Nana Patekar Death: अब नहीं रहे नाना पाटेकर, कैसे हुई मौत , कहां हुआ निधन? देखें वीडियो
Nana Patekar Death: फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन की खबर है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने और निधन की वजह को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. नाना पाटेकर ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और बाद में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘यशवंत’ और ‘खामोशी’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया. गंभीर किरदारों से लेकर ‘हाउसफुल’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनका अलग अंदाज दर्शकों को पसंद आया. नाना पाटेकर ने अभिनय के साथ निर्देशन में भी हाथ आजमाया था. इस खबर से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.
BREAKING: Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
BREAKING: Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

