Responsive Scrollable Menu

यूपी: दो निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव के परिणामों को लेकर तस्वीर साफ

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों को लेकर चुनावी प्रक्रिया की अब साफ हो चुकी है. नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए है. इसके बाद मैदान में भाजपा 8 और सपा के 2 उम्मीदवार ही हैं. निर्दलीय प्रत्याशी ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. जांच के दौरान दोनों के नामांकन में जरूरी प्रस्तावक संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं मिलीं हैं. इसी वजह से दोनों के पर्चे निरस्त किए गए हैं. अब राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर 10 ही उम्मीदवार मैदान में हैं. ऐसे में इन सीटों पर चुनाव के लिए मतदान की जरूरत नहीं होगी, अगर तय प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का नया बदलाव नहीं होता है. 9 अक्टूबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना के नामांकन पत्रों में जरूरी प्रस्तावक संबंधी शर्त पूरी नहीं थी. दरअसल, राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर 10 विधायकों के प्रस्तावक हस्ताक्षर जरूरी थे.  दोनों उम्मीदवार इस जरूरी औपचारिकता को पूरा नहीं कर पाए. यही कारण है कि नामांकन की जांच के वक्त  दोनों उम्मीदवारी को खत्म किया गया है. इसके साथ 10 सीटों पर 12 उम्मीदवारों से शुरू हुई तस्वीर बदलकर 10 उम्मीदवारों तक पहुंची है. 

भाजपा के 8, सपा के 2 उम्मीदवार मैदान में 

अब मैदान में भाजपा के 8 उम्मीदवार मौजूद हैं. सपा की ओर से 2 उम्मीदवार राज्यसभा की सीटों को लेकर मैदान में हैं. दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की संख्या कुल 10 है. राज्यसभा में 10 सीटों को लेकर अगर उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर रहती है तो वोटिंग की जरूरत नहीं है. सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे. ऐसे में अब सबकी नजर 9 अक्टूबर पर टिकी है. यह नाम लेने की अंतिम तारीख है. इस दिन की प्रक्रिया पूरी होने तक अगर किसी तरह के नए उम्मीदवार या बदलाव सामने नहीं आते हैं, तो 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन का आधिकारिक ऐलान होगा. ऐसे हालात में यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर किसी तरह का मुकाबला नहीं होगा. दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार मैदान में शेष है. 

Continue reading on the app

  Sports

Olympics 2036: अहमदाबाद को मिलेगी ओलंपिक की मेजबानी? भारत की दावेदारी को टक्कर देंगे ये 6 देश

भारत में ओलंपिक गेम्स का आज तक आयोजन नहीं हुआ है और इसी इंतजार को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने 2036 का लक्ष्य रखा है. हालांकि, ये राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि कुछ खास देश इस रेस में हैं. Wed, 07 Oct 2026 21:36:20 +0530

  Videos
See all

Giorgia Meloni News : PM मेलोनी को आवाज चोरी का डर! AI Deepfake से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:45:02+00:00

Anjana Om Kashyap: ‘जनता त्रस्त है और मोदी जी मस्त हैं’- कांग्रेस प्रवक्ता का तंज | #Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers