42 पूर्व जजों ने लेटर लिखकर SIR को सही बताया:चुनाव आयोग पर आरोपों के बीच ‘वोट चोरी’ के दावों पर सबूत मांगे
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने एक लेटर पर साइन किए हैं। इसमें पूर्व जजों ने बिना ठोस सबूत के किए जा रहे ‘वोट चोरी’ के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने SIR प्रक्रिया को भी सही बताया है। लेटर में चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर चिंता जाहिर की गई है। पूर्व जजों ने ‘वोट चोरी’ के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके समर्थन में सबूत नहीं दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज का बयान भी चर्चा में 4 अक्टूबर- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी: सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस उज्जल भुइयां ने 4 अक्टूबर को NALSAR यूनिवर्सिटी में कहा था कि लाखों भारतीय नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने वाली कोई भी प्रक्रिया मूल रूप से मनमानी है। 5 अक्टूबर- पूर्व CJI गवई बोले- विचाराधीन मामले पर बयान मर्यादा के खिलाफ: पूर्व जस्टिस गवई ने कहा कि किसी लंबित मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज को सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। यह न्यायिक मर्यादा के खिलाफ है। दिल्ली हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जजों ने भी ऐसा बयान देने से पहले हजार बार सोचना चाहिए था। SIR और चुनाव पैनल से जुड़ी याचिकाएं लंबित SIR प्रक्रिया से जुड़ी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इसके अलावा चुनाव पैनल से जुड़े नए कानून की वैधता पर भी सुनवाई बाकी है। इस नए कानून में मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन पैनल से CJI को बाहर रखा गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 5 अक्टूबर की सुनवाई में उन्हें निलंबित करने का अंतरिम आदेश देने से तो इनकार किया, लेकिन चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अगर फैसले बिना सहमति के लिए पाए गए, तो उन्हें वापस लिया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है
ट्रेन से लापता असम की लड़की का शव मिला:आंध्र प्रदेश के जंगल में मिली लाश, सहेली से कहा था- लड़के परेशान कर रहे हैं
ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई असम की एक आदिवासी छात्रा का शव बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश में मिला है। असम के कामरूप जिले में रहने वाली 20 साल की हिमाश्री बोरो विशाखापत्तनम से गुवाहाटी जा रही थी। वह में सवार थी। छात्रा की मां ने बताया कि वह 5 अक्टूबर को रात 11:50 बजे विशाखापत्तनम से डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस (नं. 22503) ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन को अगले दिन 7 अक्टूबर को सुबह 9:05 बजे गुवाहाटी पहुंचना था। इसी दौरान 6 अक्टूबर को सुबह 2:39 बजे उसने एक सहेली को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया था। जांच के दौरान ट्रेन में हिमाश्री का सामान मिला था, लेकिन वह लापता थी। डांस टीम के साथ विशाखापट्टनम गई थी हिमाश्री हिमाश्री गुवाहाटी के बी बरुआ कॉलेज की छात्रा थीं। हिमाश्री के परिवार ने बताया कि वह 30 सितंबर को असम की डांस टीम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने विशाखापट्टनम गई थीं। वापसी में वह ट्रेन नंबर 22503 से गुवाहाटी लौट रही थी। डांस टीम का एक साथी उसे स्टेशन तक छोड़ने आया था। ट्रेन रात 12:10 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई हुई थी। हिमाश्री डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के S2 कोच में सवार थी। रात को उसका कॉल भी आया था। हिमाश्री की मां की शिकायत के अनुसार, 6 अक्टूबर की सुबह 2:39 बजे उसने एक सहेली को फोन पर बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अचानक कॉल कट गई और उसका फोन बंद हो गया था। इसके बाद से ही हिमाश्री का फोन स्विच ऑफ था। आंध्रप्रदेश के टिकुलमपुर में शव मिला हिमाश्री की सहेली ने तुरंत गुवाहाटी में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के पास शिकायत दर्ज कराई गई और रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हिमाश्री का बैग मिला था, लेकिन वह लापता थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शाम को रेलवे पुलिस को जानकारी मिली कि आंध्रप्रदेश के टिकुलमपुर रेलवे लाइन के पास एक लड़की का शव मिला है। जांच में पता चला कि वह शव हिमाश्री का था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






