Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर, अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ निधन, 75 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट

Actor Nana Patekar Passes Away: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें गोवा स्थित उनके घर पर अचेत अवस्था में पाया गया था. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

खबर अपडेट की जा रही है...

Continue reading on the app

Nana Patekar Death: अब नहीं रहे नाना पाटेकर, कैसे हुई मौत , कहां हुआ निधन? देखें वीडियो

Nana Patekar Death: फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन की खबर है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने और निधन की वजह को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. नाना पाटेकर ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और बाद में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘यशवंत’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया. गंभीर किरदारों से लेकर ‘हाउसफुल’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनका अलग अंदाज दर्शकों को पसंद आया. नाना पाटेकर ने अभिनय के साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया था. इस खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.

Continue reading on the app

  Sports

Zaheer Khan Net Worth: कितने कमाते हैं जहीर खान, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, अब कहां-कहां से होती है कमाई

Zaheer Khan Net Worth: जहीर खान इनदिनों सुर्खियों में हैं. जाफना किंग्स के को-ओनर बनने के साथ क्रिकेट फ्रेंचाइजी बिजनेस में उनकी एंट्री मजबूत हुई है.2026 में उनकी नेट वर्थ करीब 241.53 करोड़ हो गई है. आईपीएल में खिलाड़ी और मेंटर के तौर पर वह करोड़ों कमा चुके हैं.इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस, रियल एस्टेट और लग्जरी कारों का कलेक्शन भी उनकी संपत्ति का हिस्सा है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी जहीर की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. Thu, 8 Oct 2026 22:28:04 +0530

  Videos
See all

Delhi Congress Protest: प्रोटेस्ट में पहुंचे Kashmiri को कांग्रेसियों ने क्यों पीटा?| Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T17:16:32+00:00

CM Yogi on Samajwadi Party : योगी का सपा पर बड़ा हमला! बोले- शराब और सपा से सावधान रहें | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T17:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers