Responsive Scrollable Menu

Gold Price Today: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, आज गोल्ड ₹1,150 और सिल्वर ₹3,159 हुई महंगी

Gold Price Today (21 july 2026): सप्ताह की शुरुआत में ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,150 प्रति 10 ग्राम बढ़कर ₹1,43,404 पर पहुंच गई है। वहीं, एक किलो चांदी ₹3,159 महंगी होकर ₹2,23,000 के स्तर पर कारोबार कर रही है। अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से भी सोने के दाम बढ़े हैं। 14 कैरेट सोना ₹83,892, 18 कैरेट सोना ₹1,07,553 और 22 कैरेट सोना ₹1,31,358 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड के ताजा भाव जानें।  

 

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर  कीमत 
दिल्ली  ₹1,44,370
मुंबई  ₹1,44,220
कोलकाता ₹1,44,220
लखनऊ ₹1,44,370
जयपुर  ₹1,44,370
भोपाल ₹1,44,270
पटना  ₹1,44,270
अहमदाबाद  ₹1,44,270
रायपुर ₹1,44,220

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

 

 

Continue reading on the app

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, 21 जुलाई को SBI AMC और 2 कंपनियों की होगी बड़ी लिस्टिंग

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कारोबारी सत्र में शानदार तेजी दिखाई थी, लेकिन नए सप्ताह की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में खुले, जबकि निवेशकों की नजर अब 21 जुलाई को होने वाली बड़ी लिस्टिंग्स पर टिकी हुई है। देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट समेत तीन कंपनियां शेयर बाजार में पदार्पण करने जा रही हैं, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार
सोमवार, 20 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला। हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूत बढ़त दर्ज की थी। ऑटो, बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला था।

पिछले सत्र में क्यों आई तेजी?
17 जुलाई के कारोबारी सत्र में निवेशकों ने बड़े शेयरों में जमकर खरीदारी की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों को लेकर उम्मीदों और वैल्यू बाइंग की वजह से बाजार को मजबूती मिली। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर ने बाजार की तेजी में अहम योगदान दिया।

21 जुलाई पर टिकी निवेशकों की नजर
मंगलवार, 21 जुलाई बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस दिन देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। लंबे समय से निवेशकों को इस लिस्टिंग का इंतजार था।

अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड और मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज की भी एंट्री
SBI फंड्स मैनेजमेंट के अलावा टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनी अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड भी स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी शुरुआत करेगी। वहीं प्रिसिजन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज BSE SME प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग शुरू करेगी।

बाजार की दिशा पर रहेगा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कॉर्पोरेट नतीजे, वैश्विक संकेत और नई लिस्टिंग्स बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। निवेशक फिलहाल प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों और नए शेयरों की बाजार में एंट्री पर नजर बनाए हुए हैं।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
बाजार में फिलहाल चुनिंदा सेक्टरों में मजबूती बनी हुई है। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में निवेशकों की रुचि देखने को मिल रही है। वहीं नई लिस्टिंग्स से बाजार में अतिरिक्त गतिविधि और वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka टेस्ट सीरीज से पहले मुख्य कोच Gautam Gambhir ने किया नए खिलाड़ियों का स्वागत

भारतीय टीम का हाल के वर्षों में घरेलू मैदान पर टेस्ट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर को उम्मीद है कि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार रहने के साथ हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम रहेगी। अभ्यास सत्र से पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गंभीर ने टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला सारांश जैन और तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में गंभीर ने कहा,‘‘हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या चुनौती है और हम किस लक्ष्य के लिए खेल रहे हैं।

हम कड़ी मेहनत कर सकते हैं, अपनी क्षमता को आगे बढ़ा सकते हैं और हर तैयारी पूरी कर सकते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ 15 अगस्त की सुबह जब मैच शुरू होगा, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी हमें हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है। इसलिए अभी से अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़नी है।’’ श्रृंखला का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0–2 की निराशाजनक हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में यह भारत का पहला मुकाबला होगा।

इसे भी पढ़ें: Vikram Misri ने Sri Lanka नेतृत्व से की मुलाकात, 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते का हुआ आदान-प्रदान

सारांश को घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। वहीं नबी को चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका संबंधों में नई ऊर्जा: Foreign Secretary Vikram Misri ने कोलंबो में Bilateral Projects की समीक्षा की

गंभीर ने सारांश का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ सारांश, सबसे पहले तुम्हें बधाई। यहां तक पहुंचने के लिए तुमने काफी मेहनत की है। जब भी तुम्हें देश के लिए खेलने का मौका मिले, यह सुनिश्चित करना कि तुम अपने परिवार और देश का नाम रोशन करो।’’ उन्होंने नबी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ आकिब पिछले सत्र तुम्हारा प्रदर्शन शानदार रहा।

जम्मू-कश्मीर का रणजी ट्रॉफी जिताना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए तुम्हें एक बार फिर बधाई।

Thu, 06 Aug 2026 16:49:00 +0530

  Videos
See all

Assam Floods News: असम में बाढ़ का तांडव, 89 की मौत और लाखों बेघर! Heavy Rainfall Alert | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:45:17+00:00

कुंए का ये वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे #viral #viralvideo #morbi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers