्तीफे की वजह
35 वर्षीय धनंजय डी सिल्वा ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति को भेजे अपने आधिकारिक पत्र में धनंजय ने लिखा, "मेरी यह ईमानदार राय है कि अब कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप दी जानी चाहिए." हालांकि, धनंजय ने यह साफ कर दिया है कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट टीम में चयन के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे.
श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एशले डी सिल्वा ने उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए कहा, "श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी बचे करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को लीड करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता है."
Dhananjaya de Silva has stepped down as Sri Lanka’s Test captain with immediate effect, saying it was time to “pass the mantle to the next generation”.
— Cricinfo (@cricinfo) October 8, 2026
The 35-year-old has played 69 Tests, scoring 4,400+ runs, including 13 centuries. He will remain available for selection as a… pic.twitter.com/2lebW0Os7N
पाकिस्तान दौरा होगी कुसल मेंडिस की नई परीक्षा
कुसल मेंडिस की नए कप्तान के रूप में पहली और सबसे बड़ी परीक्षा पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में होगी. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाले इस दौरे का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में 9 से 13 नवंबर तक खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट लाहौर में 17 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा.
इस बार WTC फाइनल की रेस में पहुंचने की श्रीलंका की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. लेकिन कुसल मेंडिस के पास निराश होने के बजाय अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने और युवाओं को निखारने का शानदार मौका है. वह इस विदेशी दौरे पर एक आक्रामक रणनीति के साथ उतरकर नई और मजबूत टीम तैयार कर सकते हैं, जो भविष्य में श्रीलंका क्रिकेट की किस्मत बदल सके. अब देखने वाली बात होगी कि बतौर कप्तान वो क्या कमाल करते हैं.
JUST IN: Kusal Mendis appointed Sri Lanka Test captain pic.twitter.com/kxExJj8e88
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 8, 2026
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड
फ्री में कहां देखे भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच, जानिए IND vs WI मुकाबले की हर छोटी-बड़ी जानकारी
IND vs WI : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, जहां वो भारतीय क्रिकेट टीम के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबले 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर जहां टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहिएगी. वहीं वेस्टइंडीज के पास सीरीज 1-1 से अपने नाम करने का मौका होगा.
भारत और वेस्टइंडीज के दूसरा टी20 मैच झारखंड में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला झारखंड की राजधानी रांची में होगा. ये मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ दूसरा मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेलेगी. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा, जहां पर श्रेयस अय्यर और शाई होप नजर आएंगे. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा और इस मुकाबले को फैंस फ्री में कहां पर देख पाएंगे. आइए जानते हैं.
Six-hitting at its absolute peak! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 8, 2026
Packed with bold aggression and audacious strokeplay, #AbhishekSharma & #IshanKishan rule the charts in clearing the fence! ????
Watch #INDvWI, 2nd T20I ???? FRI, 9th OCT, 6 PM pic.twitter.com/NCElWhaBcS
फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण मुफ्त में आप फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे. ये मुकाबला डीडी पर फैंस को मुफ्त में देखने मिलेगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं. इस मैच को देखने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री डिश पर देख पाएंगे.
The battle moves to Ranchi as Team India face West Indies in the 2nd T20I. ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 8, 2026
????️ 9 October | Friday
⏰ 7 PM IST
???? JSCA International Stadium Complex, Ranchi
Catch the action LIVE on DD Sports (DD Free Dish)#INDvsWI #TeamIndia pic.twitter.com/ZogmHNa7Wp
यहां भी देख सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा. वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी जमकर मजा ले सकते हैं, लेकिन यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा.
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली तक... नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, समर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









