Responsive Scrollable Menu

Nandigram Byelection: मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की चुनौती पर दखल से किया इनकार

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से जुड़े एक अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत में दखल देने से इनकार कर दिया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत मिलन प्रधान को चुनाव लड़ने और चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अंतरिम राहत दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को राज्य सरकार की अपील पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया.

गुण-दोष पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे. सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि वह मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं कर रही है. साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार को यह स्वतंत्रता दी गई कि अगर मिलन प्रधान आगे नियमित जमानत या अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट का रुख करते हैं, तो राज्य अपनी आपत्तियां वहां रख सकता है.

नंदीग्राम और खेजुरी क्षेत्र में दर्ज कई मामले

मामले की शुरुआत सितंबर में हुई थी. मिलन प्रधान को 18 सितंबर को 2007 से जुड़े पुराने आपराधिक मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. उनके खिलाफ नंदीग्राम और खेजुरी क्षेत्र में दर्ज कई मामले लंबित बताए गए हैं. इन मामलों में गंभीर आपराधिक धाराएं भी शामिल हैं. गिरफ्तारी के समय मिलन प्रधान नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर चुके थे. इसके बाद उनकी ओर से कलकत्ता हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की मांग की गई थी.

जमानत की अवधि 20 अक्टूबर तक रखी

29 सितंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मिलन प्रधान को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी. अदालत ने उन्हें चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति दी और अंतरिम जमानत की अवधि 20 अक्टूबर तक रखी. आदेश के मुताबिक उन्हें 21 अक्टूबर को संबंधित अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना होगा. हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि उन्हें अपना मोबाइल नंबर नंदीग्राम थाने के प्रभारी अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा और पुलिस उनकी मौजूदगी की जानकारी लेने के लिए निर्धारित समय पर उनसे संपर्क कर सकती है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. राज्य की ओर से दलील दी गई कि केवल चुनाव लड़ने के आधार पर किसी आरोपी को जमानत का अधिकार नहीं दिया जा सकता. सरकार ने मिलन प्रधान के खिलाफ लंबित मामलों और आरोपों की गंभीरता का भी हवाला दिया. वहीं मिलन प्रधान की ओर से कहा गया कि उनके खिलाफ मामले करीब 19 साल पुराने हैं और उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब वे चुनावी मैदान में उतर चुके थे.

7 अक्टूबर के लिए रखा गया था

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने खुद को अलग कर लिया था. उन्होंने बताया था कि वकालत के दिनों में वह मामले से जुड़े कुछ पक्षों की ओर से पेश हो चुके थे, इसलिए हितों के टकराव की स्थिति से बचने के लिए वह सुनवाई का हिस्सा नहीं बनना चाहते. इसके बाद मामले को 7 अक्टूबर के लिए रखा गया था.

बुधवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि नंदीग्राम में मतदान हो चुका है. अदालत को बताया गया कि मतदान 6 अक्टूबर को हुआ और मतगणना 9 अक्टूबर को होनी है. ऐसे में कोर्ट ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम राहत में इस स्तर पर हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है. साथ ही अदालत ने साफ किया कि उसके आदेश को मामले के आरोपों की मेरिट पर राय के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

2007 का भूमि अधिग्रहण आंदोलन 

नंदीग्राम का राजनीतिक इतिहास भी इस मामले को खास बनाता है. 2007 का भूमि अधिग्रहण आंदोलन पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम रहा है और इसी दौर से जुड़े कई आपराधिक मामले वर्षों तक अदालतों में लंबित रहे. मिलन प्रधान का मामला भी इसी पृष्ठभूमि से जुड़े पुराने मामलों में शामिल है.

अब सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत फिलहाल कायम रहेगी. हालांकि यह राहत स्थायी नहीं है. यदि वह आगे नियमित जमानत या अंतरिम राहत बढ़ाने के लिए अदालत का रुख करते हैं, तो पश्चिम बंगाल सरकार को उस स्तर पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अधिकार रहेगा. इस तरह सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप नहीं किया है, लेकिन मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.

Continue reading on the app

ईशान किशन ने T20 क्रिकेट में बना दिया बड़ा कीर्तिमान, विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान ईशान किशन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का 10 साल पुराना बेहद खास रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. वह अब एक कैलेंडर साल में ओवरऑल टी20 क्रिकेट (इंटरनेशनल, IPL, और घरेलू टी20 मिलाकर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. साल 2026 में लगातार अपने बल्ले से रनों की बरसात कर रहे ईशान ने इस मुकाम पर पहुंचकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाक जमा दी है. ईशान किशन इस वक्त आईसीसी टी20 रैकिंग में टॉप पर काबिज हैं.

ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

विराट कोहली ने साल 2016 में अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म के दौरान कुल 31 टी20 मैचों में 1614 रन बनाए थे. पिछले 10 सालों से एक साल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए यह सबसे ज्यादा टी20 रन थे. लेकिन अब ईशान किशन ने उनका यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान ने साल 2026 में अब तक 45 मैच खेलकर 1644 रन बना लिए हैं और वह 'किंग कोहली' से आगे निकल गए हैं. 

साल 2026 ईशान किशन के लिए बहुत ही शानदार रहा है, जहां उनके बल्ले से जमकर रन निकले हैं. उन्होंने इस साल बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं. आंकड़ों की बात करें तो ईशान ने इस साल अब तक कुल 1644 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 39.14 का और स्ट्राइक रेट 173.05 का रहा है. साल 2026 में वे 1 शानदार शतक और 13 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं, जिसमें उनका सबसे बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है.  

टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

ईशान किशन - 1644 रन (साल 2026)
विराट कोहली - 1614 रन (साल 2016)
अभिषेक शर्मा - 1602 रन (साल 2025)
सूर्यकुमार यादव - 1503 रन (साल 2022)
अभिषेक शर्मा - 1395 रन (साल 2026)

ईशान किशन ने T20I में भी पार किया 1000 रनों का आंकड़ा 

ओवरऑल टी20 मैचों के अलावा, ईशान किशन ने इस साल केवल अंतरराष्ट्रीय टी20  मैचों में भी 1042 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इस ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंचते ही उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (2022 में 1164 रन) के बाद एक ही साल में 1000 से ज्यादा इंटरनेशनल टी20 रन बनाने वाले भारत के दूसरे और पूरी दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन गए हैं.

इतना ही नहीं, इस साल खेले गए आईपीएल 2026 में भी ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा था, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करते हुए महज 15 मैचों में 602 रन कूट डाले थे. इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल दोनों ही जगह लगातार धमाकेदार पारियां खेलने की वजह से ही वे इस साल दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो चुके हैं आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. 

यह भी पढ़ें:  क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक लगाने वाले 8वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: रेड बॉल क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी, तूफानी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर बरपाएंगे कहर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है. शमी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की राह देख रहे हैं. Wed, 7 Oct 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

मोहम्मद दीपक हिंदू विहीन करेगा देवभूमि | Kotdwar | Mohammad Deepak | Muslim | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:07:37+00:00

Mahabahas : निशाने पर राहुल अखिलेश, योगी का 80-20 संदेश! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers