CEC मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का जंतर-मंतर कूच, Kharge-Rahul-Priyanka बस में सवार #CEC #gyaneshkumar
CEC मुद्दे पर विपक्षी सांसदों का जंतर-मंतर कूच, Kharge-Rahul-Priyanka बस में सवार #CEC #gyaneshkumar आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
UP Election 2027: बलरामपुर की चारों सीटों पर क्या भाजपा का किला रहेगा बरकरार?
UP Election 2027: नेपाल सीमा से सटा बलरामपुर जिला अपने देवीपाटन मंदिर और राजसी इतिहास के लिए जाना जाता है. सियासी तौर पर भी यह जिला हमेशा दिलचस्प रहा है. दरअसल, यहां हिंदू-मुस्लिम मतदाताओं का लगभग बराबरी का अनुपात है. जो हर चुनाव को कड़े मुकाबले में तब्दील कर देता है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आइए जानते हैं जिले की सभी सीटों का पूरा समीकरण क्या है.
प्रति हजार पुरुषों पर 928 महिलाएं हैं, साक्षरता दर है 60%
जनगणना 2011 के मुताबिक बलरामपुर जिले की कुल आबादी करीब 21 लाख 49 हजार है, जिसमें पुरुषों की संख्या करीब 11 लाख 15 हजार और महिलाओं की संख्या करीब 10 लाख 34 हजार दर्ज हुई. यहां प्रति हजार पुरुषों पर 928 महिलाएं हैं. साक्षरता के मामले में यह जिला प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता है, यहां कुल साक्षरता दर सिर्फ करीब 50 प्रतिशत है, जिसमें पुरुष साक्षरता करीब 60 प्रतिशत और महिला साक्षरता मुश्किल से 38 प्रतिशत दर्ज हुई. वहीं, धार्मिक आबादी की बात करें तो यह जिला प्रदेश में सबसे दिलचस्प बनावट वाले जिलों में गिना जाता है. यहां हिंदू आबादी करीब 62 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 37 प्रतिशत है. बता दें जिले की करीब 92 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है.
140 करोड़ देशवासियों, We Will Do It: प्रधानमंत्री श्री @narendramodi #25YearsOfSeva #SevaSankalpAbhiyan #SevaYatra pic.twitter.com/MoMiPsA7XX
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 7, 2026
जिले में हैं 4 विधानसभा सीटें, जिसमें से 1 आरक्षित
बलरामपुर जिले में कुल चार विधानसभा सीटें आती हैं, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला और बलरामपुर (सदर). इनमें से बलरामपुर सदर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जबकि बाकी तीनों सीटें सामान्य श्रेणी में आती हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में बलरामपुर जिले की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर सपा ने जीत दर्ज की थी. आइए आपको हर सीट का ब्रीफ बताते हैं.
तुलसीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के कैलाशनाथ शुक्ला ने निर्दलीय प्रत्याशी जेबा रिजवान को करीब 36 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया था. बता दें यह जिले की सबसे अधिक वोटों से जीत दर्ज की गई थी.
गैंसड़ी सीट पर सपा के डॉ. शिव प्रताप यादव ने भाजपा के शैलेश कुमार सिंह "शैलू" को करीब 5 हजार 837 वोटों से हराया था.
उतरौला सीट पर भाजपा के रामप्रताप वर्मा (शशिकांत वर्मा) ने सपा के हसीब खान को करीब 21 हजार 769 वोटों से पराजित किया था.
बलरामपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के पलटू राम ने सपा के जगराम पासवान को करीब 10 हजार 971 वोटों से हराया था.
2017 में भाजपा ने लगाया था क्लीन स्वीप, गैंसड़ी में हैं सपा की पुरानी जड़ें
2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के दौरान बलरामपुर जिले की सभी चार सीटें भाजपा के खाते में गई थीं. बता दें तब विपक्ष का जिले में पूरी तरह सफाया हो गया था. मगर 2022 में गैंसड़ी सीट पर सपा ने यह किला भेद दिया था और पार्टी ने जीत का परचम लहराया था. गैंसड़ी सीट के इतिहास की बात करें तो यहां से डॉ. शिव प्रताप यादव 1993, 2002 और 2012 में भी सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके थे, इसलिए इस सीट को सपा का परंपरागत गढ़ माना जाता रहा है. बता दें साल 2017 में पहली बार भाजपा ने यहां सेंध लगाई थी, मगर 2022 में शिव प्रताप यादव ने अपनी पुरानी सीट वापस छीन ली और विधानसभा पहुंचे थे.
"समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष और पसीने से कभी घबराते नहीं है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 6, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/2cwtNvmziA
सपा का बड़ा हुआ है मनोबल, बीजेपी के भी जीत के दावे
2027 के चुनाव से पहले बलरामपुर जिले की राजनीति में एक और अहम मोड़ आया. दरअसल, गैंसड़ी सीट के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन के बाद नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव में सपा ने अपनी यह सीट बरकरार रखी जहां पार्टी के राकेश कुमार यादव ने भाजपा के शैलेश कुमार सिंह को करीब 9 हजार 437 वोटों से हराया. यह जीत सपा के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है क्योंकि इससे पार्टी ने जिले में अपनी इकलौती सीट को और मजबूत कर लिया. अब 2027 से पहले दोनों प्रमुख दल जिले में सक्रिय हो चुके हैं. अक्टूबर 2026 की शुरुआत में सपा ने बलरामपुर सदर सीट पर बड़ी पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) महापंचायत आयोजित की जिसमें पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और हर परिवार तक पहुंच बनाने का आह्वान किया.
"हम सब विपक्ष के लोग अगर इलेक्शन कमीशन के खिलाफ बोल रहे हैं तो बीजेपी सामने क्यों आ रही है?"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 6, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/5U6qYi6ELn
किस सीट पर क्या है जातीय समीकरण
बलरामपुर (सुरक्षित) सीट की बात करें तो यहां मुस्लिम मतदाता सबसे बड़ा समूह है. इसके बाद कंहार-प्रजापति-गौड़ समुदाय के बड़ी संख्या में वोट हैं.
तुलसीपुर सीट की बात करें तो यहां ब्राह्मण, क्षत्रिय और मुस्लिम मतदाताओं का मिलाजुला प्रभाव है.
गैंसड़ी सीट की बात करें तो यहां यादव और मुस्लिम मतदाताओं का पारंपरिक गठजोड़ इस सीट पर जीत और हार का प्रतिशत तय करता है.
उतरौला सीट की बात करें तो मुस्लिम आबादी जिले में सबसे ज्यादा है. इसके अलावा यहां वर्मा समाज और अन्य पिछड़ी जातियां भी अपना असर रखती हैं.
भाजपा का सुशासन आया और बदल गया रामलला के दरबार का स्वरूप#BJP4UP #BJP4ViksitBharat pic.twitter.com/7dO14mzW9S
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 7, 2026
FAQ
Q. बलरामपुर जिले में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं?
A. बलरामपुर जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला और बलरामपुर (सदर).
Q. इनमें से कौन-सी सीट आरक्षित है?
A. बलरामपुर सदर सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है, बाकी तीनों सीटें सामान्य श्रेणी की हैं.
Q. 2022 चुनाव में बलरामपुर जिले में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
A. भाजपा को तीन सीटें (तुलसीपुर, उतरौला, बलरामपुर सदर) मिलीं, जबकि गैंसड़ी सीट सपा के खाते में गई थी.
Q. बलरामपुर जिले की आबादी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय का हिस्सा कितना है?
A. जनगणना 2011 के अनुसार जिले में हिंदू आबादी करीब 62 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 37 प्रतिशत है, जो राज्य के औसत से काफी ज्यादा है.
Q. गैंसड़ी सीट पर अभी किसका कब्जा है?
A. 2022 में सपा के डॉ. शिव प्रताप यादव यहां से जीते थे, उनके निधन के बाद नवंबर 2024 के उपचुनाव में सपा के ही राकेश कुमार यादव ने यह सीट बरकरार रखी.
Q. जिले में किस पार्टी का ऐतिहासिक तौर पर दबदबा रहा है?
A. 2017 में भाजपा ने जिले की सभी चार सीटें जीती थीं, मगर गैंसड़ी सीट पर सपा का ऐतिहासिक तौर पर मजबूत आधार रहा है, जिसे पार्टी ने 2022 और फिर 2024 के उपचुनाव में भी बरकरार रखा.
Q. 2027 के चुनाव से पहले फिलहाल राजनीतिक माहौल कैसा है?
A. सपा जिले में पीडीए समीकरण को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े कार्यक्रम कर रही है, जबकि भाजपा अपनी तीन सीटें बचाने और गैंसड़ी में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है.
UP Election 2027: अंबेडकर नगर की 5 सीटों पर सपा का दबदबा बरकरार रहेगा या लगेगा झटका?
UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटेगा? सपा के इस नेता ने दिया बड़ा बयान
UP Election 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर BJP का किला रहेगा बरकरार?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak
News Nation









