Responsive Scrollable Menu

सिंगल चैनल ABS वाला पहला स्कूटर सुजुकी एक्सेस 125 लॉन्च:नेविगेशन और कॉल अलर्ट के लिए डिजिटल TFT डिस्प्ले, शुरुआती कीमत ₹92,328

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर 'एक्सेस 125' को नए सेफ्टी फीचर अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। स्कूटर में अब सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया जाएगा। इससे गीली सड़कों या इमरजेंसी में अचानक ब्रेक लगाने पर टायर लॉक होने और फिसलने का खतरा कम हो जाएगा। इसके साथ ही यह भारत में सिंगल चैनल ABS वाला पहला 125CC स्कूटर बन गया है। नया ABS मॉडल दो वैरिएंट्स- राइड कनेक्ट और राइड कनेक्ट TFT में अवेलेबल होगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 92,328 रुपए है। ये स्टैंडर्ड मॉडल से 4,500 तक महंगा हो गया है। खास बात ये है कि स्कूटर के ABS वैरिएंट्स में किक-स्टार्ट नहीं मिलेगा, सिर्फ इलेक्ट्रिक स्टार्ट मिलेगा। सुजुकी एक्सेस 125 ABS: वैरिएंट वाइस प्राइस 150cc स्कूटर्स को देगा टक्कर अभी तक भारतीय बाजार में ABS का फीचर केवल 150cc या उससे ज्यादा पावर वाले स्कूटर्स जैसे TVS टॉर्क 150, अप्रीलिया SR 175 और यामाहा एरोक्स 155 में ही देखने को मिलता था। सरकारी नियमों के अनुसार 150cc से ऊपर की बाइक्स और स्कूटर्स में ABS अनिवार्य है, लेकिन सुजुकी इसे 125cc सेगमेंट में पेश कर नई शुरुआत की है। डिजाइन और हार्डवेयर: कंफर्ट के साथ मॉडर्न लुक डिजाइन के मामले में भी एक्सेस 125 में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं हैं। इसमें क्लासिक रेट्रो लुक के साथ क्रोम फिनिश वाली LED हेडलाइट दी गई है। हार्डवेयर की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्विंग आर्म मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। अब फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ ABS यूनिट को जोड़ा गया है, जबकि पीछे ड्रम ब्रेक ही मिलते हैं। स्कूटर में 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर अलॉय व्हील्स लगे हैं, जो ट्यूबलेस टायरों के साथ आते हैं। परफॉर्मेंस: इंजन और पावर में कोई बदलाव नहीं स्कूटर में कोई भी मैकेनिकली बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह 6750rpm पर 8.4hp की पावर और 5500rpm पर 10.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्मूथ राइडिंग के लिए इसमें CVT गियरबॉक्स दिया गया है। फीचर्स: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल इसके टॉप वैरिएंट में 4.2-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जो 'सुजुकी राइड कनेक्ट' फीचर के साथ आता है। इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, वॉट्सएप नोटिफिकेशन और फोन बैटरी लेवल जैसी जानकारी डिस्प्ले पर दिखाई देती है। TFT वैरिएंट में कलर डिस्प्ले मिलता है, जो प्रीमियम फील देता है। इसमें में लाइव मौसम की जानकारी और ट्रैफिक अलर्ट्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

18 फरवरी को Google का धमाका! लॉन्च होगा किफायती 5G स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक जानें क्या होगा खास

18 फरवरी को Google का धमाका! लॉन्च होगा किफायती 5G स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक जानें क्या होगा खास

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 10 क्रिकेटर... जिनपर टी20 वर्ल्ड कप में रहेगी नजरें, कोई बैट से लाता है तूफान तो कोई गेंद से मचाता है कोहराम

10 Players To Watch Out For At The ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज शनिवार (7 फरवरी) से होगा. भारत और श्रीलंका में होने वाले मैचों के साथ एक ऐसा टूर्नामेंट देखने को मिलेगा जिसमें काफी विविधता होगी. भारत में सपाट पिचें बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हैं, वहीं श्रीलंका में मुश्किल, टर्निंग पिचें तकनीक और धैर्य की परीक्षा लेंगी. टी20 टूर्नामेंट यादगार पलों पर आधारित होते हैं, और ऐसे पल मैच-विनर खिलाड़ियों पर निर्भर करते हैं. हर खिताब जीतने वाली टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल सकें. ये हैं 10 सितारे जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप को परिभाषित कर सकते हैं. Thu, 5 Feb 2026 18:03:01 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech In Rajya Sabha: "कांग्रेस के पास ना कोई सोच ना इच्छाशक्ति" | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T12:35:25+00:00

AAJTAK 2 LIVE | RUSSIA ने UKRAINE पर किया तगड़ा हमला, मच गई भयंकर तबाही! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T12:34:43+00:00

Halla Bol LIVE: Rajya Sabha में PM Modi के भाषण की बड़ी बातें | Parliament News | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T12:32:43+00:00

PM Modi ने कहा- वैश्विक मंचों पर भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है' #aajtak #parliamentsession #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T12:35:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers