Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआईI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। आईएमसी 2026 का विषय सीमाओं से परे विस्तार है, जो डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

आईएमसी 2026 के चार प्रमुख स्तंभ होंगे, जिसमें सृष्टि: भविष्य का निर्माण; संवर्धन: विकास को गति देना; सशक्त: अवसरों का विस्तार; और सुरक्षा: विश्वास का सुदृढ़ीकरण शामिल हैं।

यह नवाचार और अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी-आधारित आर्थिक विकास, समावेशी डिजिटल पहुंच और सुरक्षित एवं गतिशील डिजिटल इकोसिस्‍टम के विकास पर केंद्रित होगा। आईएमसी 2026 वैश्विक रूप से प्रौद्योगिकी से जुड़े अग्रणी व्‍यक्तियों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों को एक साथ लाएगा ताकि डिजिटल इकोसिस्‍टम में उभरते अवसरों का पता लगाया जा सके।

सरकार ने बताया रि 2026 संस्करण में नौ स्थापित प्रमुख सेक्‍टरों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 5जी और 6जी, अगली पीढ़ी के एआई नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, गैर-स्थलीय नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्‍युनिकेशन, उद्यम परिवर्तन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और ईएसजी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण शामिल हैं। यह आयोजन अपने सेक्‍टर-वार फोकस को चार नए क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा - स्मार्ट मोबिलिटी, स्टेडियम अनुभव, औद्योगिक रोबोटिक्स और परिवहन प्रौद्योगिकी।

आईएमसी 2026 में 100 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है, जिसमें 500 से अधिक साझेदार और प्रदर्शक, 600 से अधिक स्टार्टअप्‍स और 900 से अधिक विचारकों की भागीदारी होगी। इस आयोजन में 2,000 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के उदाहरण और 120 से अधिक सत्र होंगे।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हर कमेंट को दिल पर लेने की जरूरत नहीं, खुद को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता- अद्रिजा रॉय

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनुपमा में राही का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे से पहले मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी भावनाओं को समझें, जरूरत पड़ने पर ब्रेक लें और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।

आईएएनएस से बात करते हुए अद्रिजा रॉय ने कहा, लोग अक्सर अपनी परेशानियों को छिपाकर सबके सामने सामान्य दिखने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो लोग उन्हें जज करेंगे या गलत समझेंगे। ऐसा सोचने के बजाय अपनी भावनाओं को स्वीकार करना चाहिए। कई बार बेहतर महसूस करने की शुरुआत यहीं से होती है।

काम और पब्लिक लाइफ के दौरान मिलने वाले कमेंट्स पर बात करते हुए अद्रिजा ने कहा, हर बात को दिल पर लेना सही नहीं है। हर व्यक्ति की आपके बारे में अपनी राय हो सकती है, लेकिन खुद को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। मैं कोशिश करती हूं कि अपना ध्यान उन लोगों और चीजों पर रखूं, जो सच में मेरे लिए मायने रखते हैं और बाहरी लोगों की हर राय को अपनी मानसिक शांति पर हावी न होने दूं।

उन्होंने आगे कहा, जब इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से इतना थक जाए कि हर काम बोझ या जिम्मेदारी जैसा लगने लगे, तब रुककर खुद को समय देना जरूरी है। कुछ समय के लिए ब्रेक लेना आलस नहीं है। कई बार खुद को थोड़ा धीमा करना जरूरी होता है, ताकि इंसान दोबारा पूरी ताकत के साथ वापस आ सके। मेरा मानना है कि लगातार काम करते रहने को ही मजबूती समझना सही नहीं है। शरीर और दिमाग दोनों को आराम की जरूरत होती है।

एक्ट्रेस ने कहा, दूसरों की उम्मीदों का बोझ इस कीमत पर मत उठाओ कि वह आपकी मानसिक शांति पर ही असर डाल दें। मैं हमेशा खुद को याद दिलाती हूं कि हर किसी को हर समय खुश रखना संभव नहीं है। मैंने धीरे-धीरे अपनी सीमाएं तय करना और जरूरत पड़ने पर नहीं कहना सीखा है। शुरुआत में यह आसान नहीं था, लेकिन समय के साथ मुझे समझ आया कि अपनी शांति को बचाना स्वार्थी होना नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, जिंदगी का हर दौर गुजर जाता है। हो सकता है कि किसी परेशानी के दौरान हमारे पास सभी सवालों के जवाब तुरंत न हों, लेकिन ऐसे समय में खुद पर भरोसा रखना और खुद को समय देना जरूरी है। हर मुश्किल हमेशा के लिए नहीं रहती और वक्त के साथ चीजें बदलती हैं।

सोशल मीडिया के दौर में तुलना को लेकर अद्रिजा ने कहा, सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपनी जिंदगी का सिर्फ वही हिस्सा दिखाते हैं, जिसे वे दूसरों के सामने रखना चाहते हैं। ऐसे में किसी और की खूबसूरत तस्वीरों या परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी से अपनी तुलना करना सही नहीं है। असल जिंदगी, अपने करीबियों और खुद से जुड़े रहना ज्यादा जरूरी है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने बैंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर दिया बड़ा बयान

यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने बैंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर दिया बड़ा बयान. एक इंटरनेशनल खिलाड़ी को जो भी सुविधाएँ चाहिए होती हैं, वो सब यहाँ एक ही जगह पर उपलब्ध हैं। प्रैक्टिस, ट्रेनिंग, जिम, रनिंग, सारी सुविधाएँ बहुत ही बेहतरीन हैं और मुझे यहाँ रहना बहुत पसंद है। बैंगलोर में जो नया सेंटर डेवलप हुआ है, उसमें रिकवरी, जिम, ग्राउंड, नेट, सब कुछ एक ही जगह पर है। अगर कोई यहाँ आता है, तो एक इंटरनेशनल खिलाड़ी को जो भी जरूरत होती है, वो सारी सुविधाएँ यहाँ मिल जाती हैं। यह एक ऐसा सेंटर है जहाँ पर आप अपनी रिकवरी, रिहैब, स्किल, ट्रेनिंग, जिम सब कुछ कर सकते हैं और मैच के लिए पूरी तरह फिट हो सकते हैं। मैंने यहाँ अपना सारा काम किया है, तैयारी की है और बीसीसीआई और सेंटर ऑफ एक्सलेंस को धन्यवाद देता हूँ। Thu, 8 Oct 2026 19:16:18 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Ayodhya : भागवत कथा में पहुंचे अखिलेश, राम मंदिर से दूरी क्यों? | Bhagwat Katha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T14:15:03+00:00

Debate With Arnab LIVE: Storm After Rahul Gandhi Accused Of Pushing Women Cop #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T14:16:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers