नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार, 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की आयु में गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाल ही में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान भक्तिभाव से गणपति पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
गणपति पूजा करते दिखे नाना पाटेकर
सामने आए इस भावुक कर देने वाले आखिरी वीडियो में नाना पाटेकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में बप्पा की पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ पंडित जी मौजूद हैं, जो उन्हें विधि-विधान से पूजा संपन्न करा रहे हैं। इसके अलावा, गोवा में उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की याद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दर्ज की गई थी। मुंबई और पुणे के अलावा नाना पाटेकर को गोवा से भी गहरा लगाव था और वे अक्सर वहां समय बिताते थे।
इसे भी पढ़ें: अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! 'नाम फाउंडेशन' से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति
गोवा में नाना पाटेकर का आखिरी कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। गोवा से उनका गहरा जुड़ाव था और वे मुंबई और पुणे के अलावा वहां भी समय बिताते थे।
नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई?
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, अभिनेता की मौत सुबह 5:20 बजे गंभीर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) के कारण हुई। डॉक्टरों ने 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. सालकर ने कहा, "45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।" अभिनेता की मौत के बाद एक मेडिको-लीगल मामला दर्ज किया गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Nana Patekar Death | अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, देर रात आया कार्डियक अरेस्ट, 45 मिनट CPR के बाद भी नहीं बची जान
नाना पाटेकर का शानदार फिल्मी सफर
नाना पाटेकर का करियर कई दशकों तक हिंदी और मराठी सिनेमा में फैला रहा। उन्होंने 1978 की ड्रामा फिल्म 'गमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'क्रांतिवीर', 'अंगार', 'वेलकम', 'अ वेडनेसडे' और 'राजनीति' जैसी कई लोकप्रिय और प्रशंसित फिल्मों में काम किया।
इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनेता Jeffrey Archer का 86 वर्ष की उम्र में निधन
सालों तक पाटेकर को उनके काम के लिए कई सम्मान मिले। उन्हें मिले सम्मानों में नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड, फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड, महाराष्ट्र स्टेट फ़िल्म अवॉर्ड और बंगाल फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स शामिल थे।
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
VIDEO | Goa: Veteran actor Nana Patekar passes away at 75. Visuals from the last public event the veteran actor attend in Goa last Sunday. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/ZGgWzRMre1
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
नाना पाटेकर ने मौत से पहले रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, लिखी थी ये बात, डॉक्टर ने किया खुलासा
Nana Patekar: बॉलीवुड ने मशहूर एक्टर नाना पाटेकर को खो दिया. सुबह गोवा में स्थित उनके घर पर उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट रही. मौत से पहले नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज किया था. उसमें क्या लिखा था. डॉक्टर ने इसको लेकर खुलासा किया है.
मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था. सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. कहा कि रात में लगभग 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. लेकिन रात का समय होने के कारण उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा. इसलिए उन्होंने उन्हें फोन किया। वे लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचे. बताया कि उस समय नाना को पसीना आ रहा था. दोस्त ने नाना पाटेकर को संभाला और शुरुआती जरूरी मदद दी.
#WATCH | Goa: Dr. Shekhar Salkar, Chief of the Oncology Department, Manipal Hospital, says, "Nana Patekar was brought dead to the hospital... he was declared dead by 5:30 am. We had tried our best to save him, but he was brought dead. Cardiac massage was given for almost 45… https://t.co/7aX0YP0p4t pic.twitter.com/VesOdsN8Mj
— ANI (@ANI) October 8, 2026
4:30 लाए गए हॉस्पिटल
डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि दोस्त नाना की मदद कर रहे थे लेकिन नाना धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे. इसलिए उन्होंने उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा वे हमारी एम्बुलेंस ले गए. बताया कि जब हमारी ER टीम वहां पहुंची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की क्योंकि वे बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. वे उन्हें सुबह लगभग 4:20 या 4:30 बजे हमारे हॉस्पिटल ले आए.
यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Live Updates: नाना पाटेकर को पुणे में दी जाएगी अंतिम विदाई, निधन से टूटे सेलेब्स
डॉक्टर ने दर्ज किया पुलिस केस
डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि हमने पूरी कोशिश की, लेकिन नाना पाटेकर को मृत अवस्था में ही लाया गया था. फिर हमें पुलिस केस दर्ज करना पड़ा क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) था. अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. उनके परिवार के सदस्य वहां नहीं थे. उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने बड़े बेटे को बचपन में ही खोया, पत्नी से भी रह रहे थे अलग, जिंदगी में झेले ये बड़े दर्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









