फेस्टिव लुक फीका लग रहा है? ज्वेलरी बदलकर देखिए, इन डिजाइनों से साधारण आउटफिट भी लगेगा खास
शादी, त्योहार या पूजा के मौके पर सही ज्वेलरी आपके पूरे एथनिक लुक को खास बना सकती है. अमेज़न पर इस समय ट्रेडिशनल और एंटीक स्टाइल ज्वेलरी सेट्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. ₹500 से कम कीमत में भी चोकर, लेयर्ड नेकलेस और पेंडेंट सेट जैसे कई विकल्प मिल रहे हैं.
18 साल की उम्र और 1.68 करोड़ की बोली, SA20 में फाफ डु प्लेसिस से भी महंगे बिके जेम्स रोल्स
साउथ अफ्रीका की SA20 लीग के पांचवें सीजन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को खिलाड़ियों की नीलामी हुई. महज एक घंटे के भीतर सिमटी इस नीलामी में कुल 19 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना था. इस शॉर्ट ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के 18 वर्षीय उभरते सितारे जेसन रोल्स बने, जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स ने 1.68 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर दी. अंडर-19 क्रिकेट में अपने कमाल के ऑलराउंड प्रदर्शन से धूम मचाने वाले इस युवा खिलाड़ी को भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है. यही वजह रही कि उन्हें अपने पाले में करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ मच गई और ऑक्शन का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच गया.
1.68 करोड़ रुपये में बिके जेम्स रोल्स
SA20 ऑक्शन में 18 साल के उभरते ऑलराउंडर जेम्स रोल्स को खरीदने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) और एमआई केपटाउन (MI Cape Town) के बीच कांटे की टक्कर हुई. जैसे ही नीलामी में इस युवा खिलाड़ी का नाम आया, दोनों टीमों ने लगातार बोलियां लगानी शुरू कर दीं, जिससे उनकी कीमत बहुत तेजी से बढ़ गई. आखिर में एमआई केपटाउन पीछे हट गई और जोबर्ग सुपर किंग्स ने 2.9 मिलियन रैंड (करीब 1.68 करोड़ रुपये) की बड़ी बोली लगाकर जेम्स रोल्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया.
????????????????!!! ???? ⁰ ⁰18-year-old, Jason Rowles is up! Oh boy, MI Cape Town and Joburg Super Kings go all-in to secure the youngster. He’ll be staying in Joburg though as JSK secure his services for R2.9 million – the highest of the evening so far ???? ⁰ ⁰#BetwaySA20Auction pic.twitter.com/6IT8WqZ1cc
— Betway SA20 (@SA20_League) October 7, 2026
फाफ डु प्लेसिस भी बने जोबर्ग सुपर किंग्स का हिस्सा
दिलचस्प बात यह है कि जेम्स रोल्स से ठीक पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर भी दांव लगाया था. जेएसके ने डु प्लेसिस को 1.57 करोड़ रुपये (2.7 मिलियन रैंड) में वापस अपनी टीम का हिस्सा बनाया. इन दो बड़े खिलाड़ियों के आने से सुपर किंग्स का स्क्वाड आगामी सीजन के लिए बेहद संतुलित और मजबूत नजर आ रहा है.
JSK picked 6 Players in the auction
— CSK Core (@CSKCore) October 7, 2026
1. Faf Du Plessis
2. Andries Gous (WK) ✈️
3. Blessing Muzarabani ✈️
4. Jason Rowles (U23)
5. Dayyaan Galiem
6. Kieron Pollard ✈️#SA20 pic.twitter.com/HYhLPwWuAZ
जेम्स रोल्स का अब तक का शानदार सफर
18 साल के इस अफ्रीकी स्पिन ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में अभी बस शुरुआत ही की है, लेकिन अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जेम्स रोल्स ने अब तक 5 लिस्ट-ए (घरेलू वनडे) मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.80 की औसत से 109 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शानदार अर्धशतक भी निकला है. वहीं अपनी फिरकी गेंदबाजी का दम दिखाते हुए उन्होंने 3 विकेट भी चटकाए हैं.
Base price: 200k
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 7, 2026
Winning bid: 2.9M ????
South Africa's 18-year-old Jason Rowles sparks a bidding war and bags a big-money deal #CricketTwitter pic.twitter.com/lF957DqL8j
वहीं टी20 फॉर्मेट की बात करें तो रोल्स को अब तक सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला है, लेकिन उन्होंने इस इकलौते मुकाबले में ही धमाल मचा दिया. उन्होंने इस मैच में 45 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ-साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन और काबिलियत को देखते हुए क्रिकेट के जानकार उन्हें भविष्य का बड़ा सुपरस्टार मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ये हैं रांची के मैदान पर सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय, पहले नंबर पर है पूर्व कप्तान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








.jpg)
