Responsive Scrollable Menu

सार्वजनिक स्वास्थ्य में इंटीग्रेटिव मेडिसिन मॉडल से यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज को मिलेगा बढ़ावा: अनुप्रिया पटेल

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुष को आधुनिक चिकित्सा के साथ एकीकृत करने से यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) को मजबूती मिल सकती है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को कही।

दुबई, यूएई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट के तीसरे दिन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य प्रणालियों को इलाज-केंद्रित दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर रोकथाम और दीर्घकालिक कल्याण की ओर ले जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

“पॉलिसी से प्रैक्टिस तक: इंटीग्रेटिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि शहरीकरण, अस्वास्थ्यकर खानपान, शारीरिक निष्क्रियता और लगातार तनाव के कारण गैर-संचारी रोगों, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में केवल समय-समय पर इलाज पर आधारित व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने कहा, “आयुष प्रणालियों का आधुनिक चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे के साथ समन्वय एक मजबूत, निवारक और जन-केंद्रित स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण का रणनीतिक रास्ता है। यह दृष्टिकोण यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्यों के अनुरूप है।”

मंत्री ने इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर को लेकर भारत के नीति-आधारित और प्रणाली-संचालित दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी समृद्ध पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को आधुनिक वैज्ञानिक चिकित्सा के साथ संरचित तरीके से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिससे प्राचीन ज्ञान को प्रमाण-आधारित और बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले सार्वजनिक स्वास्थ्य मॉडलों में बदला गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया के 88 प्रतिशत सदस्य देशों में पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियां सांस्कृतिक रूप से स्वीकार्य हैं।

इससे पहले एक मीडिया साक्षात्कार में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत में इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर को संस्थागत रूप दिया जा चुका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (एनएचपी) 2017 भारत में समेकित स्वास्थ्य सेवा के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि यह मॉडल देश में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर पर लागू किया गया है। प्राथमिक स्तर पर देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग और वेलनेस सहित आयुष सेवाएं दी जा रही हैं।

द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष ब्लॉक्स कार्यरत हैं, जबकि तृतीयक स्तर पर राष्ट्रीय संस्थानों में समर्पित इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर यूनिट्स स्थापित की जा रही हैं। साथ ही, पारंपरिक चिकित्सा को चिकित्सा शिक्षा प्रणाली में भी शामिल किया गया है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 1.125 अरब पहुंची

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीन इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र ने 5 फरवरी को पेइचिंग में चीन में इंटरनेट विकास की 57वीं सांख्यिकी रिपोर्ट जारी की। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 तक, चीन में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.125 अरब तक पहुंच गई है और इंटरनेट की पहुंच दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या और कवरेज दर में लगातार वृद्धि हुई है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच पैठ दर अधिक संतुलित हो गई है। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन के इंटरनेट विकास ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

चीन का नया अवसंरचना विकास निर्धारित समय से आगे चल रहा है। मोबाइल नेटवर्क के मामले में, 48 लाख 38 हजार 5जी बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं और 5जी विकास नेटवर्क 330 से अधिक शहरों को कवर कर चुका है। कंप्यूटिंग शक्ति अवसंरचना के मामले में चीन दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार है, जो चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग के तीव्र विकास को मजबूती से समर्थन देता है।

इसके साथ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास के नए इंजनों को आकार देना जारी रखे हुए है। लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम (एसएमई) आकार में बढ़ रहे हैं और औद्योगिक श्रृंखला की नींव को मजबूत करने और उसे सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ड्रेसिंग रूम वही है... ट्रेन के कोच की तरह कुछ डिब्बे बदले हैं, सूर्यकुमार यादव ने क्यों कहा ऐसा?

Suryakumar Yadav on Gautam Gambhir: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि गंभीर के सामने टीम पहले है. उन्होंने खिलाड़ियों में वह जोश भरा जो टीम के हित में हो. सूर्या ने यह बात टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित कैप्टंस मीट में कही. उन्होंने कहा कि हमारी टीम विश्व कप खिताब जीत की प्रबल दावेदार है. Thu, 5 Feb 2026 21:51:53 +0530

  Videos
See all

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' वालों को आज खुलकर क्या जवाब दिया PM Modi ने?| News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T16:36:54+00:00

Salam Cricket 2026: सलाम क्रिकेट में छोटे बच्चे के सवाल पर क्या बोले Sunil Gavaskar? #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T16:40:00+00:00

दक्षिण कोरिया: ब्यूटी का जॉब से क्या वास्ता [South Korea's cosmetic industry drives career success] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T16:36:45+00:00

India America Reltions: Amerca ट्रेड डील के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T16:38:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers