Hospital Drug Price Rule: क्यूआर कोड से खुलेगी दवा की खरीद कीमत, 1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम
Hospital Drug Price Rule: अब अस्पतालों में मरीजों से दवाओं के नाम पर मनमानी वसूली करना आसान नहीं होगा. उत्तर प्रदेश में अस्पताल परिसर के अंदर चलने वाली फार्मेसियों और भर्ती मरीजों के लिए संचालित मेडिकल स्टोर को लेकर एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है. 1 नवंबर 2026 से मरीज सिर्फ दवा की एमआरपी ही नहीं देख पाएंगे बल्कि यह भी जान सकेंगे कि अस्पताल की फार्मेसी ने वह दवा कितने रुपए में खरीदी थी और मरीज को कितने रुपए में बेची जा रही है.
Gखाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी कि एफएसडीए ने अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फैसला लिया है. इसके तहत फार्मेसियों को अपनी वेबसाइट पर दवाओं की खरीद और बिक्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. इसके लिए हर फार्मेसी काउंटर पर वेबसाइट का लिंक और क्यूआर कोड भी प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा. लेकिन आखिर इस फैसले की जरूरत क्यों पड़ी? जानने के लिए देखें ये रिपोर्ट...
प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।
दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआईI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। आईएमसी 2026 का विषय सीमाओं से परे विस्तार है, जो डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।
आईएमसी 2026 के चार प्रमुख स्तंभ होंगे, जिसमें सृष्टि: भविष्य का निर्माण; संवर्धन: विकास को गति देना; सशक्त: अवसरों का विस्तार; और सुरक्षा: विश्वास का सुदृढ़ीकरण शामिल हैं।
यह नवाचार और अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी-आधारित आर्थिक विकास, समावेशी डिजिटल पहुंच और सुरक्षित एवं गतिशील डिजिटल इकोसिस्टम के विकास पर केंद्रित होगा। आईएमसी 2026 वैश्विक रूप से प्रौद्योगिकी से जुड़े अग्रणी व्यक्तियों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों को एक साथ लाएगा ताकि डिजिटल इकोसिस्टम में उभरते अवसरों का पता लगाया जा सके।
सरकार ने बताया रि 2026 संस्करण में नौ स्थापित प्रमुख सेक्टरों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 5जी और 6जी, अगली पीढ़ी के एआई नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, गैर-स्थलीय नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्युनिकेशन, उद्यम परिवर्तन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और ईएसजी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण शामिल हैं। यह आयोजन अपने सेक्टर-वार फोकस को चार नए क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा - स्मार्ट मोबिलिटी, स्टेडियम अनुभव, औद्योगिक रोबोटिक्स और परिवहन प्रौद्योगिकी।
आईएमसी 2026 में 100 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है, जिसमें 500 से अधिक साझेदार और प्रदर्शक, 600 से अधिक स्टार्टअप्स और 900 से अधिक विचारकों की भागीदारी होगी। इस आयोजन में 2,000 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के उदाहरण और 120 से अधिक सत्र होंगे।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









