'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहेगा', तंजानिया में डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने पाकिस्तान को धोया
Inter-Parliamentary Union (IPU): तंजानिया के अरुशा में चल रही अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 153वीं सभा में भारत ने पाकिस्तान के बयानों का जवाब दिया. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ बिना आधार वाले दावे और गलत जानकारी फैलाता रहा है.
बता दें कि हरिवंश रविवार को तंजानिया के अरुशा पहुंचे. वह 153वीं आईपीयू विधानसभा और इससे जुड़े सत्रों में हिस्सा लेने वाले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. भारत की ओर से हरिवंश ने जम्मू-कश्मीर का बार-बार जिक्र करने को लेकर भी पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने पाकिस्तान के इन दावों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई. हरिवंश ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए कर रहा है, जबकि ये मुद्दे इस बैठक के दायरे में नहीं आते. उन्होंने कहा कि भारत ऐसे मंचों के राजनीतिकरण की कोशिश की निंदा करता है.
#WATCH | The Indian parliamentary delegation, led by the Deputy Chairman, Rajya Sabha, Harivansh, delivered India's Right to Reply, giving a strong rebuttal to the mischievous and unwarranted mention by Pakistan on Kashmir issues, at Arusha, United Republic of Tanzania, in the… pic.twitter.com/52gKJkXExI
— ANI (@ANI) October 7, 2026
पाकिस्तान को सरेआम धोया
हरिवंश ने पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ बार-बार गलत जानकारी और बिना आधार के आरोप लगाने का भी आरोप लगाया. हरिवंश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान के निराधार रवैये को खारिज करते हुए हरिवंश ने कहा कि किसी भी देश की बयानबाजी और दुष्प्रचार से इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि जम्मू और कश्मीर का भारत में विलय पूरी तरह से कानूनी और अपरिवर्तनीय था. भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का पाकिस्तान को कोई अधिकार नहीं है. वास्तव में, पाकिस्तान ही भारत के उन क्षेत्रों पर अवैध और जबरन कब्जा किए हुए है जिन्हें उसे खाली करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: चौथे तवी पुल की मरम्मत पर मुस्लिम समुदाय ने सेना का जताया आभार
जम्मू-कश्मीर में मतदान का किया जिक्र
हरिवंश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोग विकास और लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने इसके लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में 58.5% और विधानसभा चुनाव में 63% मतदान का हवाला दिया. उनके मुताबिक, ये पिछले 35 वर्षों में सबसे ज्यादा मतदान था. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई.
पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान को किया नंगा
हरिवंश ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना रहा है. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने यह रुख और मजबूत किया. इस हमले में आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया था और 26 लोगों की हत्या कर दी थी.
हरिवंश के मुताबिक, इस हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया. इसके तहत पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों और प्रशिक्षण केंद्रों को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि इसका मकसद हमले के पीछे मौजूद आतंकवादियों और उनके साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करना था.
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की ओर से तनाव बढ़ाए जाने के बाद भारत ने उसके कुछ हवाई ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद संघर्ष विराम हुआ. वहीं, पहलगाम हमले में शामिल बताए गए तीन आतंकियों को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 'ऑपरेशन महादेव' के दौरान मार गिराया.
ये सांसद भी रहे शामिल
राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य विषय समावेशिता, विश्वास और सभी के लिए अवसरों के जरिए बेहतर शासन को बढ़ावा देना और लोगों को सशक्त बनाना है. इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों के सांसद हिस्सा ले रहे हैं. भारतीय प्रतिनिधिमंडल में हरिवंश के अलावा लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर, अपराजिता सारंगी, संजय जायसवाल, कमलजीत सहरावत, लता वानखेड़े, बिजुली कलिता मेधी और एनके प्रेमचंद्रन शामिल हैं. राज्यसभा से सांसद सस्मित पात्रा भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में राज्यसभा की चार में से तीन सीटों पर NC को मिली जीत, एक पर BJP विजयी
विराट कोहली की सफाई, 5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के आरोप को बताया झूठा, कहा- फलाहारी महाराज के दावे बेबुनियाद
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर लगे आरोपों पर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इससे साफ हो गया है कि, विराट कोहली और प्रेमानंद जी महाराज पर लगाए गए आरोप बेबुनियादी और झठे हैं. दरअसल, 'फलाहारी महाराज' के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा द्वारा वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को लेकर विराट कोहली की तरफ से सफाई पेश की गई है. उन्होंने आरोप लगाया था कि, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए विराट कोहली ने 5 करोड़ रूपए लिए हैं.
विराट कोहली के स्पोक्सपर्सन ने एक ऑफिशियल बयान जारी करके क्रिकेटर के बारे में फलहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को पूरी तरह से गलत बताया है. स्पोक्सपर्सन ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और फैक्ट्स के हिसाब से गलत बताया है. बयान में साफ किया गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास सिर्फ अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा की वजह से जाते हैं. इसमें मीडिया से भी कहा गया कि वे फैक्ट्स को वेरिफाई करें और ऐसे बयानों को रिपोर्ट करने या बढ़ा-चढ़ाकर बताने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें.
विराट कोहली की टीम ने किया आरोपों का खंडन
कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, 'हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं. वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से सिर्फ इसलिए मिलने जाते हैं, क्योंकि उनकी महाराज जी में गहरी आस्था और श्रद्धा है. हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या फैलाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें'.
Union Minister Dr Jitendra Singh shared an update regarding Sandesh Singh from Doda district, who passed away in a road accident in New Zealand.
— ANI (@ANI) October 7, 2026
"We are continuously following up the matter with the High Commission of India there, and all efforts are being made to arrange for… pic.twitter.com/yzOLRzNJKr
आपको बता दें कि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फलाहारी महाराज का कहना है कि, विराट कोहली जब साल 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में गए थे, तो उन्हें इसके लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे. दिनेश शर्मा के मुताबिक, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किया गया था. इन सभी आरोपों को अब विराट कोहली की टीम की ओर से झूठा बताया गया है.
बताते चलें कि, दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए इन आरोप का कोई सबूत सामने नहीं आया है. कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते हैं. विराट नीम करोली बाबा आश्रम का भी दौरा कर चुके हैं. कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे. जब उनके करियर का बुरा दौर जल रहा था, वो फॉर्म में नहीं थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे.
Virat Kohli and Anushka Sharma listening to Premanand Ji Maharaj. pic.twitter.com/7o8SCAgOCF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 20, 2026
विराट कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था. इस सीरीज के पहले वनडे मैच में उनके बल्ले से धमाकेदार शतकीय पारी निकली थी. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर किया खास पोस्ट, कहा- 'आपके साथ काम करना सम्मान की बात है'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










