कभी 'मनहूस' होने का लगा ठप्पा, अब थलाइवा संग करने जा रहीं डेब्यू, एक्ट्रेस का साउथ सिनेमा में रॉयल कमबैक
एक्ट्रेस को शुरू में नाकामियों का सामना करना पड़ा था. उन्हें जिस भी फिल्म में कास्ट किया गया, वह किसी-न-किसी वजह से अटक जाती थीं या फिर उन्हें प्रोजेक्ट से निकाल दिया जाता था. वे विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम करने को मजबूर हुईं. फिर बॉलीवुड डेब्यू ने उनकी किस्मत चमका दी. वे अब स्टार बनने के बाद तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. वे अगली फिल्म 'जेलर 2' में रजनीकांत के अपोजिट नजर आएंगी.
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी:बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट
बेंगलुरु में गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन होगा। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। राठी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु में हैं और सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं। इसके बाद वीडियो में ध्रुव राठी दिखाई देते हैं। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। CJP स्थानीय लोगों से बात करेगी CJP ने आज सुबह 10:30 बजे फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन और पीपुल्स ट्रिब्यूनल का आयोजन किया है। दीपके उन स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे, जिनके नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से हटाए गए हैं। इससे पहले बुधवार सुबह एक्टर प्रकाश राज ने एक्स पर वीडियो शेयर कर बताया था कि प्रदर्शन में एक सरप्राइज गेस्ट शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह खास मेहमान ध्रुव राठी हैं और यह बेंगलुरु में उनका पहला दौरा है। प्रकाश राज ने लोगों से बड़ी संख्या में फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील भी की। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। मुंबई में प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर की रात करीब 10:46 बजे 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा, "अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।" ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 बड़े प्रदर्शन 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। ------------- ये खबर भी पढ़ें… CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है:कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन धरना दिया था CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बोल रही है कि दिल्ली पहुंचकर पत्थरबाजी करो। लाठियां चलाओ। क्या सरकार देश में गृहयुद्ध चाहती है? हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि सुधर जाइए। देश का युवा जवाबदेही मांग रहा है। पिछली गलती को मत दोहराइए। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








