Responsive Scrollable Menu

18 साल की उम्र और 1.68 करोड़ की बोली, SA20 में फाफ डु प्लेसिस से भी महंगे बिके जेम्स रोल्स

साउथ अफ्रीका की SA20 लीग के पांचवें सीजन के लिए 7 अक्टूबर 2026 को खिलाड़ियों की नीलामी हुई. महज एक घंटे के भीतर सिमटी इस नीलामी में कुल 19 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना था. इस शॉर्ट ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के 18 वर्षीय उभरते सितारे जेसन रोल्स बने, जिन्हें टीम में शामिल करने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स ने 1.68 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर दी. अंडर-19 क्रिकेट में अपने कमाल के ऑलराउंड प्रदर्शन से धूम मचाने वाले इस युवा खिलाड़ी को भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है. यही वजह रही कि उन्हें अपने पाले में करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ मच गई और ऑक्शन का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

1.68 करोड़ रुपये में बिके जेम्स रोल्स

SA20 ऑक्शन में 18 साल के उभरते ऑलराउंडर जेम्स रोल्स को खरीदने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स (JSK) और एमआई केपटाउन (MI Cape Town) के बीच कांटे की टक्कर हुई. जैसे ही नीलामी में इस युवा खिलाड़ी का नाम आया, दोनों टीमों ने लगातार बोलियां लगानी शुरू कर दीं, जिससे उनकी कीमत बहुत तेजी से बढ़ गई. आखिर में एमआई केपटाउन पीछे हट गई और जोबर्ग सुपर किंग्स ने 2.9 मिलियन रैंड (करीब 1.68 करोड़ रुपये) की बड़ी बोली लगाकर जेम्स रोल्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया.

फाफ डु प्लेसिस भी बने जोबर्ग सुपर किंग्स का  हिस्सा

दिलचस्प बात यह है कि जेम्स रोल्स से ठीक पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर भी दांव लगाया था. जेएसके ने डु प्लेसिस को 1.57 करोड़ रुपये (2.7 मिलियन रैंड) में वापस अपनी टीम का हिस्सा बनाया. इन दो बड़े खिलाड़ियों के आने से सुपर किंग्स का स्क्वाड आगामी सीजन के लिए बेहद संतुलित और मजबूत नजर आ रहा है. 

जेम्स रोल्स का अब तक का शानदार सफर

18 साल के इस अफ्रीकी स्पिन ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में अभी बस शुरुआत ही की है, लेकिन अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जेम्स रोल्स ने अब तक 5 लिस्ट-ए (घरेलू वनडे) मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.80 की औसत से 109 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शानदार अर्धशतक भी निकला है. वहीं अपनी फिरकी गेंदबाजी का दम दिखाते हुए उन्होंने 3 विकेट भी चटकाए हैं.

 

वहीं टी20 फॉर्मेट की बात करें तो रोल्स को अब तक सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला है, लेकिन उन्होंने इस इकलौते मुकाबले में ही धमाल मचा दिया. उन्होंने इस मैच में 45 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ-साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया था. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन और काबिलियत को देखते हुए क्रिकेट के जानकार उन्हें भविष्य का बड़ा सुपरस्टार मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  ये हैं रांची के मैदान पर सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय, पहले नंबर पर है पूर्व कप्तान

Continue reading on the app

'ऐसे ही अच्छा काम करते रहें', पीएम मोदी की जनसेवा को पूरे हुए 25 साल, आयुष्मान खुराना ने खुले दिल से दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर खास अंदाज में बधाई दी है. आयुष्मान ने पीएम मोदी के लंबे जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह देश के लिए अच्छा काम करते रहें.

Continue reading on the app

  Sports

4390 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी, वो भारतीय क्रिकेटर जिसे रिटायरमेंट की उम्र में मिला दूसरा मौका

क्रिकेट के खेल में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें पहले मैच के बाद लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन इतंजार की भी हद होती है. क्या हो जब किसी खिलाड़ी को पहले मैच के बाद वापसी करने में 12 साल लग जाए. ऐसा ही एक खिलाड़ी भारतीय टीम के जयदेव उनादकट हुए, जिनका 4390 दिनों बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई थी. Thu, 8 Oct 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Big Breaking News: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर,75 साल में हुआ निधन |Nana Patekar Passes Away #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T02:10:14+00:00

Breaking News: 75 साल की उम्र में Famous Actor Nana Patekar का निधन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T02:11:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers