Responsive Scrollable Menu

Gold Price: सोना करीब 2 हफ्ते के हाई पर, 1.44 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत; चांदी भी चमकी

Gold Silver prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में सोने का भाव करीब 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 144500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 225109 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन एसेट्स की ओर बढ़ने से बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिला।

MCX पर सोने-चांदी में तेजी
एमसीएक्स पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट का सोना 1.35 फीसदी बढ़कर 144875 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं सितंबर कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 225334 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव 1.17 फीसदी चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी रही। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.17 फीसदी बढ़कर 4,123.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी करीब 60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिसमें पिछले सत्र के मुकाबले 1.07 फीसदी की बढ़त रही।

इस महीने सोने ने 3 जुलाई को 147378 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली और 13 जुलाई के आसपास कीमत करीब 1.40 लाख रुपये तक आ गई थी। अब निचले स्तरों से खरीदारी लौटने के कारण सोने की कीमतों में फिर तेजी आई है।

यूएस-ईरान तनाव से बढ़ी सोने की डिमांड
बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने में तेजी की प्रमुख वजह निचले स्तरों पर नई खरीदारी के अलावा रुपये में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण बढ़ी सुरक्षित निवेश की मांग है। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स करीब 101 के स्तर पर स्थिर है और मौजूदा तनाव ने बुलियन की कीमतों में मामूली वॉर प्रीमियम भी जोड़ा है।

इस बीच भारतीय रुपया 34 पैसे कमजोर होकर 96.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमत करीब 94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से रुपये पर दबाव बना रहा।

अब फेडरल रिजर्व की बैठक पर नजर
निवेशकों की नजर अब 29 जुलाई को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख सोने की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगे तेल के कारण महंगाई को लेकर भी बाजार की चिंता बढ़ी है।

गोल्ड-सिल्वर का अगला टारगेट क्या?
ऑगमेंट बुलियन के मुताबिक, अगर सोना 4000 डॉलर (करीब 141000 रुपये) के नीचे जाता है तो यह 3900 डॉलर (करीब 138000 रुपये) तक फिसल सकता है। वहीं, 4200 डॉलर के ऊपर टिकने पर सोना 4500 डॉलर (करीब 155000 रुपये) तक जा सकता है।

चांदी के लिए 63 डॉलर (करीब 235000 रुपये) के ऊपर मजबूत तेजी इसे 70-71 डॉलर (करीब 251000-255000 रुपये) तक ले जा सकती है। दूसरी ओर, 55 डॉलर (करीब 214000 रुपये) से नीचे टूटने पर चांदी 50 डॉलर (करीब 200000 रुपये) तक गिर सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Ayushman Vaya Vandana Card: जानें क्या है यह फ्री हेल्थ योजना, कैसे 70 साल का हर बुजुर्ग इसका ले सकता फायदा

Ayushman Vaya Vandana Card: बढ़ती उम्र के साथ इलाज और अस्पताल का खर्च भी तेजी से बढ़ता है। खासकर रिटायरमेंट के बाद गंभीर बीमारी या बार-बार अस्पताल में भर्ती होने की सूरत में परिवार की जमा पूंजी पर बड़ा असर पड़ सकता। बुजुर्गों की इसी चिंता को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के दायरे में शामिल किया है। 

इसके तहत पात्र बुजुर्गों को आयुष्मान वाया वंदना कार्ड दिया जाता है, जिसके जरिए लिस्टेड अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती।

आर्थिक स्थिति की शर्त नहीं
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 70 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक इसका लाभ ले सकता। इसके लिए आर्थिक स्थिति या आय से जुड़ी पुरानी पात्रता शर्त लागू नहीं होती। यानी परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो या कमजोर, 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिक इस योजना के तहत कार्ड बनवा सकते।

सालाना 5 लाख रुपये तक का कवर
आयुष्मान वाया वंदना कार्ड (Ayushman Vaya Vandana Card) के तहत अस्पताल में भर्ती होने और योजना में शामिल इलाज के लिए हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर उपलब्ध है। इलाज देशभर के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में कराया जा सकता। इसमें योजना के तहत शामिल कई तरह की सर्जरी, मेडिकल प्रोसेस और अस्पताल से जुड़ी सर्विसेस शामिल हैं।

इस योजना में कैशलेस सुविधा मिलती
कैशलेस सुविधा का फायदा यह है कि पात्र लाभार्थी को कवर किए गए इलाज के लिए अस्पताल में बड़ी रकम पहले से जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इलाज कराने से पहले यह जरूर जांच लेना चाहिए कि संबंधित अस्पताल आयुष्मान योजना के पैनल में शामिल है या नहीं और जिस इलाज की जरूरत है, वह योजना के दायरे में आता है या नहीं।

पहले से किसी योजना का लाभ लेने वालों को भी फायदा
जो वरिष्ठ नागरिक पहले से आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर हैं, उनके मौजूदा लाभ खत्म नहीं होते। उन्हें विस्तारित योजना के तहत आयुष्मान वाया वंदना कार्ड मिल सकता। इसके अलावा निजी स्वास्थ्य बीमा या सीजीएसएस, ECHS जैसी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने वाले वरिष्ठ नागरिक भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते। हालांकि, एक से ज्यादा स्वास्थ्य कवर होने पर इलाज के दौरान लाभ कैसे लागू होंगे, इसके लिए संबंधित नियम और शर्तों को जरूर देखना चाहिए।

कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?
पात्र बुजुर्ग आयुष्मान भारत मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अधिकृत नामांकन केंद्र पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के दौरान आधार वेरिफिकेशन, उम्र का सबूत और अन्य जरूरी जानकारी देनी होती है। सत्यापन पूरा होने के बाद कार्ड जारी किया जाता।

परिवार में अगर कोई सदस्य 70 साल या उससे अधिक उम्र का है, तो उसका कार्ड जरूर बनवाएं। इलाज की जरूरत पड़ने पर अस्पताल जाने से पहले पैनल में शामिल अस्पताल और कवर होने वाली सेवाओं की जानकारी जांचना भी जरूरी है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

'टेस्ट क्रिकेट को सीनियर खिलाड़ियों की ज़रूरत है', भारतीय टीम पर पूर्व दिग्गज Ajinkya Rahane का बड़ा बयान

भारत और श्रीलंका के बीच आगामी 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत होने जा रही है। शुभमन गिल की अगुवाई में एक नई और युवा भारतीय टीम इस सीरीज़ में अपनी छाप छोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि, इस महत्वपूर्ण सीरीज़ से ठीक पहले भारत के पूर्व उप-कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम की वर्तमान स्थिति और इसके भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई है।
 

इसे भी पढ़ें: PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन


सीरीज़ से पहले, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम की स्थिति के बारे में बात की। अनुभवी बल्लेबाज़ ने बताया कि पूरी भारतीय टेस्ट टीम काफी नई है और इसमें अनुभवहीन खिलाड़ी ज़्यादा हैं, जबकि सीनियर खिलाड़ी बहुत कम या बिल्कुल नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य की चिंता है, क्योंकि अगर टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है, तो सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें सबसे लंबे फ़ॉर्मेट में मौका दिया जाना चाहिए।

रहाणे ने 'द ओवरलैप क्रिकेट' यूट्यूब चैनल पर कहा, "टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक सच्चे क्रिकेट प्रेमी होते हैं। पिछले दो सालों में टेस्ट में नए खिलाड़ी आए हैं। मुझे अभी भी लगता है कि टेस्ट क्रिकेट को सात से आठ सीनियर क्रिकेटरों और दो से तीन युवा खिलाड़ियों की ज़रूरत है। लेकिन अभी हम जो देख रहे हैं, वह यह है कि सभी खिलाड़ी असल में नए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "शायद ही कोई सीनियर खिलाड़ी बचा हो। टेस्ट क्रिकेट को उनकी ज़रूरत है। आपको सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करना होगा। मुझे टेस्ट क्रिकेट के भविष्य की चिंता है। खासकर भारतीय टीम के लिए; सभी सीनियर खिलाड़ियों का एक साथ चले जाना एक समस्या रही है।"
 

इसे भी पढ़ें: PV Sindhu के नए स्पोर्ट्स सेंटर में 7 खेलों की कोचिंग और Sports Science की विश्वस्तरीय सुविधा, नारा लोकेश ने किया भूमि पूजन


श्रीलंका के खिलाफ़ अच्छा प्रदर्शन करने का भारत का लक्ष्य
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी सीरीज़ की बात करें तो दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगी। भारतीय टीम WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) फ़ाइनल में पहुंचने और श्रीलंका के खिलाफ़ जीत के साथ उस मुक़ाबले की ओर बढ़ने की उम्मीद कर रही है।

गौरतलब है कि अगर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम WTC फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करना चाहती है, तो उसे अपने अगले नौ टेस्ट मैचों में से छह जीतने होंगे, और यह टीम के लिए एक मुश्किल काम साबित हो सकता है।
 
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  
Thu, 06 Aug 2026 10:39:56 +0530

  Videos
See all

Jodhpur Fire: सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग! | Jodhpur Service Center Fire | World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:45:14+00:00

What Is Chandipura Virus: गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस क्या है? जानिए इसके बारे में सबकुछ। Gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:37:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers