Responsive Scrollable Menu

हर कमेंट को दिल पर लेने की जरूरत नहीं, खुद को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता- अद्रिजा रॉय

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनुपमा में राही का किरदार निभा रहीं टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे से पहले मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी भावनाओं को समझें, जरूरत पड़ने पर ब्रेक लें और अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दें।

आईएएनएस से बात करते हुए अद्रिजा रॉय ने कहा, लोग अक्सर अपनी परेशानियों को छिपाकर सबके सामने सामान्य दिखने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वह किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो लोग उन्हें जज करेंगे या गलत समझेंगे। ऐसा सोचने के बजाय अपनी भावनाओं को स्वीकार करना चाहिए। कई बार बेहतर महसूस करने की शुरुआत यहीं से होती है।

काम और पब्लिक लाइफ के दौरान मिलने वाले कमेंट्स पर बात करते हुए अद्रिजा ने कहा, हर बात को दिल पर लेना सही नहीं है। हर व्यक्ति की आपके बारे में अपनी राय हो सकती है, लेकिन खुद को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। मैं कोशिश करती हूं कि अपना ध्यान उन लोगों और चीजों पर रखूं, जो सच में मेरे लिए मायने रखते हैं और बाहरी लोगों की हर राय को अपनी मानसिक शांति पर हावी न होने दूं।

उन्होंने आगे कहा, जब इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से इतना थक जाए कि हर काम बोझ या जिम्मेदारी जैसा लगने लगे, तब रुककर खुद को समय देना जरूरी है। कुछ समय के लिए ब्रेक लेना आलस नहीं है। कई बार खुद को थोड़ा धीमा करना जरूरी होता है, ताकि इंसान दोबारा पूरी ताकत के साथ वापस आ सके। मेरा मानना है कि लगातार काम करते रहने को ही मजबूती समझना सही नहीं है। शरीर और दिमाग दोनों को आराम की जरूरत होती है।

एक्ट्रेस ने कहा, दूसरों की उम्मीदों का बोझ इस कीमत पर मत उठाओ कि वह आपकी मानसिक शांति पर ही असर डाल दें। मैं हमेशा खुद को याद दिलाती हूं कि हर किसी को हर समय खुश रखना संभव नहीं है। मैंने धीरे-धीरे अपनी सीमाएं तय करना और जरूरत पड़ने पर नहीं कहना सीखा है। शुरुआत में यह आसान नहीं था, लेकिन समय के साथ मुझे समझ आया कि अपनी शांति को बचाना स्वार्थी होना नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, जिंदगी का हर दौर गुजर जाता है। हो सकता है कि किसी परेशानी के दौरान हमारे पास सभी सवालों के जवाब तुरंत न हों, लेकिन ऐसे समय में खुद पर भरोसा रखना और खुद को समय देना जरूरी है। हर मुश्किल हमेशा के लिए नहीं रहती और वक्त के साथ चीजें बदलती हैं।

सोशल मीडिया के दौर में तुलना को लेकर अद्रिजा ने कहा, सोशल मीडिया पर लोग अक्सर अपनी जिंदगी का सिर्फ वही हिस्सा दिखाते हैं, जिसे वे दूसरों के सामने रखना चाहते हैं। ऐसे में किसी और की खूबसूरत तस्वीरों या परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी से अपनी तुलना करना सही नहीं है। असल जिंदगी, अपने करीबियों और खुद से जुड़े रहना ज्यादा जरूरी है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Salman Khan के माता-पिता लड़खड़ाते आए नजर, वीडियो देख चिंतित हुए भाईजान के फैंस

Sipara Khan Birthday: अरबाज खान और शुरा खान की बेटी सिपारा खान पूरे 1 साल की हो चुकी है और इस खास मौके पर पूरे खान परिवार ने मिलकर उसका बर्थडे बड़े धूमधाम से मनाया. वहीं सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है. लेकिन इन सबके बीच एक वीडियो ने सलमान खान के फैंस का खूब ध्यान खींचा.

दरअसल, इस वीडियो में सलमान खान के पिता सलीम खान और मां सुशीला पोती सुपारा को बर्थडे पर आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे. वीडियो में सलीम खान और उनकी पत्नी को लड़खड़ाता हुआ देख सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा चिंतित हो गए. तो वहीं सोहेल खान उन्हें सहारा देते हुए दिखाई दिए. ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद सलमान के फैंस उनके पेरेंट्स की सेहत को लेकर कंसर्न नजर आ रहे हैं और लगातार दुआएं कर रहे हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer ने शतक लगाकर ICC T20I Rankings के टॉप 10 में बनाई जगह, पहुंचे 7वें नंबर पर

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ICC मेन्स T20I प्लेयर रैंकिंग में सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने पहले T20I शतक की बदौलत वे अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की सीरीज़ के पहले मैच में अय्यर ने शानदार शतक लगाया, जिससे ICC की हर मंगलवार को अपडेट होने वाली रैंकिंग में उन्हें 18 पायदान का ज़बरदस्त उछाल मिला। 31 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज़ अब T20I बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं, जो उनके करियर का एक अहम पड़ाव है।

इसे भी पढ़ें: 'इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा', Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

अय्यर के इस उछाल के साथ ही T20I रैंकिंग के टॉप 10 में भारत के चार बल्लेबाज़ शामिल हो गए हैं। ईशान किशन लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, उनके बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा, सातवें नंबर पर अय्यर और दसवें नंबर पर तिलक वर्मा हैं। ये रैंकिंग ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के मौजूदा चैंपियन के तौर पर भारत की बल्लेबाज़ी की मज़बूती को दिखाती है। T20I बॉलिंग रैंकिंग में भी बड़े बदलाव हुए हैं। जापान में एशियन गेम्स खत्म होने के बाद, अफ़गानिस्तान के राशिद खान ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद से नंबर 1 की जगह वापस हासिल कर ली है। साथ ही, क्रिकेट के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट के लिए व्यस्त रहे इस हफ़्ते में तीन नए गेंदबाज़ों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

भारत के स्पिनर अक्षर पटेल 16 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं, जबकि बांग्लादेश के नसुम अहमद (तीन पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर) और महेदी हसन (10 पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर) भी रैंकिंग में तेज़ी से आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। हाल ही में भारत में हुई सीरीज़ के बाद ODI रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुए हैं, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ियों को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

ODI रैंकिंग में, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ सीरीज़ जिताने वाले दूसरे ODI मैच में शुभमन गिल की रिकॉर्ड-तोड़ नाबाद 223 रनों की पारी ने बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में उनकी बढ़त को और मज़बूत कर दिया है। अब वह 841 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। सीरीज़ के आखिरी मैच में 162 रनों की पारी खेलने के बाद वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाई होप ODI बल्लेबाज़ों की अपडेटेड लिस्ट में दो पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुँच गए हैं, जबकि भारत के अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल सात स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। 

Wed, 07 Oct 2026 15:26:00 +0530

  Videos
See all

UN General Assembly: Social Development पर भारत की बात, राजाभाऊ वाजे ने रखा विकास मॉडल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:12:29+00:00

SIR से One Nation-One Election तक... हर Reform पर कांग्रेस का विरोध क्यों? | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers