Responsive Scrollable Menu

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

मुंबई, सात अक्टूबर देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खुदरा बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 3.33 लाख इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस दौरान इलेक्ट्रिक कार की बिक्री भी करीब दोगुनी हो गई। उद्योग निकाय फाडा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वाहन डीलरों के महासंघ ‘फाडा’ की ओर से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में देशभर में कुल 3,33,364 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 1,91,497 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इस दौरान इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 36,108 इकाई रही, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। एक साल पहले की समान अवधि में 18,559 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि सितंबर में सभी श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री का यह अबतक का सर्वाधिक मासिक स्तर है। इससे कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 10 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग, कम परिचालन लागत, विभिन्न मॉडल की बढ़ती पसंद और पीएम ई-ड्राइव तथा राज्यों की योजनाओं से मिल रहा नीतिगत समर्थन इलेक्ट्रिक वाहनों को वैकल्पिक विकल्प से आगे ले जाकर बड़ी संख्या में खरीदारों के लिए प्रमुख विकल्प बना रहा है।

सितंबर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 88 प्रतिशत बढ़कर 2,07,314 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और इनकी हिस्सेदारी 11.6 प्रतिशत रही। वहीं, इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 64.9 प्रतिशत रही।

वहीं, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री मासिक आधार पर घटी, लेकिन सालाना आधार पर इसमें 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

Continue reading on the app

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार दोपहर से दो दिन के लिए दिल्ली का दौरा करेंगे, जहाँ वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात करेंगे। इन मुलाकातों में राज्य की बड़ी परियोजनाओं और सूखे से राहत के कामों के लिए मंज़ूरी और आर्थिक मदद हासिल करने पर चर्चा होगी। उम्मीद है कि नायडू विशाखापत्तनम मेट्रो रेल और बीच कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स के लिए प्रधानमंत्री से मंज़ूरी की मांग करेंगे। साथ ही, वे आंध्र प्रदेश में नदियों को आपस में जोड़ने वाली परियोजना शुरू करने का भी आग्रह करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अल नीनो की वजह से राज्य में सूखे जैसे हालात हैं, इसलिए मुख्यमंत्री राहत कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विशेष आर्थिक मदद की मांग करेंगे। इसके अलावा, नायडू अगले साल होने वाले गोदावरी पुष्करम उत्सव के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से केंद्र की मदद की मांग करेंगे। सीतारमण के साथ बातचीत में रायलसीमा ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

अपनी यात्रा के दौरान, नायडू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मिलेंगे। वे गोदावरी नदी से समुद्र में बह जाने वाले भारी बाढ़ के पानी का इस्तेमाल करने की रणनीतियों और प्रस्तावित नदी-जोड़ो योजनाओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ और बैठकें होंगी।

इसे भी पढ़ें: बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

गुरुवार दोपहर को, मुख्यमंत्री दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की पार्टनरशिप कॉन्फ्रेंस के 'कर्टेन रेज़र' (शुरुआती कार्यक्रम) में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ शामिल होंगे। नायडू के गुरुवार रात अमरावती लौटने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Olympics 2036: अहमदाबाद को मिलेगी ओलंपिक की मेजबानी? भारत की दावेदारी को टक्कर देंगे ये 6 देश

भारत में ओलंपिक गेम्स का आज तक आयोजन नहीं हुआ है और इसी इंतजार को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने 2036 का लक्ष्य रखा है. हालांकि, ये राह इतनी आसान नहीं है क्योंकि कुछ खास देश इस रेस में हैं. Wed, 07 Oct 2026 21:36:20 +0530

  Videos
See all

Giorgia Meloni News : PM मेलोनी को आवाज चोरी का डर! AI Deepfake से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:45:02+00:00

Anjana Om Kashyap: ‘जनता त्रस्त है और मोदी जी मस्त हैं’- कांग्रेस प्रवक्ता का तंज | #Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers