Responsive Scrollable Menu

IPL 2027: जहीर खान और सौरभ गांगुली से लेकर रिकी पोंटिंग तक..., इन 10 हेड कोचों के भरोसे चमकेगी टीमों की किस्मत

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 सीजन के तैयारियां शुरू हो चुकी है. सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने मास्टरमाइंड्स यानी मुख्य कोचों की लिस्ट फाइनल कर ली है. इस बार का सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि डगआउट में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर रणनीतियां बनाते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली जैसी टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं, जहां भारतीय दिग्गजों को कमान सौंपी गई है. आइए जानते हैं आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों के हेड कोच और उनके समीकरणों के बारे में...

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - जहीर खान

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. जहीर खान मशहूर कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने लंबे समय तक सीएसके के साथ रहकर टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. इससे पहले मुंबई इंडियंस और लखनऊ टीम के साथ मेंटोर के रूप में काम कर चुके जहीर खान के पास आईपीएल का बड़ा अनुभव है. उनके आने से चेन्नई के गेंदबाजों को बेहतरीन गाइडेंस मिलेगी और एमएस धोनी के साथ मिलकर टीम की रणनीति को एक नई मजबूती मिलेगी.

 दिल्ली कैपिटल्स (DC) - सौरव गांगुली

आईपीएल 2027 के अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. टीम के क्रिकेट डायरेक्टर रह चुके भारत के महान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे. वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी की जगह लेंगे.

'दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली का आक्रामक अंदाज, उनकी निडर कप्तानी का अनुभव और युवा खिलाड़ियों को निखारने का हुनर दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

गुजरात टाइटंस (GT) - आशीष नेहरा

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल भारतीय कोचों में से एक आशीष नेहरा आगामी सीजन में भी गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच पद पर बने हुए हैं. साल 2022 में अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाने वाले और फिर टीम को दो बार (2023 और 2026) फाइनल में पहुंचाने वाले नेहरा की काबिलियत पर फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर पूरा भरोसा जताया है. नेहरा अपनी खास फुटबॉल मैनेजर जैसी शैली और बाउंड्री लाइन पर लगातार एक्टिव रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मशहूर हैं. वह एक बार फिर युवा कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर टाइटंस को दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - अभिषेक नायर

कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर आईपीएल 2027 के सीजन में भी टीम की कमान संभाले रखेंगे. चंद्रकांत पंडित के बाद केकेआर के मुख्य कोच बने नायर पर फ्रेंचाइजी ने अपना भरोसा बरकरार रखा है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का नायर के पास लंबा और शानदार अनुभव है. वह टीम के नए दिग्गज मेंटोर ड्वेन ब्रावो के साथ मिलकर, एक मजबूत रणनीति तैयार करेंगे ताकि कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनाया जा सके. 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) - जस्टिन लैंगर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कोच जस्टिन लैंगर पर आईपीएल 2027 में भी अपना भरोसा बरकरार रखा है. लैंगर की देखरेख में लखनऊ की टीम अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है, जो हमेशा जीत के लिए खेलती है. इस बार वे टीम के सहयोगी स्टाफ और अनुभवी रणनीतिक सलाहकार केन विलियमसन के साथ मिलकर लखनऊ को प्लेऑफ से आगे ले जाकर आईपीएल 2027 का फाइनल जिताना चाहेंगे. 

मुंबई इंडियंस (MI) - महेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कोचों में से एक श्रीलंका के महेला जयवर्धने हेड कोच के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे. जयवर्धने की शांत और चतुर रणनीतिक सूझबूझ के साथ मुंबई की पलटन एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम करने की कोशिश करेगी. उनके साथ कीरोन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं.

पंजाब किंग्स (PBKS) - रिकी पोंटिंग

पंजाब किंग्स ने आगामी आईपीएल 2027 के सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग को अपने मुख्य कोच पद पर बरकरार रखा है. पोंटिंग अपनी बेबाक, आक्रामक और बेहद ऊर्जावान कोचिंग शैली के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. पिछले सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब की टीम इस बार अपनी कमियों को दूर कर एक नए विजन के साथ उतरेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर की चतुर कप्तानी और रिकी पोंटिंग की अचूक रणनीतियों की जुगलबंदी से पंजाब किंग्स इस साल हर हाल में अपने आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने और अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर कदम रखेगी. 

राजस्थान रॉयल्स (RR) - कुमार संगाकार

श्रीलंका के महान पूर्व कप्तान कुमार संगाकार राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच के पद पर बने हुए हैं. संगाकार का क्रिकेटिंग माइंड और शांत स्वभाव टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होता रहा है. वे रॉयल्स को एक बार फिर संतुलित और मजबूत दावेदार के रूप में तैयार कर रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - एंडी फ्लावर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर आईपीएल 2027 के आगामी सीजन में भी टीम के साथ बने हुए हैं. दुनिया भर की टी20 लीग में खिताबी जीत हासिल करने वाले एंडी फ्लावर की शानदार कोचिंग में ही आरसीबी ने लगातार दो साल (2025 और 2026) आईपीएल ट्रॉफी जीतने का ऐतिहासिक गौरव हासिल किया है.

आगामी सीजन में भी वे टीम के बैटिंग कोच और मेंटोर दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर एक मजबूत रणनीति तैयार करेंगे. इस दिग्गज कोचिंग जोड़ी का मुख्य लक्ष्य आरसीबी के विजय रथ को जारी रखना और बेंगलुरु के फैंस के लिए खिताब की हैट्रिक बनाना होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड के पूर्व महान स्पिनर डेनियल विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पैट कमिंस की कप्तानी और विटोरी के मार्गदर्शन में हैदराबाद ने बेहद आक्रामक और बेखौफ क्रिकेट का प्रदर्शन किया है. वे आगामी सीजन में भी इसी रणनीति के साथ विरोधियों पर हावी होने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें:  स्मृति मंधाना को ही बनना चाहिए टीम इंडिया का अगला कप्तान, ये 3 कारण दे रहे हैं इस बात की गवाही

Continue reading on the app

Dangal with Sahil Joshi: Election Commission के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल | Rahul Gandhi | Congress

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का आंदोलन लगातार जारी है। राहुल गांधी ने लंच के बाद ऐलान किया कि INDIA गठबंधन के सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने 300 विपक्षी सांसदों से मुलाकात नहीं की, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि ऐसी मुलाकात की कोई मांग उसे मिली ही नहीं थी। CEC के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। दिल्ली में जंतर-मंतर और कश्मीरी गेट समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ। इस बीच बंगाल में SIR के दौरान ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए नामों और उनके कारणों को चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर जारी किया है और नाम दोबारा जोड़ने के लिए फॉर्म-6 का विकल्प भी खोला गया है। आज के दंगल में सवाल है कि चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के इस आंदोलन का आखिर क्या हासिल निकलेगा? क्या आंदोलन का दबाव चुनाव आयोग पर पड़ेगा या फिर विपक्ष की रणनीति को लेकर नए सवाल खड़े होंगे? #dangal #sahiljoshi #congressprotest #rahulgandhi #congress #electioncommission #gyaneshkumar #cec #indiabloc #priyankagandhi #delhipolice #bjp #atwebvideos #aajtak #aajtakdigital #tvchunks election commission, election commission of india, cec, chief election commissioner, cec protest, cec resignation, cec resignation demand, election commission protest, election commission controversy, opposition protest, opposition unity, opposition parties, opposition alliance, india bloc, india alliance, india bloc protest, india bloc latest news, rahul gandhi, rahul gandhi news, rahul gandhi latest news, rahul gandhi protest, rahul gandhi statement, rahul gandhi election commission, rahul gandhi cec, rahul gandhi jantar mantar, congress, congress news, congress protest, congress latest news, आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

जमानत पर जेल से बाहर आए अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में मिली जगह, अभिमन्यु ईश्वरन बने कप्तान

हाल ही में रेप के आरोप में जमानत पर जेल से बाहर आए क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है. अभिषेक के लिए हाल के कुछ महीनें में काफी मुश्किल रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वापसी से वह एक नई शुरुआत करेंगे. इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह मिली है. Wed, 7 Oct 2026 22:10:03 +0530

  Videos
See all

Lubna Khan News : लुबना खान का बड़ा ऐलान! बोलीं- मेरे साथ कुछ हुआ तो मंदिर के नाम होगा मकान | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T17:45:11+00:00

Emergency Landing LIVE: Patna से Lucknow आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली | AajTak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T17:33:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers