PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई
तोक्यो/काठमांडू, सात अक्टूबर जापान, भूटान और फिलिपीन सहित कई देशों के नेताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। मोदी सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए थे। उन्होंने लगातार तीन कार्यकाल तक इस पद पर सेवाएं दीं।
मई 2014 में वह भारत के प्रधानमंत्री चुने गए थे। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने इस मौके पर मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख बढ़ाने में मोदी के योगदान की सराहना की।
तकाइची ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मोदी वर्षों से भारतीय समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। वह 2001 से अपने बेहतरीन राजनीतिक नेतृत्व के जरिये सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।” उन्होंने लिखा, “भारत के विकास को गति देने के साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की साख बढ़ाई है। एक साथी नेता के तौर पर, इन सभी उपलब्धियों के लिए मैं उनके प्रति सम्मान जाहिर करती हूं।” तकाइची ने जुलाई की अपनी हालिया भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें मोदी के साथ जापान-भारत विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को “अगले स्तर” पर ले जाने के लिए ठोस कदमों पर चर्चा करने का “सौभाग्यपूर्ण अवसर” मिला।
तकाइची ने अगले साल जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ‘मुक्त और स्वतंत्र हिंद प्रशांत क्षेत्र’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक हैं, “ताकि जापान और भारत, जिनकी रणनीतिक दिशा एक जैसी है, अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ा सकें।” मोदी ने तकाइची को धन्यवाद देते हुए कहा, “जुलाई में हुई आपकी भारत यात्रा मेरे लिए भी हमेशा यादगार रहेगी।” उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “इससे भारत-जापान की साझेदारी और मजबूत हुई... मुझे भरोसा है कि हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हमारे द्विपक्षीय संबंध नयी ऊंचाई पर पहुंचेंगे।” भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने 2019 में नयी दिल्ली में एक आम नागरिक के तौर पर मोदी से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से कहा था कि वह उन्हें बड़े भाई और “विष्णु के अवतार” के रूप में देखते हैं। टोगबे ने कहा, “हमारे क्षेत्र में प्रबुद्ध शासकों को लंबे समय से इसी रूप में देखा जाता रहा है।” भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने भारतीयों के मन में “खुद के प्रति और अपने देश के लिए मजबूत भरोसा जगाया।” उन्होंने कहा, “वह भारत को लेकर ज्यादा गर्व महसूस करते हैं, उसके समक्ष मौजूद संभावनाओं के प्रति अधिक महत्वाकांक्षी हैं और दुनिया में उसकी जगह को लेकर ज्यादा आश्वस्त हैं।
यह एक प्रबुद्ध शासक के गुण हैं।” मोदी ने टोगबे का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भारत और भूटान आपसी भरोसे और समझ पर आधारित एक मजबूत साझेदारी से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा, “मैं ‘विकसित भारत’ और एक समृद्ध भूटान के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं।” फिलिपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने मोदी को भारत के लोगों की सेवा की राह में लगातार सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक, प्रधानमंत्री मोदी का सफर सुशासन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और अवसंरचना विकास पर खास जोर देने वाला रहा है, जिससे भारत में बदलाव लाने और वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका बढ़ाने में योगदान मिला है।” मोदी ने मार्कोस के शुभकामना संदेश का जवाब देते हुए कहा कि भारत फिलिपीन के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है।
उन्होंने कहा, “मैं दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती को और गहरा करने को लेकर उत्सुक हूं।” बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने मोदी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए उत्साहित हैं। मोदी ने वेवर को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह “द्विपक्षीय संबंधों में बनी सकारात्मक गति को और बढ़ाने तथा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने” के लिए उत्सुक हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “समर्पित जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
नेपाल आपके और आपकी सरकार के लिए आने वाले वर्षों में निरंतर सफलता और समृद्धि की कामना करता है।” सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत बहुत भाग्यशाली है कि उसे मोदी मिले हैं। उन्होंने लिखा, “पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश की सेवा की। मैं जानता हूं कि आप भारत और उसके भविष्य की कितनी गहराई से परवाह करते हैं।
दुनिया देख सकती है कि आपने भारत का मान कितना ऊंचा किया है।” मोदी ने वुसिक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह भारत-सर्बिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके (वुसिक) निजी योगदान की बहुत सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, “आपके नेतृत्व में सर्बिया में जबरदस्त बदलाव आया है। आपने पूरे संकल्प और लगन के साथ सर्बिया की सेवा की है।
मैं भारत-सर्बिया साझेदारी को और बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।” नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने मोदी को बधाई देते हुए कहा, “किसी भी लोकतंत्र में लगातार 25 साल तक नेतृत्व करना एक दुर्लभ उपलब्धि है। मोदी ने दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ नेतृत्व किया है।” मोदी ने टीनुबू का आभार जताते हुए कहा कि भारत और नाइजीरिया करीबी साझेदार हैं और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्रमुख आवाज हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा ज्यादा समावेशी, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण दुनिया के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखने को लेकर उत्सुक हूं।” बोत्सवाना के राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर मोदी को बधाई दी।
उन्होंने कहा, “हम भारत के लोगों के प्रति आपके समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हैं। हम आपकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं और दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता की उम्मीद करते हैं।” मोदी ने गिदोन के शुभकामना संदेश का जवाब देते हुए कहा कि भारत बोत्सवाना के साथ अपनी दोस्ती को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा, “मैं हमारे करीबी रिश्तों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।
रोहित-कोहली के आलोचकों को मोहित शर्मा का फिल्मी जवाब:बोले- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग; सिलेक्शन पर चर्चा का मतलब नहीं
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आलोचकों को पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया है। मोहित ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के एक चर्चित डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा, “कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग।” उन्होंने साफ कहा कि रोहित और विराट की जगह पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। मोहित शर्मा ने यह बात दुबई में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) सीजन-3 से इतर न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कही। वह टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस टीम का हिस्सा हैं। हर सीरीज के बाद उठता है रोहित-विराट की जगह का सवाल रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। ऐसे में वनडे कम होने की वजह से हर सीरीज के आसपास दोनों के भविष्य और 2027 वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। इस सवाल पर मोहित ने कहा, मुझे एक मीम याद है- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग। मोहित का जवाब सीधे तौर पर उन लोगों पर तंज था, जो दोनों दिग्गजों की टीम में जगह पर सवाल उठा रहे हैं। विराट के आंकड़े जवाब देते हैं रोहित भी 2026 में शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज सीरीज में भी रोहित का बल्ला चला वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 पारियों में 225 रन बनाए। उनका औसत 75.00 और स्ट्राइक रेट 115 से ज्यादा रहा। सीरीज में रोहित ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। उनका बेस्ट स्कोर 101 रन रहा। अब न्यूजीलैंड में खेलते दिखेंगे रोहित और विराट अब न्यूजीलैंड दौरे पर खेलते दिखेंगे। दोनों 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज में खेलेंगे। इसके बाद दोनों भारत में श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी नजर आएंगे। कौन हैं मोहित शर्मा मोहित शर्मा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनका इंटरनेशनल करियर 2013 से 2015 तक रहा। वह 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी थे और टूर्नामेंट में 8 मैचों में 13 विकेट लिए थे। मोहित ने 3 दिसंबर 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। अब वे चेन्नई सुपर किंग्स के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB की शर्तों पर पाकिस्तान WCL से बाहर:भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग थी, आयोजकों ने नहीं मानी पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








