Responsive Scrollable Menu

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस ने जाली नोटों की आपूर्ति करने और उन्हें बाजार में खपाने वाले कथित गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा करीब 10.50 लाख रुपये के संदिग्ध नकली नोट बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी 56 वर्षीय पुष्कर राज पुरबिया उर्फ ‘डॉक्टर’, राजस्थान के बाड़मेर निवासी 22 वर्षीय गोसाई राम, हरियाणा के सोनीपत निवासी 28 वर्षीय साहिल खरब और राजस्थान के चूरू जिले के निवासी 31 वर्षीय नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में जापानी पार्क के पास छापेमारी कर पुष्कर राज पुरबिया, गोसाई राम और साहिल खरब को पकड़ा गया और उनके पास से 500 रुपये मूल्यवर्ग के संदिग्ध नकली नोट और नकली नोट तैयार करने में कथित तौर पर इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक अक्टूबर को प्रशांत विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक जायसवाल ने बताया कि इसके बाद पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर नरेंद्र कुमार को राजस्थान के चूरू से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से जुड़े परिसरों की तलाशी में प्रिंटिंग उपकरण, डिजिटल उपकरण, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद हुआ, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर नकली नोट तैयार करने और छापने में किया जाता था। डीसीपी के अनुसार, अभियान और बाद की जांच के दौरान 500 रुपये मूल्यवर्ग के संदिग्ध नकली नोटों की 21 गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत करीब 10.50 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि पुरबिया प्रॉपर्टी डीलर था और कथित तौर पर नकली नोटों की तैयारी तथा प्रसार के लिए अन्य आरोपियों के साथ समन्वय करता था जबकि गोसाई राम पर सामग्री जुटाने और ऑनलाइन स्रोतों तथा सोशल मीडिया के जरिए नकली नोट तैयार करने की प्रक्रिया सीखने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि साहिल खरब पर सामग्री जुटाने, सोनीपत में परिसर की व्यवस्था करने तथा नकली नोटों की तैयारी और प्रसार में कथित तौर पर मदद करने का आरोप है। नरेंद्र कुमार पर पुष्कर राज पुरबिया और गोसाई राम के संपर्क में होने तथा सामग्री जुटाने में मदद करने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में दो कलर प्रिंटर, पेपर-कटिंग मशीन, दो लैपटॉप, नोट गिनने की मशीन, स्क्रीन-प्रिंटिंग सामग्री, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर, दो मॉनिटर, एक सीपीयू और उच्च सुरक्षा विशेषताओं वाले खाली सुरक्षा कागज शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पूरे गिरोह, नकली नोटों के स्रोत और गंतव्य तथा गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Continue reading on the app

नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? PM ने खुद सुनाया स्कूल का वो किस्सा, जो आज भी है साथ

Narendra Modi School Days Story: नरेंद्र मोदी बचपन में कैसे छात्र थे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में PM ने वडनगर के स्कूल के दिनों का किस्सा सुनाया और बताया, कि स्कूल के दिनों से ही उनकी एक आदत आज भी बनी हुई है। जानिए

Continue reading on the app

  Sports

Naman Dhir ने T20 Debut पर लिए 3 विकेट, बोले- अब बल्ले से मौके का इंतजार

 वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण करने वाले भारत के ऑलराउंडर नमन धीर अपनी गेंदबाजी से योगदान देकर खुश थे, हालांकि वह अब भी बल्ले से मौके का इंतजार कर रहे हैं जो उनकी मजबूती है। अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर नमन ने ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट के प्रभावशाली आंकड़े दर्ज किए और भारत को वेस्टइंडीज को 171 रन पर समेटने में मदद की। 

भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (43 गेंदों पर नाबाद 102) की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन ने मंगलवार को यहां मैच के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘मैं अब भी बल्लेबाजी में अपने मौके का इंतजार कर रहा हूं और अगर मुझे बल्ले से मौका मिलता है तो मुझे खुशी होगी। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं गेंद से योगदान दे सका और टीम जीत गई। 

’’ नमन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच ने सुनिश्चित किया कि स्पिनरों के लिए गेंद थोड़ी धीमी गति से करनी पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से आज मुझे जो पहला विकेट मिला, वह मेरे लिए एक उपलब्धि थी, लेकिन साथ ही यह सब अपनी योजनाओं को अमल में लाने के बारे में है।

 विकेट की मांग थी कि मैं गेंद थोड़ी धीमी गति से करूं जो अंत में कारगर साबित हुई। ’’ नमन ने कहा, ‘‘मैं काफी लंबे समय से गेंदबाजी कर रहा हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने अभी शुरुआत की है। आईपीएल में, आप मुझे कम गेंदबाजी करते हुए देखते हैं क्योंकि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं। भविष्य में मैं गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा।

Wed, 07 Oct 2026 14:19:00 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War Breaking LIVE: पाक ने भेजे 25000 सैनिक, बिछी लाशें? | Pakistan | Munir | Yemen #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:39+00:00

मौत करीब थी लेकिन छू नहीं पाई..Viral Video #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:05:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers