Responsive Scrollable Menu

चीन में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 1.125 अरब पहुंची

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। चीन इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र ने 5 फरवरी को पेइचिंग में चीन में इंटरनेट विकास की 57वीं सांख्यिकी रिपोर्ट जारी की। आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 तक, चीन में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.125 अरब तक पहुंच गई है और इंटरनेट की पहुंच दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या और कवरेज दर में लगातार वृद्धि हुई है, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच पैठ दर अधिक संतुलित हो गई है। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, चीन के इंटरनेट विकास ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

चीन का नया अवसंरचना विकास निर्धारित समय से आगे चल रहा है। मोबाइल नेटवर्क के मामले में, 48 लाख 38 हजार 5जी बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं और 5जी विकास नेटवर्क 330 से अधिक शहरों को कवर कर चुका है। कंप्यूटिंग शक्ति अवसंरचना के मामले में चीन दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार है, जो चीन के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उद्योग के तीव्र विकास को मजबूती से समर्थन देता है।

इसके साथ, कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास के नए इंजनों को आकार देना जारी रखे हुए है। लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम (एसएमई) आकार में बढ़ रहे हैं और औद्योगिक श्रृंखला की नींव को मजबूत करने और उसे सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयुक्त रूप से आतंकवाद का विरोध करने की अपील की

बीजिंग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी उप प्रतिनिधि सुन लेइ ने 4 फरवरी को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के विरोध पर खुली बैठक में भाषण देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संयुक्त रूप से आतंकवाद का विरोध करने की अपील की ।

सुन लेइ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को समान ,चतुर्मुखी ,सहयोग और सतत सुरक्षा अवधारणा पर कायम रहकर आतंकवाद के प्रति शून्य सहन कर चयनित रूप से आतंकवाद के विरोध तथा दोहरे मापदंड का डटकर विरोध करना और एकजुटता मजबूत कर एकत्र शक्ति बनाकर अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा की रक्षा करनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में “इस्लामिक स्टेट” ,“अलकायदा” ,“पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट ”आदि आतंकवादी संगठन निरंतर अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी देशों की सुरक्षा को धमकी देते हैं। चीन अफगान अंतरिम सरकार से ठोस कदम उठाकर आतंकवादी शक्तियों पर प्रहार कर उनका सफाया करने की अपील करता है।

चीन मध्य एशियाई देशों ,एससीओ और अफगानिस्तान के बीच सहयोग मजबूत कर एक साथ सीमापारीय आतंकवाद के खतरे से निपटने और अफगानिस्तान के आर्थिक विकास की मदद देकर आतंकवाद की जड़ उखाड़ने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि चीन संबंधित पक्षों के साथ किसी भी तरह के आतंकवाद पर प्रहार करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs DC final Highlights: आरसीबी फिर बनी डब्ल्यूपीएल चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया

RCB vs DC final Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया है. आरसीबी ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. मंधाना ने 87 रन बनाए जबकि जॉर्जिया वॉल ने 79 रन की पारी खेली. Thu, 5 Feb 2026 23:17:33 +0530

  Videos
See all

T20 World Cup 2026: Rishabh Pant ने बताए टीम इंडिया के Power Boosters #aajtak #aajtakdigital #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T18:33:41+00:00

Rishabh Pant on WC 2023 Final: ‘नतीजा कुछ और होता...’ #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T18:35:55+00:00

Bengal Elections: बजट पर बोलीं Agnimitra Paul, कहा- ममता बनर्जी ने कुछ नहीं किया | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T18:33:06+00:00

Nirmala Sitharaman Budget 2026: केंद्र सरकार के बजट पर बोलेHemant Soren, कहा- भूखमरी की स्थिति... #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T18:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers