वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली बिहार की रणजी टीम में जगह? जानिए क्या है असली वजह
Vaibhav Sooryavanshi Bihar Ranji Trophy: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी के लिए एक के बाद एक क्रिकेट एसोसिएशंस अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर रही है. इसी कड़ी में अब बिहार ने भी शुरुआती 2 मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. मगर, इस टीम में वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया और सभी जानना चाहते हैं कि आखिर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने सबसे खतरनाक बल्लेबाज को टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया है. आइए इस आर्टिकल में आपको वजह के बारे में बताते हैं...
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं किया रणजी टीम में शामिल?
बिहार क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए शुरुआती 2 मैचों की टीम की घोषणा कर दी गई है. वैभव सूर्यवंशी को उनकी नेशनल ड्यूटी में बिजी है, जिसकी वजह से ही उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. जी हां, वह अभी भारत की टी-20 टीम के साथ हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे है. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है, जहां भी 5 मैच खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज नवंबर के पहले सप्ताह में खत्म होगी. तभी तक वे रणजी ट्रॉफी में नहीं लौट पाएंगे.
Bihar have announced their squad for the first two Ranji Trophy 2026–27 matches, with Sakibul Gani named captain and Himanshu Singh as vice-captain.#RanjiTrophy #BiharCricket #DomesticCricket #IndianCricket pic.twitter.com/zxgB7XW6pt
— Vishal Yadav (@VishalY73709681) October 8, 2026
क्या दूसरे टी-20 मैच में खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछला मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. जहां, उन्होंने वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 2 छक्के लगाए थे. बताते चलें, वैभव ने छोटी सी उम्र में कई बड़े कारनामे किए हैं. उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता और इसी के साथ वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया. जहां, इंग्लैंड दौरे पर भले ही वह कुछ खास न कर सकें हो, लेकिन फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. इसके बाद तो वैभव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है. जब-जब उन्हें मौका मिलता है, वह अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर देते हैं.
22 अक्टूबर से शुरू होगा भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा
बिहार क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी 2026 में पहला मुकाबला 11 अक्टूबर से खेलेगी, जहां उसका सामना उत्तर-प्रदेश की टीम से होगा. वहीं, दूसरा मैच बिहार को बडोदा के साथ खेलना है, जो 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. अब इन 2 मैचों में तो वैभव सूर्यवंशी खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि वह टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे. आपको बता दें, इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी.
शुरुआती 2 मैचों में ऐसी होगी बिहार की रणजी टीम
#CricketTwitter
— Pratyush Raj (@pratyush93_raj) October 7, 2026
Bihar's squad for the first 2 #RanjiTrophy matches
Sakibul Gani (C) Ayush Loharuka, Mangal Maharour, Naman Gaurav, Piyush Singh, Bipin Kumar Saurabh (WK), Sarman Nigrodh (WK), Akash Raj, Prithvi Raj, Himanshu Singh (vc, Khalid Alam, Suraj Kumar Kashyap, Shakib…
सकीबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारुका, मंगल महरौर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेट कीपर), सरमन निग्रोध (विकेट कीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उपकप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, शाकिब हुसैन, एमडी इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, आमोद यादव.
ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड
जून में भारत के क्रेडिट बाजार में एयूएम 18 प्रतिशत बढ़कर 142 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचाः रिपोर्ट
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का क्रेडिट बाजार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वृद्धि के साथ आगे बढ़ता रहा। एक्सपीरियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 142 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में कुल लोन सोर्सिंग वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपए रही, जिसमें सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह वृद्धि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) की तुलना में कुछ धीमी रही।
क्रेडिट बाजार की वृद्धि में असुरक्षित ऋण (अनसेक्योर्ड लेंडिंग) महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बनकर उभरे। इस श्रेणी में नए ऋण वितरण की मात्रा 26 प्रतिशत बढ़ी। विशेष रूप से पर्सनल लोन और कंज्यूमर लोन ने इस वृद्धि को गति दी, जबकि क्रेडिट कार्ड श्रेणी में भी फिर से तेजी के संकेत देखने को मिले।
रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा ऋण पोर्टफोलियो के मूल्य के लिहाज से सुरक्षित ऋण (सेक्योर्ड लेंडिंग) की हिस्सेदारी अभी भी प्रमुख बनी हुई है।
क्रेडिट गुणवत्ता के मोर्चे पर भी स्थिति बेहतर रही। जून 2026 में नेट 30+ डिलिंक्वेंसी का स्तर 3 प्रतिशत रहा, जो जून 2025 के 4.1 प्रतिशत की तुलना में बेहतर है। इससे संकेत मिलता है कि ऋण चूक का दबाव नियंत्रित बना हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) उपभोग आधारित ऋण उत्पादों में अपनी स्थिति और मजबूत कर रही हैं। खासकर पर्सनल लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन और दोपहिया वाहन ऋण क्षेत्रों में उनकी हिस्सेदारी बढ़ रही है।
वहीं, बैंक अभी भी होम लोन और ऑटो लोन जैसे बड़े टिकट आकार वाले सुरक्षित ऋण उत्पादों में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं।
एक्सपीरियन इंडिया के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जैन ने कहा कि भारत का क्रेडिट बाजार लगातार मजबूती दिखा रहा है और अच्छा एसेट क्वालिटी प्रदर्शन आगे के विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित ऋणों की तेजी उपभोक्ताओं की बदलती वित्तीय जरूरतों को दर्शाती है, जबकि सुरक्षित ऋणों की मजबूती बाजार के संतुलित विकास का संकेत है।
उत्पाद-आधारित आंकड़ों पर नजर डालें तो, पर्सनल लोन एयूएम बढ़कर 16.2 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक है। नए पर्सनल लोन वितरण में 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
वहीं, क्रेडिट कार्ड एयूएम 3.15 लाख करोड़ रुपए रहा, जिसमें मामूली 0.1 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन नए कार्ड और उपयोग में फिर से सुधार के संकेत मिले हैं।
इसके अतिरिक्त, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लोन एयूएम 37 प्रतिशत बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि टू-व्हीलर लोन एयूएम बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
होम लोन एयूएम 13 प्रतिशत बढ़कर 43.6 लाख करोड़ रुपए रहा। इस दौरान औसत होम लोन टिकट साइज बढ़कर 34.8 लाख रुपए हो गया, जो एक वर्ष पहले 32.2 लाख रुपए था।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







