IND vs SA Warm-Up Match: भारत ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका पहले करेगी बॉलिंग, संजू सैमसन का ओपनिंग से कटा पत्ता
IND vs SA Warm-Up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म-अप मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं संजू सैमसन का ओपनिंग से पत्ता कट गया है.
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे ओपनिंग
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि पिच काफी अच्छी दिख रही है. बाद में ओस पड़ेगी, इसलिए हम गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते हैं. सूर्या ने बताया कि एक बड़ा फैसला लिया गया है. अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने उतरेंगे.
संजू सैमसन का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय
संजू सैमसन अब ओपनिंग करते नजर नहीं आएंगे. यानी जिसकी संभावना जताई जा रही थी, वहीं हुआ. हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 टी20 मैचों की सीरीज में संजू सैमसन का बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. जबकि लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी किए ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि संजू सैमसन की जगह टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन से ओपनिंग कराया जा सकता है.
कटिहार में 200 में निपट रहा 6000 का चालान, चाय की दुकान बनी कलेक्शन सेंटर; Video वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















