CNG vs EV: रोजाना 50 KM चलाते हैं तो किस कार में होगी ज्यादा बचत? समझें रनिंग कॉस्ट का पूरा गणित
CNG vs EV: नई कार खरीदने वालों के सामने CNG और इलेक्ट्रिक कार में से सही विकल्प चुनना आसान नहीं है. दोनों की कीमत, रनिंग कॉस्ट, रेंज और मेंटेनेंस में बड़ा अंतर है. Tata Punch CNG और Punch EV के उदाहरण से समझिए कि शुरुआत में कौन ज्यादा महंगी है, रोजाना चलाने में किसका खर्च कम है और हाईवे ड्राइविंग के लिए कौन ज्यादा सुविधाजनक है.
School Holiday October 2026: दुर्गापूजा-दशहरे पर किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लिस्ट
अक्टूबर महीने में त्यौहार के साथ छुट्टियों की भरमार है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहा। आज, 4 अक्टूबर को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद है। आने वाले दिनों में वाल्मीकि जयंती और दुर्गा पूजा के साथ दशहरा पड़ रहा हैं।
अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि, छुट्टियां राज्य और स्कूल के अनुसार बदल सकती हैं, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है।इसके अलावा राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार भी छुट्टियां तय करते हैं। कहीं विजयदशमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दुर्गाष्टमी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
आने वाले दिनों में दशहरा / विजयादशमी के चलते 20 अक्टूबर (मंगलवार) को देश भर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश रहेगा। मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (सोमवार से बुधवार) तक दुर्गाष्टमी/विजयादशमी के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा।
हरियाणा, झारखंड और यूपी में 19 और 20 अक्टूबर तक तो छत्तीसगढ़ में 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल 5 दिनों की स्कूल की छुट्टी रहेगी। दिल्ली-NCR में 17 से 20 अक्टूबर और बिहार में 17 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा व दशहरे का अवकाश रहने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु में 18 से 20 अक्टूबर और केरल में 19-20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। दुर्गापूजा, सदुला बथुकम्मा, आयुध पूजा और विजयादशमी जैसे त्यौहारों के चलते तेलंगाना में 10 से 22 अक्टूबर, आंध्र प्रदेश 12 से 21 अक्टूबर और कर्नाटक में 10 से 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर (सोमवार) को वाल्मीकि जयंती है, इसके चलते भी कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रहेगा। इन छुट्टियों के अलावा 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबरऔर 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे ,तीसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 10 अक्टूबर , 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को स्कूल बंद रह सकते हैं।
नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News










