Responsive Scrollable Menu

गुलदस्ता मुरझाएगा नहीं, खाया जाएगा! क्यों बढ़ रहा है Edible Bouquet का Trend, घर पर ऐसे करें तैयार

Edible Bouquet Trend: खाने योग्य गुलदस्ता पारंपरिक फूलों का एक उपयोगी और आकर्षक विकल्प बन सकता है. फलों, सूखे मेवों, चॉकलेट या दूसरी खाद्य चीजों से तैयार यह Bouquet कुछ समय सजावट बढ़ाने के बाद खाने के काम भी आता है. साफ-सफाई और ताजगी का ध्यान रखकर इसे घर पर बनाया जा सकता है.

Continue reading on the app

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी का यह फैसला पिछले दो दिनों से चल रहे विरोध और दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद आया है. कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है.

SIR को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्षी दलों का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. विपक्ष इसे ‘वोट चोरी’ से जोड़कर देख रहा है. उसकी मांग है कि इस प्रक्रिया को रद्द किया जाए, हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े जाएं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में इमारत गिरने से हड़कंप, सीमापुरी में एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी

जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

देशभर में प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आकाशवाणी भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. इन इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल यातायात व्यवस्था सामान्य बताई गई है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की है.

मंगलवार को 260 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी. इसके बाद आकाशवाणी भवन के पास धरना देने की कोशिश के दौरान दिल्ली पुलिस ने करीब 260 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिए गए लोगों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 10 सांसद भी शामिल थे. बाद में सभी को रिहा कर दिया गया.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से आयोजित लंच के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद गुरुवार को जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को जनता के सामने रखेगा.  राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने का मौका नहीं मिला. उनके मुताबिक, इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया. अब विपक्ष तय प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर जाकर अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें: 'भारत के ऊपर स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद कर दी गई', एलन मस्क को क्यों देनी पड़ गई सफाई?

Continue reading on the app

  Sports

रांची से अनजान हैं टीम इंडिया के 9 खिलाड़ी, दूसरे T20I में कहीं उलटफेर न हो जाए

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 की बढ़त तो ले ली है लेकिन दूसरा टी20 मैच उसके लिए अलग चुनौती पेश कर सकता है. वजह है रांची का JSCA स्टेडियम, जिससे ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी अनजान हैं Thu, 08 Oct 2026 20:53:19 +0530

  Videos
See all

UP Assembly Election 2027:अखिलेश यादव पर सीट बंटवारे को लेकर बढ़ा दबाव |Congress Social Engineering| #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T15:45:30+00:00

Protest on Gyanesh Kumar Resign: विपक्ष का चुनाव आयोग पर क्या आरोप? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T15:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers