अमिताभ बच्चन को लेकर प्रोड्यूसर्स ने कही थी ऐसी बात, बिग बी ने बताया कैसे लंबाई बनी थी करियर की राह में रोड़ा
Amitabh Bachchan on Career: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और सम्मानित सितारों में शुमार हैं. कई दशक लंबे अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं और अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. हालांकि, आज जिस अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री का ‘महानायक’ कहा जाता है उनके लिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना बिल्कुल आसान नहीं था. करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी कई तरह की परेशानियों और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पुराने दिनों और फिल्म इंडस्ट्री में बिताए शुरुआती वक्त से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) के मंच पर अपने संघर्ष के दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. इस दौरान उन्होंने अपने लुक और पर्सनैलिटी को लेकर प्रोड्यूसर्स की सोच के बारे में खुलकर बात की. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिर उन्होंने अपने बाल लंबे क्यों रखे थे.
अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों बढ़ाए थे लंबे बाल?
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हालिया एपिसोड में विनम्र नाम के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और लंबे साइडबर्न्स का जिक्र किया. अमिताभ का ये लुक खासतौर पर 1970 के दशक में उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन गया था. लंबे बाल और कनपटी तक आते साइडबर्न्स उस दौर में उनके लुक को बिल्कुल अलग बनाते थे. कंटेस्टेंट की बात सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती करियर को याद किया और बताया कि उनके हेयरस्टाइल के पीछे सिर्फ स्टाइल या फैशन नहीं था बल्कि एक खास वजह थी.
कोई हीरोइन साथ काम नहीं करेगी
अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वो फिल्मों में नए-नए आए थे, तब प्रोड्यूसर्स उनके लुक को लेकर दो बड़ी बातें कहा करते थे. पहली समस्या उनकी लंबाई थी और दूसरी उनके चेहरे के आकार को लेकर थी. बिग बी ने कहा, “शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों को लेकर हमसे कहते थे कि हमारी हाइट लंबी है, तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी और दूसरा कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है.” अमिताभ ने आगे बताया कि उन्हें अपने चेहरे को थोड़ा भरा हुआ दिखाने के लिए एक तरीका अपनाना पड़ा. उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने अपने बाल बढ़ाने शुरू कर दिए और उन्हें कनपटी तक रखा, ताकि उनका चेहरा ज्यादा भरा-भरा नजर आए.
AB aur Madhuri ki mastimazaak ????
— sonytv (@SonyTV) October 5, 2026
Dekhiye Kaun Banega Crorepati, Mon-Fri raat 9 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision aur Sony LIV par.#KaunBanegaCrorepati #KBC #SochnaPadega pic.twitter.com/pAorpJPuj7
वही लुक बन गया अमिताभ बच्चन की पहचान
70 के दशक में अमिताभ बच्चन का लंबा कद, दमदार आवाज, लंबा हेयरस्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस धीरे-धीरे उनकी खास पहचान बन गया. इसके बाद ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टारडम की उस ऊंचाई तक पहुंचा दिया, जहां पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है.
अमिताभ ने माधुरी दीक्षित से मांगी माफी
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के इसी प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक और मजेदार किस्सा सुनाते हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से अपनी एक पुरानी ‘गुस्ताखी’ के लिए माफी भी मांगी. दरअसल, बातचीत के दौरान माधुरी के मशहूर गाने ‘एक दो तीन’ का जिक्र हुआ. ये गाना 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजाब’ का है और माधुरी दीक्षित के करियर के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है. इस गाने ने उन्हें रातों-रात देशभर में पॉपुलर बना दिया था.
अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि एक फिल्म में उन्होंने माधुरी के इसी गाने के स्टेप्स करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी. एक फिल्म थी, उसमें हमने ऐसे एक दो तीन किया था.” इसके बाद माधुरी दीक्षित ने अमिताभ से उस डांस को दिखाने के लिए कहा. तभी स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन की 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘तूफान’ का एक सीन दिखाया गया, जिसमें वो ‘एक दो तीन’ गाने पर डांस करते नजर आए.
अपना डांस देखकर खुद शर्मिंदा हुए बिग बी
स्क्रीन पर अपना पुराना डांस देखने के बाद अमिताभ बच्चन खुद भी काफी मजाकिया अंदाज में शर्मिंदा होते नजर आए. उन्होंने माधुरी से कहा कि उन्होंने अभी देखा कि इतना खूबसूरत गाना किस तरह ‘बर्बाद’ किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कुमार सानू की बेटी Shannon K की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें क्या करती हैं?
IPL 2027: जहीर खान और सौरभ गांगुली से लेकर रिकी पोंटिंग तक..., इन 10 हेड कोचों के भरोसे चमकेगी टीमों की किस्मत
IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 सीजन के तैयारियां शुरू हो चुकी है. सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने मास्टरमाइंड्स यानी मुख्य कोचों की लिस्ट फाइनल कर ली है. इस बार का सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि डगआउट में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर रणनीतियां बनाते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली जैसी टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं, जहां भारतीय दिग्गजों को कमान सौंपी गई है. आइए जानते हैं आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों के हेड कोच और उनके समीकरणों के बारे में...
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - जहीर खान
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. जहीर खान मशहूर कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने लंबे समय तक सीएसके के साथ रहकर टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. इससे पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ टीम के साथ मेंटोर के रूप में काम कर चुके जहीर खान के पास आईपीएल का बड़ा अनुभव है. उनके आने से चेन्नई के गेंदबाजों को बेहतरीन गाइडेंस मिलेगी और एमएस धोनी के साथ मिलकर टीम की रणनीति को एक नई मजबूती मिलेगी.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) - सौरव गांगुली
आईपीएल 2027 के अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. टीम के क्रिकेट डायरेक्टर रह चुके भारत के महान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे. वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी की जगह लेंगे.
'दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली का आक्रामक अंदाज, उनकी निडर कप्तानी का अनुभव और युवा खिलाड़ियों को निखारने का हुनर दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में काफी मददगार साबित हो सकता है.
Dilli, it's time for Dadagiri ????
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 6, 2026
Sourav Ganguly, Head Coach of the Tigers ???? pic.twitter.com/EMTPQ9TB64
गुजरात टाइटंस (GT) - आशीष नेहरा
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल भारतीय कोचों में से एक आशीष नेहरा आगामी सीजन में भी गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच पद पर बने हुए हैं. साल 2022 में अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाने वाले और फिर टीम को दो बार (2023 और 2026) फाइनल में पहुंचाने वाले नेहरा की काबिलियत पर फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर पूरा भरोसा जताया है. नेहरा अपनी खास फुटबॉल मैनेजर जैसी शैली और बाउंड्री लाइन पर लगातार एक्टिव रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मशहूर हैं. वह एक बार फिर युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर टाइटंस को दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - अभिषेक नायर
कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर आईपीएल 2027 के सीजन में भी टीम की कमान संभाले रखेंगे. चंद्रकांत पंडित के बाद केकेआर के मुख्य कोच बने नायर पर फ्रेंचाइजी ने अपना भरोसा बरकरार रखा है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का नायर के पास लंबा और शानदार अनुभव है. वह टीम के नए दिग्गज मेंटोर ड्वेन ब्रावो के साथ मिलकर, एक मजबूत रणनीति तैयार करेंगे ताकि कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनाया जा सके.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - जस्टिन लैंगर
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कोच जस्टिन लैंगर पर आईपीएल 2027 में भी अपना भरोसा बरकरार रखा है. लैंगर की देखरेख में लखनऊ की टीम अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है, जो हमेशा जीत के लिए खेलती है. इस बार वे टीम के सहयोगी स्टाफ और अनुभवी रणनीतिक सलाहकार केन विलियमसन के साथ मिलकर लखनऊ को प्लेऑफ से आगे ले जाकर आईपीएल 2027 का फाइनल जिताना चाहेंगे.
मुंबई इंडियंस (MI) - महेला जयवर्धने
मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कोचों में से एक श्रीलंका के महेला जयवर्धने हेड कोच के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे. जयवर्धने की शांत और चतुर रणनीतिक सूझबूझ के साथ मुंबई की पलटन एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करने की कोशिश करेगी. उनके साथ कीरोन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं.
पंजाब किंग्स (PBKS) - रिकी पोंटिंग
पंजाब किंग्स ने आगामी आईपीएल 2027 के सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग को अपने मुख्य कोच पद पर बरकरार रखा है. पोंटिंग अपनी बेबाक, आक्रामक और बेहद ऊर्जावान कोचिंग शैली के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. पिछले सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब की टीम इस बार अपनी कमियों को दूर कर एक नए विजन के साथ उतरेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर की चतुर कप्तानी और रिकी पोंटिंग की अचूक रणनीतियों की जुगलबंदी से पंजाब किंग्स इस साल हर हाल में अपने आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने और अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर कदम रखेगी.
राजस्थान रॉयल्स (RR) - कुमार संगाकार
श्रीलंका के महान पूर्व कप्तान कुमार संगाकार राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के पद पर बने हुए हैं. संगाकार का क्रिकेटिंग माइंड और शांत स्वभाव टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होता रहा है. वे रॉयल्स को एक बार फिर संतुलित और मजबूत दावेदार के रूप में तैयार कर रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - एंडी फ्लावर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर आईपीएल 2027 के आगामी सीजन में भी टीम के साथ बने हुए हैं. दुनिया भर की टी20 लीग में खिताबी जीत हासिल करने वाले एंडी फ्लावर की शानदार कोचिंग में ही आरसीबी ने लगातार दो साल (2025 और 2026) आईपीएल ट्रॉफी जीतने का ऐतिहासिक गौरव हासिल किया है.
आगामी सीजन में भी वे टीम के बैटिंग कोच और मेंटोर दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर एक मजबूत रणनीति तैयार करेंगे. इस दिग्गज कोचिंग जोड़ी का मुख्य लक्ष्य आरसीबी के विजय रथ को जारी रखना और बेंगलुरु के फैंस के लिए खिताब की हैट्रिक बनाना होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - डेनियल विटोरी
न्यूजीलैंड के पूर्व महान स्पिनर डेनियल विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पैट कमिंस की कप्तानी और विटोरी के मार्गदर्शन में हैदराबाद ने बेहद आक्रामक और बेखौफ क्रिकेट का प्रदर्शन किया है. वे आगामी सीजन में भी इसी रणनीति के साथ विरोधियों पर हावी होने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को ही बनना चाहिए टीम इंडिया का अगला कप्तान, ये 3 कारण दे रहे हैं इस बात की गवाही
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










