Responsive Scrollable Menu

Zaheer Khan Net Worth: कितने कमाते हैं जहीर खान, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, अब कहां-कहां से होती है कमाई

Zaheer Khan Net Worth: जहीर खान इनदिनों सुर्खियों में हैं. जाफना किंग्स के को-ओनर बनने के साथ क्रिकेट फ्रेंचाइजी बिजनेस में उनकी एंट्री मजबूत हुई है.2026 में उनकी नेट वर्थ करीब 241.53 करोड़ हो गई है. आईपीएल में खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर वह करोड़ों कमा चुके हैं.इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, रियल एस्टेट और लग्जरी कारों का कलेक्शन भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जहीर की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

Continue reading on the app

CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया. इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मारिका के प्रकाशन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारो को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्मारिकाएं किसी संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं. ‘गुलदस्ता’ के माध्यम से पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास यात्रा को भी एक स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है.

पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है. मीडिया न केवल समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, उपलब्धियों और सरोकारों को प्रमुखता से सामने लाया जाता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होती है.

पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में राज्य के पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. राज्य आंदोलन से लेकर राज्य निर्माण और वर्तमान उत्तराखंड की विकास यात्रा तक पत्रकारिता जगत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य की उपलब्धियों, स्थानीय प्रतिभाओं, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है.

प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है. सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है.

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए स्मारिका ‘गुलदस्ता’ के प्रकाशन से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य करता रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

last Rites of Nana Patekar: Nana Patekar हुए पंचतत्व में विलीन,राजकिय सम्मान के साथ हुआ विदा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:09:08+00:00

News Ki Pathshala | CJP Protest: दिल्ली में कांग्रेस करेगी हाई वोल्टेज ड्रामा? | #cjpprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers