विराट कोहली की सफाई, 5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के आरोप को बताया झूठा, कहा- फलाहारी महाराज के दावे बेबुनियाद
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर लगे आरोपों पर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इससे साफ हो गया है कि, विराट कोहली और प्रेमानंद जी महाराज पर लगाए गए आरोप बेबुनियादी और झठे हैं. दरअसल, 'फलाहारी महाराज' के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा द्वारा वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को लेकर विराट कोहली की तरफ से सफाई पेश की गई है. उन्होंने आरोप लगाया था कि, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए विराट कोहली ने 5 करोड़ रूपए लिए हैं.
विराट कोहली के स्पोक्सपर्सन ने एक ऑफिशियल बयान जारी करके क्रिकेटर के बारे में फलहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को पूरी तरह से गलत बताया है. स्पोक्सपर्सन ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और फैक्ट्स के हिसाब से गलत बताया है. बयान में साफ किया गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास सिर्फ अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा की वजह से जाते हैं. इसमें मीडिया से भी कहा गया कि वे फैक्ट्स को वेरिफाई करें और ऐसे बयानों को रिपोर्ट करने या बढ़ा-चढ़ाकर बताने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें.
विराट कोहली की टीम ने किया आरोपों का खंडन
कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, 'हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं. वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से सिर्फ इसलिए मिलने जाते हैं, क्योंकि उनकी महाराज जी में गहरी आस्था और श्रद्धा है. हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या फैलाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें'.
Union Minister Dr Jitendra Singh shared an update regarding Sandesh Singh from Doda district, who passed away in a road accident in New Zealand.
— ANI (@ANI) October 7, 2026
"We are continuously following up the matter with the High Commission of India there, and all efforts are being made to arrange for… pic.twitter.com/yzOLRzNJKr
आपको बता दें कि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फलाहारी महाराज का कहना है कि, विराट कोहली जब साल 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में गए थे, तो उन्हें इसके लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे. दिनेश शर्मा के मुताबिक, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किया गया था. इन सभी आरोपों को अब विराट कोहली की टीम की ओर से झूठा बताया गया है.
बताते चलें कि, दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए इन आरोप का कोई सबूत सामने नहीं आया है. कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते हैं. विराट नीम करोली बाबा आश्रम का भी दौरा कर चुके हैं. कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे. जब उनके करियर का बुरा दौर जल रहा था, वो फॉर्म में नहीं थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे.
Virat Kohli and Anushka Sharma listening to Premanand Ji Maharaj. pic.twitter.com/7o8SCAgOCF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 20, 2026
विराट कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब वो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था. इस सीरीज के पहले वनडे मैच में उनके बल्ले से धमाकेदार शतकीय पारी निकली थी. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.
ये भी पढ़ें : गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर की विदाई पर किया खास पोस्ट, कहा- 'आपके साथ काम करना सम्मान की बात है'
सफेद साड़ी पहन भाभी ने किया शानदार डांस, लचीली कमर देख दीवाने हो गए भैया!
Viral Video: सोशल मीडिया पर सफेद साड़ी पहने भाभी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह शानदार अंदाज में डांस करती और बेहतरीन मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं. उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशंस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो देखकर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pramibhati_ नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










