Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर ने मौत से पहले रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, लिखी थी ये बात, डॉक्टर ने किया खुलासा

Nana Patekar: बॉलीवुड ने मशहूर एक्टर नाना पाटेकर को खो दिया. सुबह गोवा में स्थित उनके घर पर उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट रही. मौत से पहले नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज किया था. उसमें क्या लिखा था. डॉक्टर ने इसको लेकर खुलासा किया है.

मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था. सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. कहा कि रात में लगभग 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. लेकिन रात का समय होने के कारण उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा. इसलिए उन्होंने उन्हें फोन किया। वे लगभग 4 बजे उनके घर पहुंचे. बताया कि उस समय नाना को पसीना आ रहा था. दोस्त ने नाना पाटेकर को संभाला और शुरुआती जरूरी मदद दी.

4:30 लाए गए हॉस्पिटल

डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि दोस्त नाना की मदद कर रहे थे लेकिन नाना धीरे-धीरे बेहोश हो रहे थे. इसलिए उन्होंने उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा वे हमारी एम्बुलेंस ले गए. बताया कि जब ​​हमारी ER टीम वहां पहुंची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की क्योंकि वे बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे. वे उन्हें सुबह लगभग 4:20 या 4:30 बजे हमारे हॉस्पिटल ले आए.

यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Live Updates: नाना पाटेकर को पुणे में दी जाएगी अंतिम विदाई, निधन से टूटे सेलेब्स

डॉक्टर ने दर्ज किया पुलिस केस

डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि हमने पूरी कोशिश की, लेकिन नाना पाटेकर को मृत अवस्था में ही लाया गया था. फिर हमें पुलिस केस दर्ज करना पड़ा क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) था. अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. उनके परिवार के सदस्य वहां नहीं थे. उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने बड़े बेटे को बचपन में ही खोया, पत्नी से भी रह रहे थे अलग, जिंदगी में झेले ये बड़े दर्द

 

Continue reading on the app

Nana Patekar Kargil story: करगिल जाने की जिद पर अड़ गए थे नाना पाटेकर, फिर सेना ने दी ऐसी जिम्मेदारी जिसे आज भी नहीं बताते, देखें Video

Nana Patekar Kargil War Story: 1999 के करगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने सेना के साथ रहने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने करीब दो महीने तक मुश्किल हालात में जवानों के साथ वक्त बिताया था।

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia-Yemen War: सऊदी में ‘हूथी का हमला’! एयरपोर्ट पर मिसाइल बरसीं | Iran War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T19:30:34+00:00

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Donald Trump Iran | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T19:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers